1 अप्रैल से देशभर में E20 पेट्रोल अनिवार्य, प्रदूषण कम करने की तैयारी!

Anjali Dwivedi | Published:
Share
e20-petrol-india-mandatory-2026-impact
e20-petrol-india-mandatory-2026-impact

केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से देशभर में 20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल अनिवार्य कर दिया है। 95 RON की शुद्धता वाले इस ईंधन से प्रदूषण कम होगा और किसानों की आय बढ़ेगी, लेकिन पुराने वाहनों पर इसका असर पड़ेगा।

News In Short

  • 1 अप्रैल 2026 से देशभर में केवल 20% एथेनॉलमिश्रित पेट्रोल ही मिलेगा।
  • ईंधन का ऑक्टेन नंबर (RON) कम से कम 95 होना जरूरी किया गया है।
  • अब तक एथेनॉल ब्लेंडिंग से सरकार ने 1.40 लाख करोड़ रुपए बचाए हैं।
  • 2023 के बाद बनी गाड़ियों के लिए पूरी तरह सुरक्षित, पुरानी गाड़ियों के माइलेज में 3-7% की कमी संभव।
  • गन्ने से बने एथेनॉल से कार्बन उत्सर्जन में 65% तक की गिरावट आएगी।

News In Detail

अगले फाइनेंशियल ईयर यानी 1 अप्रैल 2026 से पूरे भारत में केवल एथेनॉलमिश्रित पेट्रोल (E20 Petrol) ही बेचा जाएगा। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की अधिसूचना के मुतबिक, अब सभी तेल कंपनियों के लिए 20% एथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल की आपूर्ति करना जरूरी कर दिया गया है। सरकार का यह कदम असाधारण परिस्थितियों को छोड़कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पर समान रूप से लागू होगा।

क्या है E20 पेट्रोल?

E20 पेट्रोल का सीधा मतलब है एक ऐसा मिश्रण जिसमें 20% एथेनॉल और 80% पारंपरिक पेट्रोल होता है। एथेनॉल एक बायो-फ्यूल है, जिसे गन्ने, मक्का और अन्य अनाजों से तैयार किया जाता है। यह एक नवीकरणीय और स्वच्छ ईंधन है। सरकार का लक्ष्य इसके जरिए कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करना और विदेशी मुद्रा बचाना है। आंकड़ों की मानें तो 2014-15 से अब तक इस नीति से 1.40 लाख करोड़ रुपए की बचत हुई है। क्या है ईंधन ई-20

क्यों लिया गया यह फैसला?

  • एथेनॉल गन्ना, मक्का और अनाज से बनता है।
  • यह देश में ही तैयार होता है और पेट्रोल से ज्यादा साफ जलता है।
  • इससे कच्चे तेल के आयात में कमी आती है।
  • प्रदूषण घटाने में मदद मिलती है।
  • किसानों को फायदा, क्योंकि गन्ने और मक्का की मांग बढ़ती है।

RON 95 क्यों जरूरी?

नए नियमों में पेट्रोल का न्यूनतम रिसर्च ऑक्टेन नंबर 95 होना जरूरी कर दिया गया है। दरअसल, RON ईंधन की नॉकिंग रोकने की क्षमता को दर्शाता है। जब ईंधन इंजन में गलत तरीके से जलता है तो अजीब आवाज आती है और इंजन खराब हो सकता है। क्योंकि इथेनॉल का प्राकृतिक ऑक्टेन लेवल ज्यादा (करीब 108) होता है, इसलिए 20% मिश्रण के साथ 95 RON की अनिवार्यता इंजन की परफॉर्मेंस और स्थिरता को बेहतर बनाएगी।

पुराने वाहनों पर क्या होगा असर?

अगर आपने 2023 से 2025 के बीच नई गाड़ी खरीदी है, तो चिंता की बात नहीं है क्योंकि अधिकांश नए वाहन E20 के अनुकूल डिजाइन किए गए हैं। हालांकि, इससे पहले बने पुराने वाहनों के माइलेज में 3 से 7% तक की मामूली कमी देखी जा सकती है। लंबे समय तक इस्तेमाल से पुराने वाहनों के कुछ रबर या प्लास्टिक पार्ट्स पर असर पड़ने की आशंका है, लेकिन सरकार ने तकनीकी अध्ययनों के आधार पर इसे सुरक्षित बताया है।

पर्यावरण और किसानों को बड़ा फायदा

नीति आयोग के अध्ययन के मुताबिक, गन्ने से बने एथेनॉल के इस्तेमाल से ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में 65% तक की कमी आएगी। यह पारंपरिक E10 ईंधन के मुकाबले 30% कम कार्बन छोड़ता है। इससे न केवल प्रदूषण कम होगा, बल्कि अनाज और गन्ना उगाने वाले किसानों की आय में भी भारी बढ़ोत्तरी होगी। सरकार (पेट्रोलियम मंत्रालय) का विजन 2030 तक भारत को बायो-फ्यूल सेक्टर में ग्लोबल लीडर बनाने का है।

ये खबरें भी पढ़ें...

अब बिना किसी चार्ज के कैंसिल होगा एयर टिकट, DGCA ने बदला रिफंड का नियम

होली और रामनवमी समेत मार्च में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की लिस्ट

एक बार फिर इस चीनी कंपनी ने बाटें करोड़ो रूपए, अपने एम्प्लाइज को दिया तगड़ा बोनस

NCERT का विवादित चैप्टर अब पूरी तरह बैन, CJI बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई

Tags:
  • क्या है ईंधन ई-20
  • पेट्रोल
  • किसानों को फायदा
  • ईंधन
  • पेट्रोलियम मंत्रालय
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर