PPF Vs EPF: क्या कर्मचारी PPF और EPF दोनों में कर सकते हैं निवेश? जानें क्या कहता है कायदा!

Amresh Kushwaha | Apr 23, 2024, 14:13 IST
Share
PPF Vs EPF
PPF Vs EPF

रिटायरमेंट के बाद पेंशन मिलती रहे इसके लिए आप ईपीएफ या पीपीएफ में से किसी एक में निवेश करते हैं। साथ ही साथ आपके मन में अक्सर यह सवाल उठता होगा कि क्या हम इन दोनों में एक साथ निवेश सकते हैं या नहीं? तो आइए हम बताते हैं...

BHOPAL. अगर आप सरकारी या प्राइवेट नौकरी करते हैं तो आपको बता दें कि जॉब के शुरुआत से ही कंपनी अपने कर्मचारियों की रिटायरमेंट की प्लानिंग करती है। इसके अलावा हम भी रिटायरमेंट के बाद नियमित इनकम जारी रखने के लिए कई इन्वेस्टमेंट स्कीम में निवेश करते हैं। जब भी रिटायरमेंट स्कीम की बात आती है तो कई लोग Public Provident Fund ( PPF ) या फिर Employees Provident Fund ( EPF ) में निवेश की सलाह देते हैं। इन दोनों स्कीम में गारंटेड रिटर्न मिलता है। इन दोनों स्कीम में निवेश से हम रिटायरमेंट के लिए एक मोटा फंड खड़ा कर सकते हैं। हर व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा पैसे सेव करना चाहता है तो ऐसे में सवाल आता है कि क्या कर्मचारी EPF या PPF दोनों में निवेश कर सकते हैं?

ये खबर भी पढ़िए...Reliance 10 लाख करोड़ टर्न ओवर वाली देश की पहली कंपनी, मुनाफा 2.6 प्रतिशत बढ़ा

क्या कर्मचारी EPF और PPF दोनों में निवेश कर सकते हैं?


आपको बता दें कि कर्मचारी EPF और PPF दोनों स्कीम में एक साथ निवेश किया जा सकता है। दरअसल, जो ईपीएफ होता है उसमें कर्मचारी के साथ नियोक्ता ( Employer ) भी योगदान देता है। वहीं, पीपीएफ एक तरह की वॉलंटरी स्कीम ( Voluntary Scheme ) है। इसमें आप अपने हिसाब से निवेश कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...NEWS UPDATE- अखबार में छपे माफीनामे काम के नहीं, रामदेव फिर से जारी करवाएं विज्ञापन

जानें ईपीएफ के बारें में


ईपीएफ (EPF) रिटायरमेंट स्कीम है। इस स्कीम में कर्मचारी अपनी बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते का 12 % का योगदान इसमें करते हैं। जितना कर्मचारी योगदान करता है उतना ही कंपनी द्वारा भी योगदान किया जाता है। योगदान की राशि सैलरी स्ट्रक्चर के हिसाब से तय की जाती है। इस स्कीम में नौकरी करते वक्त भी कर्मचारी आंशिक निकासी कर सकता है। हालांकि, पूरी निकासी रिटायरमेंट के बाद ही होती है।

ये खबर भी पढ़िए...एमपी के नर्सिंग कॉलेजों का सबसे बुरा हाल, 4 साल में एक भी डिग्री नहीं दी

जानें पीपीएफ के बारें में


पीपीएफ भी एक तरह की रिटायरमेंट स्कीम है। यह रिटायरमेंट के लिए बड़ा फंड बनाने के साथ टैक्स कम करने में भी मदद करता है। पीपीएफ में लॉक-इन पीरियड 15 साल का होता है। हालांकि, एक समय के बाद इस फंड में कुछ फीसदी की निकासी की जा सकती है। यह लॉन्ग इन्वेस्टमेंट स्कीम है।

ये खबर भी पढ़िए...गौतम अडानी ने मांगी MP में जमीन, अगर बात बन गई तो होगी नौकरियों की बरसात, बिजनेस में आएगा BOOM

पीपीएफ अकाउंट कैसे ओपन करें ( how to open PPF account)


  • सबसे पहले अपने नेट बैंकिंग पोर्टल के जरिए अपने बैंक अकाउंट में लॉगिन करें।
  • इसके बाद आपको ‘Open a PPF Account’ में जाकर Self Account’ पर क्लिक करना है।
  • अब आपको स्क्रीन पर शो हो रहे फॉर्म को भरना है और 1 साल के मिनिमम अमाउंट को डिपॉजिट करना है।
  • इसके बाद फॉर्म सबमिट पर क्लिक करें।
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें।

इस तरह आप आसानी से घर बैठे अपना पीपीएफ अकाउंट ओपन कर सकते हैं। अकाउंट से संबंधित सभी जानकारी आपको मोबाइल नंबर या रजिस्टर्ड ई-मेल पर मिल जाएगी।

Tags:
  • Public Provident Fund
  • ppf
  • पीपीएफ
  • EPF
  • ईपीएफ
  • Employees' Provident Fund
  • PPF Vs EPF
  • how to open PPF account
  • Voluntary Scheme
  • वॉलंटरी स्कीम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज