Agniveer : अग्निवीरों के लिए हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, सरकारी नौकरी में मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण, एज लिमिट में भी छूट
Vikram Jain | Jul 17, 2024, 20:09 IST
Haryana government announces 10 percent reservation for Agniveer
हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले सैनी सरकार ने अग्निवीरों को बड़ी खुशखबरी दी है। अग्निवीरों को हरियाणा में कई पदों पर भर्तियों में 10 फीसदी का आरक्षण मिलेगा।
NEW DELHI. हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी सरकार ने अग्निवीर योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अग्निवीरों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सीएम सैनी ने अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 10 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा की है। इसके अलावा अग्निवीरों को एज लिमिट में भी छूट दी जाएगी। साथ ही उनके लिए कई अन्य लाभकारी योजनाओं का ऐलान किया गया है।
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 10 फीसदी आरक्षण मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार ने हरियाणा में अग्निवीरों को प्रदेश सरकार द्वारा भर्ती किए जाने वाले कांस्टेबल, माइनिंग गार्ड, फोरेस्ट गार्ड, जेल वार्डन और एसपीओ की सीधी भर्ती में 10 फीसदी आरक्षण देगी।
उम्र संबंधी छूट का जिक्र करते हुए सीएम सैनी ने कहा कि अग्निवीरों को ग्रुप डी और ग्रुप सी में सरकारी पदों के लिए निर्धारित अधिकतम आयु में तीन साल की छूट दी जाएगी। लेकिन अग्निवीरों के पहले बैच के मामले में आयु में यह छूट पांच साल की होगी। ग्रुप सी में सिविल पदों में सीधी भर्ती में अग्निवीरों के लिए पांच फीसदी आरक्षण और ग्रुप डी में एक फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें... लाड़ली बहना के बाद अब लाड़ला भाई योजना , युवाओं को हर महीने मिलेंगे इतने रुपए कि हो जाएगा दिल खुश
साथ ही सीएम सैनी ने यह भी कहा कि अपना काम शुरू करने वाले अग्निवीरों को 5 लाख रुपए तक बिना ब्याज लोन दिया जाएगा। इसके अलावा अग्निवीर को 30 हजार तक की सैलरी देने वाले औद्योगिक उपक्रमों को 60 हजार वार्षिक की सब्सिडी भी दी जाएगी। यही नहीं अग्निवीरों को आर्म्स लाइसेंस भी दिया जाएगा।
बता दें कि अब तक सीआईएसएफ, बीएसएफ और सीआरपीएफ और एसएसबी के चीफ ने अग्निवीरों के लिए आरक्षण देने की घोषणा की है। पूर्व अग्निवीरों को अर्धसैनिक बलों में 10 पर्सेंट आरक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही आयु और फिजिलकल टेस्ट में भी राहत दी जाएगी। सीआईएसएफ की डीजी नीना सिंह ने बताया था कि पहले बैच में पूर्व अग्निवीरों को आयु सीमा में 5 साल और दूसरे बैच में 3 साल की छूट होगी।
ये खबर भी पढ़ें.. Maharashtra : एक घर में दूसरी बार चोरी करने घुसा चोर , फिर देखा कुछ ऐसा कि हुआ अपनी करतूत पर पछतावा , लौटाया सामान
बता दें कि कुछ महीनों के बाद हरियाणा, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। हरियाणा में अग्निवीर योजना बहुत बड़ा मुद्दा है। राज्य से बड़ी संख्या में युवा भारतीय सेना की तैयारी करते हैं। संसद में कांग्रेस अग्निवीर मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमलावर रही है। संसद में नेता विपक्ष राहुल गांधी अग्निवीर योजना को रद्द करने की मांग कर चुके हैं। ऐसे में हरियाणा सरकार ने अब राज्य की भर्तियों में अग्निवीरों को आरक्षण देने का निर्णय किया है।
सरकारी नौकरी में मिलेगा 10 प्रतिशत आरक्षण
अग्निवीरों को एज लिमिट में भी छूट
ये खबर भी पढ़ें... लाड़ली बहना के बाद अब लाड़ला भाई योजना , युवाओं को हर महीने मिलेंगे इतने रुपए कि हो जाएगा दिल खुश
अग्निवीरों को आर्म्स लाइसेंस भी मिलेगा
पहले ही हो चुकी आरक्षण देने की घोषणा
ये खबर भी पढ़ें.. Maharashtra : एक घर में दूसरी बार चोरी करने घुसा चोर , फिर देखा कुछ ऐसा कि हुआ अपनी करतूत पर पछतावा , लौटाया सामान
हरियाणा में अग्निवीर योजना बड़ा मुद्दा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari