जयमाला कार्यक्रम में दुल्हन ने ससुर पर लगाया बैड टच का आरोप, वापस लौटी बारात

Sandeep Kumar | Feb 21, 2025, 18:18 IST
Share
fatehpur-bride-refuses
fatehpur-bride-refuses

दुल्हन का कहना था कि ससुर शराब के नशे में थे और उनका व्यवहार अनुचित था। इस आरोप के बाद शादी समारोह में हंगामा मच गया। बाराती और जनाती दोनों ही पक्षों में अफरा-तफरी मच गई।

शादी की रस्मों के दौरान जयमाला स्टेज पर दूल्हे के पिता आशीर्वाद देने पहुंचे, लेकिन दुल्हन ने उन पर अशोभनीय व्यवहार का आरोप लगाकर शादी से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों में घंटों समझौता कराने की कोशिश हुई, लेकिन बात नहीं बनी। आखिरकार मामला थाने पहुंचा और लेनदेन की वापसी के बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई। दरअसल ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का बताया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...पार्लर से लौटकर आई दुल्हन मैरिज हॉल से भागी, वॉट्सऐप ने खोल दिया राज

दुल्हन ने शादी तोड़ी

फतेहपुर जिले के थरियाव थाना क्षेत्र में एक शादी विवादों में घिर गई। मंगलवार देर रात जब दूल्हे के पिता जयमाला स्टेज पर बहू-बेटे के बीच सोफे पर बैठे, तो दुल्हन ने उन पर अशोभनीय व्यवहार का आरोप लगा दिया। इसके बाद दुल्हन ने स्टेज छोड़ दिया और शादी से इनकार कर दिया।
ये खबर भी पढ़िए...शादी से बचने के लिए दुल्हन ने किया मौत का नाटक, जानें फिर क्या हुआ

नशे में होने का आरोप

दुल्हन का कहना था कि ससुर शराब के नशे में थे और उनका व्यवहार अनुचित था। इस आरोप के बाद शादी समारोह में हंगामा मच गया। बाराती और जनाती दोनों ही पक्षों में अफरा-तफरी मच गई।

ये खबर भी पढ़िए...दूल्हे के सामने दुल्हन को ले उड़े कार सवार बदमाश, दूल्हा बोला- मेकअप कराकर लौटी थी

घंटों चली मनाने की कोशिश

दोनों परिवारों के लोगों ने दुल्हन को मनाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया।

ये खबर भी पढ़िए...शादी समारोह में घुसा तेंदुआ, भागे दूल्हा-दुल्हन, छीनी पुलिस की राइफल, देखें वीडियो

बिना दुल्हन के वापस लौटी बारात

जब विवाद बढ़ा तो लड़के पक्ष ने शादी में दिए गए गहने और उपहार वापस मांगे। इसके बाद थानाध्यक्ष अरविंद राय की मौजूदगी में लेनदेन का निपटारा किया गया। अंततः दोनों पक्षों में सुलह हुई और बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।

सामूहिक विवाह योजना में हो रही थी शादी

गौरतलब है कि यह शादी 23 जनवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई थी। तय हुआ था कि दुल्हन की विदाई धूमधाम से होगी, लेकिन इस विवाद के बाद शादी टूट गई।

Tags:
  • यूपी न्यूज
  • हिंदी न्यूज
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • फतेहपुर न्यूज
  • शादी टूटी
  • hindi news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज