एअर इंडिया का लाइसेंस हो सकता है निरस्त! DGCA फ्लाइट ऑपरेशन में गड़बड़ियों पर ले सकता है सख्त एक्शन
Sandeep Kumar | Jun 22, 2025, 18:55 IST
DGCA warns Air India
DGCA ने एअर इंडिया से अधिकारियों को क्रू शेड्यूलिंग और रोस्टरिंग से हटाने को कहा है। इन अधिकारियों को सुधारात्मक प्रक्रिया पूरी होने तक नॉन-ऑपरेशनल पदों पर ट्रांसफर किया जाएगा।
भारत की नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एअर इंडिया को चेतावनी दी है। DGCA ने कहा है कि अगर फ्लाइट ऑपरेशन में गड़बड़ियां और उल्लंघन जारी रहते हैं, तो एयरलाइन का लाइसेंस सस्पेंड या वापस लिया जा सकता है। यह कार्रवाई पायलट ड्यूटी शेड्यूलिंग और निगरानी में उल्लंघनों के कारण की गई है।
DGCA के आदेश पर एअर इंडिया ने तीन वरिष्ठ अधिकारियों को हटा दिया। इन अधिकारियों में डिविजिनल वाइस प्रेसिडेंट चूड़ा सिंह, चीफ मैनेजर पिंकी मित्तल और क्रू शेड्यूलिंग से जुड़ी पायल अरोड़ा शामिल हैं। यह कार्रवाई एविएशन सेफ्टी प्रोटोकॉल के उल्लंघन के कारण की गई। DGCA ने इन अधिकारियों को क्रू शेड्यूलिंग और रोस्टरिंग से हटाने का आदेश दिया। इसके साथ ही इंटर डिसिप्लिनरी एक्शन लेने के निर्देश दिए गए हैं।
ये खबर भी पढ़िए... अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एयर इंडिया ने 15% इंटरनेशनल उड़ानों में की कटौती, 80 फ्लाइट्स रद्द
DGCA ने एअर इंडिया से अधिकारियों को क्रू शेड्यूलिंग और रोस्टरिंग से हटाने को कहा है। इन अधिकारियों को सुधारात्मक प्रक्रिया पूरी होने तक नॉन-ऑपरेशनल पदों पर ट्रांसफर किया जाएगा। DGCA ने कहा है कि भविष्य में यदि क्रू शेड्यूलिंग, लाइसेंसिंग या फ्लाइट समय से संबंधित नियमों का उल्लंघन हुआ, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें जुर्माना, लाइसेंस निलंबन या ऑपरेटर परमिशन रद्द हो सकता है।
ये खबर भी पढ़िए... अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट का भीषण क्रैश, 242 लोगों की मौत
12 जून को अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश के बाद यह निर्णय लिया गया है। दरअसल एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो लंदन जा रही थी, उड़ान भरने के बाद क्रैश हो गई। हादसे में 275 लोग मारे गए थे। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी शेड्यूलिंग में गड़बड़ियों के मुद्दे को सामने लाया। इस कारण DGCA ने सख्त कदम उठाया है।
ये खबर भी पढ़िए... एयर इंडिया प्लेन क्रैश: बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमानों की खामियों की पूरी कहानी, पहले भी लग चुकी है 3 महीने की रोक
DGCA की कार्रवाई का असर एअर इंडिया के फ्लाइट ऑपरेशन पर भी दिखाई दे रहा है। पिछले 10 दिनों में एअर इंडिया की कई फ्लाइट्स रद्द हुईं। 12 से 17 जून के बीच 69 उड़ानें रद्द हुईं। इसके बाद 18 और 19 जून को क्रमशः 3 और 4 फ्लाइट्स कैंसिल की गईं। 20 जून को 8 फ्लाइट्स रद्द हुईं। इस प्रकार 20 जून तक कुल 84 फ्लाइट्स रद्द हो चुकी थीं।
ये खबर भी पढ़िए... भोपाल से मुंबई जाने वालों के लिए खुशखबरी, एयर इंडिया शुरू करेगी फ्लाइट सर्विस
DGCA ने AIR INDIA के सभी इंस्पेक्शन्स और ऑडिट की डिटेल्स मांगी हैं। फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर्स को 22 जून तक एअर इंडिया का पूरा ब्यौरा देने को कहा गया है। इसमें प्लान और अनप्लान्ड इंस्पेक्शन्स, ऑडिट, कॉकपिट और केबिन इंस्पेक्शन्स जैसी जानकारी शामिल है।
DGCA ने देश की पूरी एविएशन प्रणाली की '360 डिग्री स्कैनिंग' का आदेश दिया है। इसके तहत उड़ान संचालन, रखरखाव, लाइसेंसिंग, सुरक्षा प्रबंधन, प्रशिक्षण संस्थान, MRO और ATC जैसे सभी क्षेत्रों की जांच की जाएगी। इसका उद्देश्य हवाई सुरक्षा संरचना को वैश्विक मानकों पर मजबूत करना है।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें 📢🔄 🤝💬👫👨👩👧👦
hindi news | देश दुनिया न्यूज
DGCA द्वारा की गई कार्रवाई
ये खबर भी पढ़िए... अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एयर इंडिया ने 15% इंटरनेशनल उड़ानों में की कटौती, 80 फ्लाइट्स रद्द
DGCA के निर्देश
ये खबर भी पढ़िए... अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट का भीषण क्रैश, 242 लोगों की मौत
अहमदाबाद विमान हादसा
ये खबर भी पढ़िए... एयर इंडिया प्लेन क्रैश: बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमानों की खामियों की पूरी कहानी, पहले भी लग चुकी है 3 महीने की रोक
एअर इंडिया की फ्लाइट्स हो रही रद्द
ये खबर भी पढ़िए... भोपाल से मुंबई जाने वालों के लिए खुशखबरी, एयर इंडिया शुरू करेगी फ्लाइट सर्विस
DGCA एअर इंडिया के डिटेल्स मांगा
पूरे एविएशन सिस्टम की 360 डिग्री जांच
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें 📢🔄 🤝💬👫👨👩👧👦
hindi news | देश दुनिया न्यूज
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta