Hathras incident: हाथरस भगदड़ वाले भोले बाबा को लेकर क्या बोल गए महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री?, भक्तों से की बड़ी अपील
Vikram Jain | Published:
Dhirendra Krishna Shastri statement Hathras incident and Bhole Baba
यूपी ही नहीं देश, दुनिया को झकझोर देने वाले हाथरस भगदड़ मामले में अलग-अलग लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अब बागेश्वर धाम के पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी इस मामले में भी बड़ा बयान दिया है।
Hathras Stampede
हाथरस में हुई भगदड़ के बाद अलग-अलग लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अब हाथरस कांड और भोले बाबा को लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा दिया है। बाबा नारायण साकार हरि को लेकर पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हाथरस वाले भोले बाबा कोई परंपरा के साधू नही हैं। लोगों को ऐसी जगहों पर जाने से बचना चाहिए।
नारायण साकार हरि का नाम न लेते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पहली बात वो कोई परंपरा के साधु नहीं हैं, दूसरी बात हमें जो पता लगी कि वहां कोई विचित्र स्थिति बनी। तीसरी बात जूता पहनकर प्रवचन हमने पहली बार देखा, उन्होंने आगे ने कहा कि चौथी बात साधु या महात्मा वही है जो अपने से ज्यादा अपने भक्तों की रक्षा का ध्यान रखे और पांचवीं बात निश्चित तौर पर कुछ रहा होगा, लेकिन हम तो यही कहेंगे कि ऐसी जगहों पर जाने से बचें। अगर दूर से ही गुरु की दृष्टि पड़ जाए तो कल्याण हो जाएगा।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यह बात मीडिया के कैमरे पर उस वक्त कही जब वह साधु-संतो एवं अपने हजारों भक्तों के बीच अपना 28 वां जन्मोत्सव मना रहे थे। बता दें कि हाथरस की दर्दनाक घटना के बाद बागेश्वर धाम में होने वाले भव्य आयोजन को टाल दिया गया था। खुद धीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो जारी कर बताया था कि अधिक लोगों के आने की संभावना को देखते हुए आयोजन को टाल दिया गया है।
ये खबर भी पढ़ें.. Jabalpur road accident : पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर , मां-मासूम बेटी सहित 3 की मौत
बता दें कि यूपी के हाथरस हादसे में अभी तक 120 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी हैं। कई लोग अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहे हैं. जान गंवाने वालों में 2 पुरुष, 112 महिलाएं, 6 बच्चे और 1 बच्ची है। यूपी पुलिस और प्रशासन मामले में एक्शन जारी है। मामले में अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जिसमें चार पुरुष, दो महिलाएं शामिल हैं।
ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh : रेत के रेट में उझाल , घर बनाने वालों की उड़ी नींद , बंदिश के बाद भी हो रहा अवैध उत्खनन
सूत्रों के मुताबिक पुलिस जांच में सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। बाबा नारायण साकार हरि के कथा के दौरान मंगलवार दोपहर को भगदड़ मची थी। दरअसल बाबा के प्रवचन खत्म होते ही वहां से भक्त बाबा के चरणों की मिट्टी लेने के लिए दौड़ पड़े थे। इस दौरान लोग फिसलकर एक दूसरे पर गिरते चल गए और भगदड़ मच गई।
ये खबर भी पढ़ें... MP : रायसेन में रफ्तार का कहर, दो हादसों में 3 युवकों की मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
अलीगढ़ के आईजी शलभ माथुर के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा-105, 110, 126(2), 223 और 238 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। ये लोग आयोजन समिति के मेंबर हैं, बाबा के लिए चंदा इकट्ठा करना और भीड़ जमा करना इनका काम है। ये कार्यक्रम में सभी तरह की व्यवस्था करते हैं। एफआईआर के अंदर उनका (नारायण साकार उर्फ भोले बाबा) नाम नहीं है ज़िम्मेदारी आयोजक की होती है। आयोजक का नाम एफआईआर में है। आयोजक पर 1 लाख रुपये का ईनाम भी घोषित है।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
हाथरस में हुई भगदड़ के बाद अलग-अलग लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अब हाथरस कांड और भोले बाबा को लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा दिया है। बाबा नारायण साकार हरि को लेकर पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हाथरस वाले भोले बाबा कोई परंपरा के साधू नही हैं। लोगों को ऐसी जगहों पर जाने से बचना चाहिए।
5 प्वाइंट में रखी अपनी बात
हाथरस की घटना के बाद टाल दिया था आयोजन
ये खबर भी पढ़ें.. Jabalpur road accident : पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर , मां-मासूम बेटी सहित 3 की मौत
मामले में अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी
ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh : रेत के रेट में उझाल , घर बनाने वालों की उड़ी नींद , बंदिश के बाद भी हो रहा अवैध उत्खनन
प्रवचन खत्म होते ही मची भगदड़
ये खबर भी पढ़ें... MP : रायसेन में रफ्तार का कहर, दो हादसों में 3 युवकों की मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
इन धाराओं में एफआईआर दर्ज
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha