गूगल के 3.2 करोड़ मच्छर करेंगे बीमारियों का सफाया, EPA से मांगी मंजूरी
Google Debug Project: गूगल ला रहा मच्छर से मच्छर को मारने की नई रोबोटिक ट्रिक
Kaushiki | Published:
Google Debug Project
गूगल अपने Debug प्रोजेक्ट के तहत कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा में 32 मिलियन नसबंदी वाले मच्छर छोड़ने की तैयारी कर रहा है। यह तकनीक डेंगू और जीका जैसी खतरनाक बीमारियों को फैलने से रोकेगी। अमेरिकी सरकार इस प्रस्ताव की समीक्षा कर रही है।
समझें क्या है पूरा मामला
- गूगल अमेरिका के दो राज्यों में 32 मिलियन मच्छर छोड़ने की मंजूरी मांग रहा है।
- यह कदम डेंगू, मलेरिया और जीका जैसी जानलेवा बीमारियों को रोकने के लिए है।
- इन मच्छरों को लैब में एक खास बैक्टीरिया से नपुंसक (Sterile) बनाया गया है।
- यह तकनीक मच्छरों की आबादी को धीरे-धीरे पूरी तरह से खत्म कर देगी।
- सरकार की पर्यावरण सुरक्षा एजेंसी इस अनोखे प्रोजेक्ट की जांच कर रही है।
गूगल का अनोखा मिशन
सुनने में ये बात थोड़ी अजीब लग सकती है, लेकिन इस पूरे प्रोजेक्ट के पीछे इंसानों की भलाई छिपी हुई है। गूगल अपने इस नए कैंपेन को Debug प्रोजेक्ट कह रहा है। इस प्रोजेक्ट का मकसद दुनिया के सबसे खतरनाक जीवों का खात्मा करना है।
क्या आप जानते हैं कि मच्छर (Mosquito Bite) दुनिया का सबसे जानलेवा जीव माना जाता है? हर साल मच्छरों के काटने से लाखों लोग अपनी जान गंवा देते हैं। गूगल इसी बड़ी ग्लोबल प्रॉब्लम का समाधान अपनी टेक तकनीक से करना चाहता है।
कैसे काम करती है ये तरकीब
इंसानों का खून सिर्फ फीमेल (मादा) मच्छर ही चूसती हैं। गूगल इन सभी नर मच्छरों को लैब में Wolbachia नाम के एक बैक्टीरिया से संक्रमित करेगा। इस बैक्टीरिया के कारण ये सभी नर मच्छर पूरी तरह से नसबंदी का शिकार हो जाएंगे।
जब ये अच्छे नर मच्छर बाहर जाकर जंगली मादा मच्छरों के साथ संबंध बनाएंगे, तो मादा के अंडे कभी नहीं फूटेंगे। इसके कारण मच्छरों की नई पीढ़ी पैदा होना बंद हो जाएगी।
गूगल छोड़ेगा 3.2 करोड़ बैक्टीरिया वाले मच्छर! कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा में खतरनाक वायरस से निपटने का महा-प्लान - google plans to release 32 million mosquitoes ...
एडिस एजिप्टी मच्छर ही क्यों है गूगल के निशाने पर
एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह प्रजाति कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा की मूल निवासी नहीं है। यह प्रजाति समय के साथ इंसानों के साथ दूसरे देशों से यहां पहुंच गई है। चूंकि ये डेंगू मच्छर वहां के पर्यावरण का मूल हिस्सा नहीं हैं, इसलिए इनके खत्म होने से प्रकृति को कोई नुकसान नहीं होगा।
कोई भी स्थानीय जीव या पंछी अपने भोजन के लिए इन मच्छरों पर निर्भर नहीं है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इन बाहरी मच्छरों को खत्म करना पर्यावरण के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है।
सिंगापुर में मिल चुकी है इस तकनीक को सफलता
सिंगापुर की नेशनल एनवायरनमेंट एजेंसी के साथ मिलकर गूगल ने वहां बेहतरीन नतीजे हासिल किए हैं। हाल ही में आए आंकड़ों के मुताबिक, सिंगापुर में एडिस एजिप्टी मच्छरों की आबादी में 80 से 90 प्रतिशत तक की कमी देखी गई है। यही नहीं, वहां सिर्फ एक साल के भीतर डेंगू के मामलों में भी 70 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।
एआई कैमरे और डेटा साइंस का हो रहा इस्तेमाल
इसके बाद डेटा एनालिसिस और खास सेंसर की मदद से मच्छरों को सही जगह और सही संख्या में हवा में छोड़ा जाता है। पहले के समय में मच्छरों को मारने के लिए जहरीली कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जाता था। लेकिन समय के साथ मच्छर इन दवाओं के आदी हो गए और दवाएं बेअसर हो गईं। इसलिए गूगल का यह नया जैविक तरीका सबसे बेस्ट माना जा रहा है।
मच्छरों से हैं परेशान तो घर में लगाएं ये पौधे, मिलेगा छुटकारा - Plants to keep mosquitoes away at home machhar se chhutkara kaise payen szlbs
प्रोजेक्ट को लेकर क्या है वैज्ञानिकों की राय
दूसरी तरफ, फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के न्यूरोजेनेटिक विशेषज्ञ मैथ्यू डीजेनारो का मानना अलग है। उनका कहना है कि एडिस एजिप्टी मच्छरों को पूरी दुनिया में इंसानों ने ही फैलाया है। ये मच्छरों की दुनिया के कॉकरोच और चूहे जैसे हैं जो हमारे पीछे-पीछे हर जगह पहुंच जाते हैं। इसलिए इन्हें कंट्रोल करना और खत्म करना हमारी ही जिम्मेदारी बनती है।
अमेरिकी सरकार की पर्यावरण एजेंसी के फैसले का इंतजार
सरकार ने इस विषय पर आम जनता से भी उनकी राय मांगी है। जनता के कमेंट करने की आखिरी तारीख 5 जून तय की गई है। इसके बाद ही यह साफ हो पाएगा कि गूगल को मच्छरों की फौज उड़ाने की हरी झंडी मिलती है या नहीं। अगर मंजूरी मिल जाती है, तो आने वाले समय में जानलेवा बीमारियों से लड़ने का तरीका हमेशा के लिए बदल जाएगा।
FAQ
- गूगल कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा में 32 मिलियन मच्छर क्यों छोड़ना चाहता है?
गूगल अपने 'Debug' प्रोजेक्ट के तहत नसबंदी वाले नर मच्छर छोड़ना चाहता है। यह कदम डेंगू, जीका और चिकनगुनिया जैसी घातक बीमारियों को फैलाने वाले मच्छरों की आबादी को खत्म करने के लिए उठाया जा रहा है। - क्या गूगल द्वारा छोड़े जाने वाले मच्छरों से इंसानों को कोई खतरा है?
नहीं, गूगल सिर्फ नर (Male) मच्छर ही हवा में छोड़ेगा। नर मच्छर कभी भी इंसानों को नहीं काटते हैं और न ही वे किसी भी तरह की बीमारी फैलाते हैं। इंसानों का खून केवल मादा मच्छर ही चूसती हैं। - वोल्टबाचिया बैक्टीरिया मच्छरों को खत्म करने में कैसे मदद करता है?
जब वोल्टबाचिया बैक्टीरिया से संक्रमित नर मच्छर बाहर जाकर जंगली मादा मच्छरों के साथ संबंध बनाते हैं, तो मादा के अंडे से कभी बच्चे नहीं निकलते। इससे मच्छरों की आबादी अगली पीढ़ी में खुद ही कम हो जाती है। - क्या गूगल के इस मच्छर वाले प्रोजेक्ट को पहले कहीं सफलता मिली है?
हां, सिंगापुर में साल 2018 से चल रहे इस प्रोजेक्ट को भारी सफलता मिली है। वहां मच्छरों की संख्या में 80 से 90 प्रतिशत तक की कमी आई है और डेंगू के मामलों में भी 70 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।
Google MP Deal: सुशासन से लेकर सिंहस्थ 2028 तक, अब हर जगह दिखेगा गूगल एआई का जलवा
मच्छरों के बदले मिलेंगे पैसे, इससे निपटने के लिए इस देश की अनोखी मुहिम, जानें वजह
मच्छर बढ़े, पर अमला बूथों पर-भोपाल में स्वास्थ्य से बड़ी चिंता चुनाव की
World Mosquito Day पर जानें कैसे एक छोटा सा कीड़ा बनता है लाखों मौतों का कारण
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj