Ebola Virus: इबोला का नया स्ट्रेन, WHO ने ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी किया घोषित
Manya Jain | May 18, 2026, 15:10 IST
ebola virus new strain bundibugyo africa 2026
अफ्रीका में इबोला वायरस के नए बुंडीबुग्यो स्ट्रेन (Bundibugyo Strain) ने चिंता बढ़ा दी है। इस वायरस का कोई टीका उपलब्ध नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे लेकर आपातकाल घोषित किया है।
5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला
- अफ्रीका के कांगो और युगांडा में इबोला वायरस तेजी से फैल रहा है।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है।
- इबोला का नया बुंडीबुग्यो स्ट्रेन बिना किसी इलाज के फैल रहा है।
- भारत में अभी तक इबोला का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।
- एक्सपर्ट्स के अनुसार इबोला का संक्रमण हवा के जरिए नहीं फैलता है।
इबोला वायरस का नया स्ट्रेन बना मुसीबत
Highlights from Disease Outbreak News on #Ebola disease caused by Bundibugyo Virus Disease, Democratic Republic of the Congo & Uganda - 16 May 2026:
🔴 As of 15 May, a total of 246 suspected cases and 80 deaths (4 deaths among confirmed cases) have been reported. 65 contacts… pic.twitter.com/uwUZJFyRpH
— World Health Organization (WHO) (@WHO) May 17, 2026
भारत में क्या हैं स्थिति?
यह वायरस केवल सीधे संपर्क से ही एक से दूसरे इंसान में जाता है। जब तक मरीज में लक्षण न दिखें वह संक्रमण नहीं फैला सकता। हमारा स्वास्थ्य मंत्रालय एयरपोर्ट और मेडिकल स्तर पर लगातार नजर रख रहा है।
खतरनाक है इबोला का नया बुंडीबुग्यो स्ट्रेन
पुरानी वैक्सीन केवल जाइरे (Zaire) स्ट्रेन पर ही काम करती हैं। इलाज न होने से डॉक्टरों के सामने बहुत बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। वे मरीजों को सिर्फ सपोर्टिव केयर यानी जरूरी ऑक्सीजन और पानी दे पा रहे हैं। इस नए स्ट्रेन में मरीजों की मृत्यु दर 50 प्रतिशत तक देखी गई है।
अफ्रीका में भी घोषित हुई इमरजेंसी
इंसानों के बीच कैसे फैलता है यह वायरस?
ebola virus
अच्छी बात यह है कि यह वायरस कोरोना की तरह हवा से नहीं फैलता है। यह मरीज के थूक, खून या उल्टी को सीधे छूने से ही फैलता है। इसलिए मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर सबसे ज्यादा जोखिम में रहते हैं। जब तक मरीज में लक्षण न दिखें तब तक बीमारी नहीं फैलती।
शरीर में कैसे असर दिखाता है इबोला वायरस?
ebola virus
शुरुआती दौर में डॉक्टर भी अक्सर धोखा खा जाते हैं और जांच में देरी होती है। इसके बाद मरीज को उल्टी, दस्त और पेट में तेज दर्द होने लगता है। गंभीर स्थिति में शरीर के अंदरूनी अंगों से खून भी बहने लगता है। इसका सीधा असर मरीज के दिमाग पर भी पड़ता है।
बचाव ही है सबसे बड़ा हथियार
कांगो के इन प्रभावित इलाकों में लोगों का आना-जाना बहुत अधिक है। युद्ध प्रभावित क्षेत्र होने के कारण वहां मेडिकल टीमें भी आसानी से नहीं पहुंच पातीं। ऐसे में लोगों को जागरूक करना और मरीजों को तुरंत अलग रखना ही सबसे जरूरी कदम है।
ये भी पढ़ें...
अब मारबर्ग वायरस: अफ्रीका के गिनी में पहला केस, कोरोना-इबोला से ज्यादा खतरनाक
क्रूज जहाज पर हंतावायरस का हमला, अब तक ली 3 जानें, जानिए कितना है यह जानलेवा?
गुजरात के बाद MP में बाघों में फैला कैनाइन डिस्टेंपर वायरस! बाघिन और शावकों की मौत से हुआ खुलासा
प्रदेश में लम्पी वायरस की दस्तक से पशुपालकों में मचा हड़कंप, राहत देने की हरसंभव कोशिश
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari