एमपी समेत देशभर में एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर की हड़ताल, रसोई गैस की सप्लाई में आज आ सकती है दिक्कत

Amresh Kushwaha | Nov 06, 2025, 09:33 IST
Share
india-lpg-distributors-strike-06-november-supply-impact
india-lpg-distributors-strike-06-november-supply-impact

एमपी समेत देशभर के LPG डिस्ट्रीब्यूटर 6 नवंबर को हड़ताल पर थे। उनका कहना था कि मौजूदा सेवा शुल्क पर्याप्त नहीं है। इसलिए वे हड़ताल पर है। ऐसे में आम लोगों को आज गैस सप्लाई में परेशानी हो सकती है।

मध्य प्रदेश समेत पूरे भारत में आज, (06 नवंबर) एलपीजी (LPG - Liquefied Petroleum Gas) डिस्ट्रीब्यूटर एक दिन की हड़ताल पर थे। इस हड़ताल में करीब 26 हजार डिस्ट्रीब्यूटर शामिल थे। हड़ताल के दौरानकिसी भी डिस्ट्रीब्यूटर के जरिए गैस कंपनियों से सिलेंडर की खरीद नहीं गई थी। साथ ही नई डिमांड भी नहीं भेजी गई थी। ऐसे में लोगों को आज (07 नवंबर) गैस सप्लाई में परेशानी हो सकती है।

शुक्रवार से स्थिति हो सकती है गंभीर

हालांकि कल की डिलीवरी कुछ हद तक जारी थी, लेकिन शुक्रवार, 07 नवंबर से सिलेंडर की सप्लाई में बड़ी बाधा आ सकती है। यदि मंत्रालय ने जल्द कोई फैसला नहीं लिया, तो आम लोगों की रसोई पर इसका सीधा असर पड़ेगा।
ये खबर भी पढ़िए...रसोई गैस पर मंडराया संकट, डिस्ट्रीब्यूटर्स जा रहे हैं हड़ताल पर, मांगें नहीं मानीं तो बंद होगी सप्लाई!

सेवा शुल्क बढ़ाने की मांग को लेकर विरोध

एआईपीडीए (All India LPG Distributors Association) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस शर्मा (B.S. Sharma) के मुताबिक, डिस्ट्रीब्यूटरों की प्रमुख मांग है कि उनका सेवा शुल्क 35 से बढ़ाकर 110 रुपए किया जाए। यह प्रस्ताव 19 अप्रैल 2025 की बैठक में पास किया गया था। इसके बाद पेट्रोलियम मंत्रालय (Ministry of Petroleum) को भेजा भी गया, लेकिन अब तक उस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है।

ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश में हर घर तक पहुंचेगा PNG कनेक्शन, 30% सस्ता होगा रसोई गैस

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर की हड़ताल वाली खबर पर एक नजर...

  • 06 नवंबर को पूरे भारत में 26 हजार से अधिक एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एक दिन की हड़ताल पर थे। इससे गैस सिलेंडर की खरीद और नई डिमांड पर रोक लग गई थी।
  • गुरुवार को कुछ हद तक डिलीवरी जारी रही, लेकिन 07 नवंबर (शुक्रवार) से सिलेंडर सप्लाई में बड़ी रुकावट आ सकती है।
  • हड़ताल की मुख्य वजह सेवा शुल्क को 35 से बढ़ाकर 110 रुपए करने की मांग है, जिसे अप्रैल 2025 में मंजूरी मिलने के बावजूद लागू नहीं किया गया।
  • इससे देशभर में एलपीजी सप्लाई चेन बाधित होने और आम जनता को परेशानी होने की आशंका है।
ये खबर भी पढ़िए...रसोई गैस के 209 अवैध सिलेंडर बरामद

ये खबर भी पढ़िए...दो पहिया वाहन वाले सावधान! अब पीछे बैठने वाले को भी पहनना होगा हेलमेट, नहीं तो कटेगा चालान

Tags:
  • पेट्रोलियम मंत्रालय
  • एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर की हड़ताल
  • एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर
  • एआईपीडीए
  • All India LPG Distributors Association
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस शर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच