गर्मी में बढ़ा रहा है बिजली बिल, तो इन स्मार्ट टिप्स से ऐसे करें बचत

Kaushiki | Mar 26, 2026, 15:07 IST
Share
Electricity Saving Tips
Electricity Saving Tips

गर्मियों में एसी और गीजर का सही इस्तेमाल करके आप हर महीने 15 सौ रुपए तक बचा सकते हैं। तापमान और मेंटेनेंस का सही तालमेल बिल को 30% तक कम कर देता है।

Electricity Saving Tips: जैसे ही गर्मी का मौसम दस्तक देता है, घरों में एसी और कूलर चलने लगते हैं। इससे बिजली का मीटर तेजी से भागता है और जेब पर भारी पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि थोड़ी सी सावधानी आपका बड़ा फायदा कर सकती है?

इलेक्ट्रिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि आदतों में बदलाव से भारी बचत संभव है। आप केवल अपनी सेटिंग्स बदलकर हर महीने एक हजार से 15 सौ रुपए बचा सकते हैं।

इसके लिए आपको अपना कंफर्ट छोड़ने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। बस एसी, फ्रिज और गीजर को चलाने का सही तरीका समझना होगा। चलिए जानें हैं इलेक्ट्रिकल एक्सपर्ट क्या कहते हैं। ये गाइड आपको बिजली की फिजूलखर्ची रोकने में पूरी मदद करेगी।

bill
bill


एसी को 26 डिग्री पर सेट करें

ज्यादातर लोग कमरा जल्दी ठंडा करने के लिए एसी को 18 डिग्री पर चलाते हैं। इससे कंप्रेसर पर बहुत ज्यादा लोड पड़ता है और बिल बढ़ जाता है।

एनर्जी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एसी के लिए 26 डिग्री सेल्सियस सबसे बेस्ट तापमान है। हर एक डिग्री तापमान बढ़ाने पर बिजली की खपत 6% तक कम होती है।

26 डिग्री पर कमरा काफी आरामदायक रहता है और बिल भी कम आता है। एसी के साथ सीलिंग फैन को 1 या 2 नंबर पर जरूर चलाएं। इससे कमरे की ठंडी हवा बेहतर तरीके से चारों ओर फैलती है।

गीजर और फ्रिज की स्मार्ट सेटिंग भी है जरूरी

गर्मियों (summer season)में गीजर का यूज कम होता है पर सावधानी जरूरी है। गीजर को नहाने से केवल 10-15 मिनट पहले ही ऑन करें। लगातार चालू रखने से ये महीने में 60 यूनिट तक बिजली बढ़ा सकता है। गीजर के थर्मोस्टेट को हमेशा 50-55 डिग्री पर ही सेट करके रखें।

फ्रिज की बात करें तो इसे मैक्सिमम कूलिंग मोड पर न चलाएं। फ्रिज की सेटिंग को हमेशा 3 या 4 नंबर पर रखना चाहिए। इससे कंप्रेसर कम बिजली लेता है और मशीन की लाइफ बढ़ती है।

मेंटेनेंस और सीलिंग से बढ़ाएं अपनी बचत

गंदा एसी फिल्टर बिजली की खपत को 5 से 10% तक बढ़ा देता है। इसलिए हर 15 दिन में फिल्टर को खुद साफ करने की आदत डालें। कमरे के दरवाजे और खिड़कियों की प्रॉपर सीलिंग जरूर चेक करें।

अगर ठंडी हवा बाहर जाएगी तो एसी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। दरवाजों के नीचे की जगह को कपड़ों या रबर स्ट्रिप से बंद करें। पर्दों का यूज करें ताकि बाहर की गर्मी कमरे में न आए। इन छोटी बातों से आप एक्स्ट्रा 10% बिजली बचा सकते हैं।

इस स्मार्ट तरीकों से करें पैसों की बचत

अगर आप एसी और गीजर का गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं तो नुकसान होगा। 1.5 टन का एसी 30 घंटे एक्स्ट्रा चलने पर 45-60 यूनिट बढ़ाता है।

वहीं गीजर 30 घंटे फालतू चलने पर सीधा 60 यूनिट की खपत करता है। यानी कुल मिलाकर 160 यूनिट तक की अतिरिक्त बिजली जल जाती है।

7 से 9 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से यह 1440 रुपए बनता है। स्मार्ट तरीके अपनाकर आप ये पूरे पैसे हर महीने बचा सकते हैं। अपनी लोड प्लानिंग सही रखें ताकि बिल हमेशा कंट्रोल में रहे।

रीडर्स के लिए जरूरी अलर्ट

रात में सोते समय AC पर 2 घंटे का टाइमर जरूर लगाएं। इसके अलावा 1.5 टन के एसी को लगातार 6-8 घंटे से ज्यादा न चलाएं। हैवी इक्विपमेंट जैसे वॉशिंग मशीन और आयरन एक साथ न चलाएं।

इससे आपके घर के बिजली कनेक्शन पर अचानक लोड बढ़ सकता है। पुराने बल्बों की जगह हमेशा एलईडी (LED) लाइट्स का इस्तेमाल करें।

ये कम बिजली लेती हैं और रोशनी भी बहुत अच्छी देती हैं। बिजली बचाना न केवल आपकी बचत है बल्कि एनवायरनमेंट के लिए भी अच्छा है।

ये खबरें भी पढ़ें...

होम लोन और हेल्थ इंश्योरेंस पर चाहिए भारी टैक्स छूट? 31 मार्च से पहले निपटा लें ये 5 काम

क्यों Gen Z से ज्यादा खुश हैं Baby Boomers? मेंटल हेल्थ रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Gen Z Solo Travelling Trend: जेन-जी महिलाओं में बढ़ता सोलो ट्रैवलिंग क्रेज, पढ़ें रिपोर्ट

Time Management 888 Rule से अच्छे से बैंलस होगी आपकी वर्क और स्टडी लाइफ, जानें कैसे

Tags:
  • summer season
  • गर्मी
  • बिजली
  • एक्सपर्ट्स
  • AC
  • बिजली कनेक्शन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच