एक बार फिर इस चीनी कंपनी ने बाटें करोड़ो रूपए, अपने एम्प्लाइज को दिया तगड़ा बोनस

Manya Jain | Published:
Share
henan mine company cash bonus viral video
henan mine company cash bonus viral video

चीन की हेनान कंपनी ने फिर रचा इतिहास! टेबल पर कैश की गड्डियां बिछाकर कर्मचारियों को बोनस दिया। 'जितना गिनो, उतना ले जाओ' वाले इस अनोखे अंदाज ने दुनिया को हैरान कर दिया है।

देश दुनिया न्यूज.साल 2025 जनवरी में चीन की हेनान कंपनी का एक वीडियो आग की तरह वायरल हुआ था। इस वीडियो में पार्टी में हेनान कंपनी के बहुत सारे एम्प्लाइज एक टेबल के इर्द-गिर्द खड़े हुए थे। वीडियो (Viral Video) में इस टेबल पर बहुत सारी चाइनीज करेंसी रखी हुई थी। सोशल मीडिया पर बताय गया कि हेनान कंपनी अपने एम्प्लाइज को बोनस दे रही है।

टेबल पर रखे भारी-भरकम राशि सीधे कैश टेबल पर रख दी और कर्मचारियों से कहा— "जितना गिन सको, उतना ले जाओ। इस वीडियो के वायरल होने के बाद दुनिया भर से लोग इस कंपनी के एम्प्लाइज को किस्मत वाला बता रहे थे। इस साल फिर से हेनान कंपनी ने अपने एम्प्लाइज को छप्पड़ फाड़ कर बोनस दिया। इस बार भी इस कंपनी के बोनस की खबर तेजी से वायरल (Viral News) हो रही है। इस पर निटिजंस तेजी से अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

'जितना गिन सको, ले जाओ'

13 फरवरी को कंपनी का सालाना जलसा किसी फिल्म जैसा लग रहा था। वहां करीब 7 हजार कर्मचारियों के लिए 800 खाने की मेजें सजी थीं।

  • कर्मचारियों को एक तय समय सीमा (Time Limit) दी गई।
  • इस समय के भीतर कर्मचारी जितने नोटों के बंडल गिन सकते थे, वह पूरी राशि उनकी अपनी हो जाती थी।
  • सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कर्मचारी पागलों की तरह नोटों की बंडल गिनते और उन्हें अपने पास इकट्ठा करते नजर आए।
नोट: इस पूरी प्रक्रिया का ऑनलाइन प्रसारण (Live Stream) किया गया, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। लोग कुई पेइजुन को "दुनिया का सबसे अच्छा बॉस" (World's Best Boss) कह रहे हैं।

कंपनी का प्रफिट और बोनस

राशि (भारतीय रुपये में लगभग)
कुल वार्षिक मुनाफा (Total Profit)320 करोड़ (270 मिलियन युआन)
वितरित बोनस (Distributed Bonus)212 करोड़ (180 मिलियन युआन)
लाभ का प्रतिशत (Percentage of Profit Shared)लगभग 70%
कर्मचारियों की संख्या (Number of Employees)7 हजार

क्यों खास हैं उद्योगपति कुई पेइजुन?

कुई पेइजुन केवल पैसे ही नहीं बांट रहे, बल्कि वह कर्मचारियों की समस्याओं को भी समझते हैं। उनके पास कंपनी के 98.88 प्रतिशत शेयर हैं, फिर भी वह मुनाफे का बड़ा हिस्सा अपनी टीम को दे देते हैं।

उन्होंने वित्त विभाग को संबोधित करते हुए एक महत्वपूर्ण बात कही-

"हम वाशिंग मशीन या अन्य उपहार क्यों नहीं बांट रहे? क्योंकि युवाओं पर कार लोन और मॉर्गेज (Mortgage) का बोझ है। नकद (Cash) देने से उन्हें अपनी वित्तीय समस्याओं को सुलझाने में सीधी मदद मिलती है।"

Women's Day पर महिला एम्प्लाइज को खास गिफ्ट

यह पहली बार नहीं है जब कुई ने ऐसा किया हो। 2024 में भी उन्होंने ₹170 मिलियन युआन बांटे थे। मार्च में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) के अवसर पर उन्होंने अपनी 2,000 महिला कर्मचारियों को लगभग 1.6 मिलियन युआन का विशेष बोनस देकर सम्मानित किया था।

हेनान कुआंगशान क्रेन कंपनी का परिचय

  • स्थापना: सितंबर 2002
  • मुख्य उत्पाद: क्रेन (Cranes) और भारी औद्योगिक उपकरण।
  • वैश्विक उपस्थिति: कंपनी का कारोबार आज विश्व स्तर पर 130 से अधिक देशों में फैला हुआ है।
  • विशेषता: यह कंपनी न केवल तकनीक बल्कि अपने 'कर्मचारी-हितैषी' (Employee-centric) दृष्टिकोण के लिए जानी जाती है।
ये भी पढ़ें...

इंटर्नशिप में काम के साथ होगी कमाई, करना होगा PM Internship Yojna में आवेदन

LinkedIn Report 2026: AI के दौर में बदल रहा है जॉब मार्केट

केरल नहीं अब कहिए केरलम, आखिर क्यों बदला जा रहा केरल का सदियों पुराना नाम

बढ़ गई UPSC Prelims 2026 आवेदन की आखिरी तारीख, जानें नई डेट

Tags:
  • चीन
  • Viral Video
  • Viral News
  • Womens Day
  • bonus
  • देश दुनिया न्यूज
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर