बांग्लादेशी हिंदुओं पर जुल्म जारी, अब पेट्रोल डालकर जलाई गईं मूर्तियां
Raj Singh | Dec 08, 2024, 12:25 IST
HAMALA
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमले लगातार जारी हैं। हाल ही में ढाका के तुराग थाना क्षेत्र में मौजूद इस्कॉन मंदिर में उपद्रवियों ने आग लगा दी।
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमले लगातार जारी हैं। हाल ही में ढाका के तुराग थाना क्षेत्र में मौजूद इस्कॉन मंदिर में उपद्रवियों ने आग लगा दी। इस घटना में अराजक तत्वों ने मंदिर में तोड़फोड़ की और मूर्तियों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बता दें कि यह हमला हिंदू अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर किया गया था।
वहीं इस पूरे मामले पर इस्कॉन के अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि उपद्रवियों ने पेट्रोल या ऑक्टेन का इस्तेमाल करके मंदिर में आग लगाई। इस मामले में पुलिस-प्रशासन में शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक सरकार ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है। दास ने सरकार से उपद्रवियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। बांग्लादेश में शेख हसीना के सत्ता से जाने के बाद हिंदू समुदाय के खिलाफ लगातार हमले हो रहे हैं, जिसके खिलाफ हिंदू संगठन लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
बांग्लादेश के विरोध में दूल्हा-दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम, पूरा शहर हैरान
इसी बीच, बांग्लादेश में हिंदू पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के बाद भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव बढ़ गया है। चिन्मय कृष्ण दास इस्कॉन बांग्लादेश के पूर्व सदस्य हैं और मौजूदा समय में बांग्लादेश सम्मिलिता सनातनी जागरण जोत संगठन के प्रवक्ता हैं। इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष ने चिन्मय कृष्ण दास की जमानत खारिज होने और उनके सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, मध्य प्रदेश में उमड़ा आक्रोश
बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का असर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महसूस किया जा रहा है। अमेरिका में आज यानी 8 दिसंबर को 'नरसंहार रोकें- बांग्लादेश में हिंदुओं की जान बचाएं' मार्च का आयोजन किया जाएगा। इसके एक दिन बाद, सोमवार को व्हाइट हाउस के पास भी हिंसा के विरोध में मार्च किया जाएगा। हिंदू एक्शन के कार्यकारी निदेशक उत्सव चक्रवर्ती ने इस संकट को मानवीय आपदा करार देते हुए अमेरिकी सरकार से हस्तक्षेप की अपील की है।
जलाने के लिए पेट्रोल का इस्तेमाल
कोलकाता इस्कॉन के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना की तस्वीरें साझा की हैं। राधारमण दास के मुताबिक, मंदिर में रखी देवी-देवताओं की मूर्तियां और अन्य सामान पूरी तरह से जलकर नष्ट कर दिए गए। दास ने बताया कि मंदिर के पीछे टीन की छत को उखाड़कर पेट्रोल का इस्तेमाल करके आग लगाई गई। चश्मदीदों के अनुसार, अराजक तत्वों का एक समूह मंदिर में घुसकर तोड़फोड़ किया।
हिंदुओं पर लगातार हो रहे हमले
बांग्लादेश के विरोध में दूल्हा-दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम, पूरा शहर हैरान
चिन्मय कृष्ण दास की सुरक्षा पर चिंता
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, मध्य प्रदेश में उमड़ा आक्रोश
अमेरिका में प्रदर्शन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman