मैं तो इंग्लैंड भाग जाऊंगा, पाकिस्तानी एमपी ने कहा-नरेंद्र मोदी मेरे मौसी के बेटे नहीं जो शांत हो जाएंगे

Abhilasha Saksena Chakraborty | May 05, 2025, 09:39 IST
Share
Pakistani MP said- I will move to England
Pakistani MP said- I will move to England

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। इसी बीच शेर अफजल खान मारवत के विवादित बयान ने नया विवाद खड़ा किया।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। इस हमले ने पहले से ही तनावपूर्ण भारत-पाकिस्तान संबंधों को और बढ़ा दिया। भारत सरकार ने पाकिस्तान पर सुरक्षा और रणनीतिक कारणों से कई कड़े प्रतिबंध लगाए हैं।

इस बीच, पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के सदस्य शेर अफजल खान मारवत का एक बयान आने के बाद एक नया विवाद खड़ा कर गया है। जब एक रिपोर्टर ने उनसे सवाल किया कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध छिड़ जाए तो वे क्या करेंगे, तो पाकिस्तानी MP ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया- अगर युद्ध बढ़ा तो मैं इंग्लैंड चला जाऊंगा। यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और पाकिस्तान की राजनीतिक व्यवस्था पर लोगों ने जमकर तंज कसे। पाकिस्तानी MP के इस बयान ने सवाल उठाया कि जब एक नेता अपनी सेना पर भरोसा नहीं करता, तो आम नागरिक कैसे सुरक्षित महसूस कर सकते हैं?

आयात प्रतिबंध

भारत ने पाकिस्तान से सभी प्रकार के आयात पर रोक लगा दी है। इसके अलावा, पाकिस्तानी स्वामित्व वाले जहाजों को भारतीय बंदरगाहों पर डॉक करने से मना कर दिया गया है। भारतीय सरकार ने पाकिस्तान से डाक और पार्सलों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। इन कदमों से पाकिस्तान की सरकार और नेताओं पर दबाव बढ़ा है, और इन फैसलों ने दोनों देशों के बीच के तनाव को और भी बढ़ा दिया है।

ये भी पढ़ें:

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, PoK में राशन स्टॉक करने का आदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज

Pak MP Shekh Afzal
Pak MP Shekh Afzal

इसके बाद रिपोर्टर ने पाकिस्तानी MP से यह सवाल भी किया कि क्या भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तनाव कम करने के लिए संयम बरतना चाहिए? इस पर मारवत ने हंसते हुए कहा- मोदी मेरी खाला के बेटे थोड़ी ना है जो मेरे कहने से पीछे हट जाएंगे? उनके इस बयान के बाद बहस छिड़ गई है और इसके बाद भारतीय राजनीति में हलचल मच गई।

इमरान खान और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI)

इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI)शेर अफजल खान मारवतसे कभी जुड़े हुए थे। कुछ समय पहले उन्होंने पार्टी और उसके नेतृत्व की जमकर आलोचना की थी, जिसके बाद इमरान खान ने उन्हें अपनी पार्टी के कई अहम पदों से हटा दिया।

ये भी पढ़ें:

जानें क्या होता है OGW नेटवर्क जिसने पहलगाम हमले में की आतंकी फारुक अहमद की मदद

पाकिस्तान की सेना की गोलीबारी

इस दौरान पाकिस्तान की सेना नेक्षेत्रके कुपवाड़ा, बारामुला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर जैसे सीमावर्ती इलाकों में गोलीबारी की। यह लगातार दसवीं रात थी जब पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया। भारतीय सेना ने तुरंत और सटीक जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाया।

इस गोलीबारी से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है और यह सभी के चिंता का विषय बन गया है। क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर दुनियाभर के देशों ने चिंता जताई है।

पहलगाम हमला

पहलगाम में आतंकी हमला ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए इस हमले में आतंकवादियों ने धार्मिक पहचान पूछकर निर्दोष लोगों पर गोलियां चलाईं, जिससे 26 लोग मारे गए। इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा की गई और भारतीय सरकार ने आतंकियों के खिलाफ कड़ा जवाब देने की बात की। सुरक्षा एजेंसियां हमलावरों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए सक्रिय हो गई हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • नरेंद्र मोदी
  • इमरान खान
  • पाकिस्तान
  • प्रधानमंत्री
  • पहलगाम में आतंकी हमला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग