केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी 18 हजार से होगी 51 हजार, 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी से होगा लागू

Manya Jain | Published:
Share
 8TH Pay Commission UPDATE
8TH Pay Commission UPDATE

7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी है। नई जानकारी के मुताबिक 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू हो सकता है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार यह अप्रैल 2026 तक स्थगित हो सकती हैं

7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। केंद्र सरकार ने 16 जनवरी 2025 को 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी है।

इसके बाद से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों में उत्सुकता है कि आयोग कब लागू होगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि नई सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू हो सकती हैं। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि आयोग की प्रक्रियाओं में कुछ देरी हो सकती है और यह अप्रैल 2026 तक भी स्थगित हो सकता है।

8वें वेतन आयोग में सैलरी और पेंशन में कितनी बढ़ोतरी होगी?

वेतन आयोग में सैलरी और पेंशन बढ़ाने का मुख्य आधार फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) होता है। सातवें आयोग में यह फैक्टर 2.57 था, जिससे न्यूनतम वेतन 7 हजार से 18 हजार तक बढ़ा।

इस बार यह फिटमेंट फैक्टर 2.86 तक हो सकता है। अगर यह फैक्टर लागू हुआ, तो न्यूनतम वेतन 51 हजार 480 तक पहुंच जाएगा और पेंशन ₹25,740 तक बढ़ेगी।

इस वृद्धि से लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 65 लाख पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे। इनमें केंद्रीय सरकार के कर्मचारी, रक्षा कर्मी, अर्धसैनिक बल, रेलवे कर्मचारी और अन्य शामिल हैं।

ये भी पढ़ें...डॉ. अय्याज फकीरभाई तंबोली को कैबिनेट सचिवालय में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी

8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया में क्या देरी है?

हालांकि केंद्र सरकार ने आयोग गठन को मंजूरी दी है, पर वित्त मंत्रालय ने अभी तक आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति और अन्य प्रक्रियाओं के लिए कोई ठोस तारीख नहीं दी है।

केंद्रीय बजट 2025-26 में भी इस पर कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं दिया गया। इससे कर्मचारियों में चिंता और निराशा भी बढ़ी है। सरकार ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आयोग की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी ताकि लाभार्थियों को लाभ मिल सके।

ये भी पढ़ें...सहकारी बैंकों की मजबूती के लिए 300 करोड़ की आर्थिक मदद, मगर क्यों…

फिटमेंट फैक्टर क्या है?

फिटमेंट फैक्टर एक ऐसा गुणक है जो मौजूदा वेतन पर लागू होकर नया वेतन तय करता है। जितना अधिक फिटमेंट फैक्टर होगा, सैलरी में उतनी बढ़ोतरी होगी।

कौन-कौन लाभान्वित होंगे?

  • केंद्रीय सरकार कर्मचारी
  • रक्षा कर्मी
  • केंद्रीय अर्धसैनिक बल
  • रेलवे कर्मचारी
  • पेंशन भोगी
ये भी पढ़ें...खरोरा में फ्लाइऐश का कहर: सड़कों पर धूल, सांसों में जहर

FAQ

  1. 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें कब लागू होंगी?
    अधिकारिक तौर पर 1 जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना है, लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि प्रक्रिया में देरी के कारण यह अप्रैल 2026 तक भी हो सकती है।
  2. 8वें वेतन आयोग में सैलरी और पेंशन में कितना इजाफा होगा?
    फिटमेंट फैक्टर 2.86 तक बढ़ने की संभावना है, जिससे न्यूनतम वेतन 51 हजार 480 और पेंशन ₹25 हजार 740 तक बढ़ सकती है।
  3. कौन-कौन इस वेतन आयोग के लाभार्थी होंगे?
    लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 65 लाख पेंशनभोगी, जिनमें सरकारी कर्मचारी, रक्षा कर्मी, रेलवे कर्मचारी और अर्धसैनिक बल शामिल हैं।
8वां वेतन आयोग अपडेट | केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी | केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा | केंद्रीय कर्मचारियों | goverment employees | देश दुनिया न्यूज salary increase | Central employees | Central Employees News

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • 8वां वेतन आयोग
  • 8वां वेतन आयोग अपडेट
  • Central Employees News
  • Central employees
  • केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा
  • salary increase
  • केंद्रीय कर्मचारियों
  • केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी
  • देश दुनिया न्यूज
  • goverment employees
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर