INDIA को मिली पहली अंडर वॉटर मेट्रो, जानें कैसे बनी है नदी के अंदर सुरंग

Sandeep Kumar | Mar 06, 2024, 14:27 IST
Share
PIC
पीएम मोदी ने कोलकाता में पहली अंडर वाटर मेट्रो का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कोलकाता में भारत के पहली अंडर वाटर मेट्रो का उद्घाटन किया। यह अंडर वॉटर मेट्रो ( underwater metro ) रेल हावड़ा को कोलकाता शहर से जोड़ेगी। इस दौरान पीएम मोदी ने बच्चों के साथ मेट्रो में सफर भी किया।

KOLKATA. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) ने बुधवार को कोलकाता ( KOLKATA ) में देश की पहली अंडरवॉटर मेट्रो ( Underwater metro ) का उद्घाटन किया। यह मेट्रो हुगली नदी ( Hooghly River ) में बनी सुरंग ( tunnel ) से होकर गुजरेगी। इस मेट्रो के जरिए नदी के दोनों सिरों पर बसे दो बड़े शहरों हावड़ा और कोलकाता ( Howrah and Kolkata ) को जोड़ा गया है। यह अंडर वॉटर मेट्रो सर्विस कोलकाता मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के हावड़ा मैदान- एस्प्लेनेड सेक्शन का हिस्सा है। इसके तहत हुगली नदी के नीचे सुरंग से होते हुए 16.6 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। इस मेट्रो लाइन पर 12 स्टेशन हैं, जिसमें से तीन स्टेशन हावड़ा मैदान, हावड़ा स्टेशन और महाकरण अंडर वॉटर होंगे। अंडर वॉटर की 520 मीटर की दूरी सिर्फ 45 सेकंड में की जा सकेगी। यह देश की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो टनल है, जो हुगली नदी के दोनों छोर पर बसे दो शहरों को जोड़ेगी। 3.8 किलोमीटर की दो अंडरग्राउंड टनल तैयार की गई हैं।

ये खबर भी पढ़िए...One Nation One Election विधि आयोग की सिफारिशें बढ़ाएंगी राजनीतिक हलचल

PM मोदी ने किया अंडरवॉटर मेट्रो में सफर

यह अंडरवॉटर मेट्रो ( Underwater metro ) रेल नदी और हावड़ा को कोलकाता शहर को जोड़ेगी अंडरवॉटर मेट्रो के उदघाटन के अलावा पीएम मोदी कवि सुभाष-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो खंड ( Poet Subhash-Hemant Mukhopadhyay Metro Section ) और तारातला-माजेरहाट मेट्रो खंड ( Taratala-Majerhat Metro Section ) का भी उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने 6 नई मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता और बीजेपी विधायक शुभेंदु अधिकारी के साथ भारत की पहली अंडरवॉटर मेट्रो ट्रेन में यात्रा करते हुए मेट्रो कर्मचारियों के साथ बातचीत की।

ये खबर भी पढ़िए...जस्टिस गंगोपाध्याय ने दिया इस्तीफा, BJP में शामिल होंगे, चुनाव लड़ेंगे

पानी के नीचे कैसे तैयार की गई सुरंग?

पानी के भीतर सुरंग बनाने के लिए कंक्रीट को फ्लाई ऐश और माइक्रो-सिलिका के साथ डिजाइन किया गया है, जो इसे जलरोधी बनाता है। जमीन से 30 मीटर नीचे खुदाई करके हावड़ा मेट्रो स्टेशन तैयार किया गया। इस पूरी परियोजना की लागत लगभग 8,600 करोड़ रुपये है। कोलकाता मेट्रो का ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर 16.6 किलोमीटर लंबा है। अंडरवॉटर ट्रेन सुरंग कोलकाता में हुगली नदी के नीचे 520 मीटर तक फैली होगी। कोरोना महामारी के दौरान दो सालों के भीतर इस मेट्रो परियोजना के काम को पूरा किया गया।

ये खबर भी पढ़िए...DELHI KISAN ANDOLAN : आज दिल्ली कूच कर रहे हैं किसान

हावड़ा स्टेशन भारत का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन

अंडरवॉटर मेट्रो हुगली के पश्चिमी तट पर स्थित हावड़ा को पूर्वी तट पर साल्ट लेक शहर से जोड़ेगी। इसमें 6 स्टेशन होंगे, जिनमें 3 अंडरग्राउंड स्टेशन हैं, वहीं हावड़ा स्टेशन भारत का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन है। कोलकाता मेट्रो का हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड सेक्शन बेहद खास है, क्योंकि इस सेक्शन में ट्रेन पानी के अंदर दौड़ेगी। इस मेट्रो टनल को हुगली नदी के तल से 32 मीटर नीचे बनाया गया है। ये अंडरवॉटर मेट्रो टनल हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड सेक्शन के बीच में दौड़ेगी।

ये खबर भी पढ़िए...Bloomberg Billionaires Index किसने छीना मस्क का ताज, अंबानी-अडानी कहां

Tags:
  • Prime Minister Narendra Modi
  • Tunnel
  • Underwater metro
  • Hooghly River
  • Howrah and Kolkata
  • हावड़ा और कोलकाता
  • अंडरवॉटर मेट्रो हुगली
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा