72 घंटे में अमेरिका से गुजरात पहुंचा 16 करोड़ का इंजेक्शन, बचाई मासूम की जान
Jitendra Shrivastava | Feb 15, 2025, 19:54 IST
gujarat-baby-sma-treatment Photograph: (thesootr)
गुजरात के हिम्मतनगर में 20 महीने के मासूम की जान बचाने के लिए लोगों ने 16 करोड़ रुपये जुटाए। अमेरिका से आए इस जीवनरक्षक इंजेक्शन की मदद से बच्चा अब धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहा है।
गुजरात में एक बार फिर इंसानियत की मिसाल देखने को मिली, जब एक गरीब परिवार के मासूम की जान बचाने के लिए लोगों ने महज एक महीने में 16 करोड़ रुपये चंदे से जुटा लिए। एसएमए टाइप-1 बीमारी से पीड़ित इस बच्चे को अमेरिका में बनने वाले महंगे इंजेक्शन की जरूरत थी, जिसे 72 घंटे में भारत लाया गया। डॉक्टर्स की विशेष देखरेख में उसे यह दवा दी गई और अब उसकी हालत में सुधार हो रहा है।
मासूम को थी दुर्लभ
गुजरात के हिम्मतनगर में एक 20 महीने के मासूम को दुर्लभ जेनेटिक बीमारी स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA टाइप-1) थी, जिसका इलाज बेहद महंगा था। इस बीमारी के इलाज के लिए अमेरिका में मिलने वाला एक इंजेक्शन ही एकमात्र समाधान था, जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपये थी। बच्चे के परिवार ने मदद की गुहार लगाई और देखते ही देखते गुजरात के लोगों ने एक महीने में पूरी रकम जुटा ली।
ये खबरें भी पढ़ें...
16 करोड़ का इंजेक्शन भी बेअसर, चंदा-मदद मांगकर करवाया था मासूम का इलाज
मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन ने 121% ज्यादा कीमत पर खरीदे घटिया इंजेक्शन
सोमवार को यह इंजेक्शन अमेरिका से अहमदाबाद लाया गया। इसकी खासियत यह थी कि इसे पूरे समय -70 डिग्री सेल्सियस तापमान में रखना अनिवार्य था। इसे दुबई होते हुए दिल्ली लाया गया और फिर विशेष इंतजामों के साथ अहमदाबाद पहुंचाया गया।
बच्चे का इलाज करने वाले रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड न्यूरोसाइंस के डॉक्टर संजीव मेहता ने बताया कि एसएमए टाइप-1 एक आनुवंशिक बीमारी है, जो मांसपेशियों को कमजोर कर देती है। इससे बच्चों को सांस लेने में तकलीफ होती है और वे न तो बैठ सकते हैं, न ही चल सकते हैं। यह इंजेक्शन सेल्स को एक्टिव करने का काम करता है और बीमारी की प्रगति को रोकता है।
इसके बाद इंपैक्ट गुरु फाउंडेशन आगे आया और सोशल मीडिया पर अभियान शुरू किया। पूरे गुजरात से डॉक्टरों, व्यापारियों और आम नागरिकों ने इसमें सहयोग किया। कुछ लोगों ने 50 रुपये तो कुछ ने 100 रुपये दान दिए, जिससे 16 करोड़ रुपये की राशि एकत्र हो गई। सरकार ने भी इसमें सहयोग करते हुए टैक्स माफ कर दिया।
ये खबरें भी पढ़ें...
जिला अस्पताल में एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाने से बिगड़ी 17 नवजात की हालत, जानें क्या है पूरा मामला
सरकारी अस्पतालों में नौ इंजेक्शनों की सप्लाई रोकी, प्रतिबंध पर जांच के बाद कदम उठाएगी सरकार
डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की नियमित निगरानी अगले तीन महीने तक की जाएगी। उसकी मांसपेशियों की ताकत, श्वसन प्रणाली और लिवर की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस दौरान उसे स्टेरॉयड थेरेपी भी दी जाएगी, ताकि शरीर पर कोई दुष्प्रभाव न पड़े। डॉ. सिद्धार्थ शाह ने बताया कि इंजेक्शन को लाने से लेकर उसे बच्चे को देने तक की प्रक्रिया बेहद संवेदनशील थी, जिसमें किसी भी गलती की कोई गुंजाइश नहीं थी। मुंबई और अमेरिका के विशेषज्ञों के साथ लगातार संपर्क रखा गया, जिससे प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।
मासूम को थी दुर्लभ स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी बीमारी
ये खबरें भी पढ़ें...
16 करोड़ का इंजेक्शन भी बेअसर, चंदा-मदद मांगकर करवाया था मासूम का इलाज
मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन ने 121% ज्यादा कीमत पर खरीदे घटिया इंजेक्शन
-70 डिग्री सेल्सियस तापमान में रखना था इंजेक्शन
एसएमए टाइप-1 एक आनुवंशिक बीमारी
बच्चे के चाचा आबिद अली ने बताया कि पहले बच्चा पूरी तरह स्वस्थ था, लेकिन डेढ़ साल का होने के बाद उसमें सुस्ती और कमजोरी आने लगी। जब उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, तब जांच में एसएमए टाइप-1 बीमारी का पता चला। इलाज के लिए 16 करोड़ रुपये की जरूरत थी, जिसे जुटाना उनके लिए असंभव था।
डॉक्टरों, व्यापारियों और आम नागरिकों ने किया सहयोग
ये खबरें भी पढ़ें...
जिला अस्पताल में एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाने से बिगड़ी 17 नवजात की हालत, जानें क्या है पूरा मामला
सरकारी अस्पतालों में नौ इंजेक्शनों की सप्लाई रोकी, प्रतिबंध पर जांच के बाद कदम उठाएगी सरकार
अगले तीन महीने तक की जाएगी बच्चे की निगरानी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari