यात्रीगण कृपया ध्यान दें! भारतीय रेलवे ने बढ़ा दिया ट्रेन का किराया, आम जनता की जेब होगी ढीली

Amresh Kushwaha | Dec 21, 2025, 14:32 IST
Share
indian-railways-fare-increase-26-december-2025
indian-railways-fare-increase-26-december-2025

भारतीय रेलवे ने 26 दिसंबर 2025 से ट्रेन के किराए में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह बढ़ोतरी जनरल, मेल/एक्सप्रेस और एसी श्रेणियों पर असर डालेगी। जानें किस प्रकार से यात्री प्रभावित होंगे और किराए में कितनी वृद्धि की गई है।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! भारतीय रेलवे ने एक अहम फैसला लिया है। इसके तहत ट्रेन के किराए में बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी 26 दिसंबर 2025 से लागू हो जाएगी। इसका सीधा असर आम यात्रियों की जेब पर पड़ेगा।

हालांकि, राहत की बात यह है कि लोकल ट्रेनों और मासिक सीजन टिकट (MST) के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस खबर से खासकर जनरल, मेल/एक्सप्रेस और एसी (AC) श्रेणियों के यात्री प्रभावित होंगे।

किराए में कितनी बढ़ोतरी?

भारतीय रेलवे ने सफर के लिए विभिन्न श्रेणियों में किराए में वृद्धि की है।

  • 215 किलोमीटर से ज्यादा के सफर पर साधारण श्रेणी में 1 पैसा प्रति किलोमीटर का बढ़ोतरी होगी।
  • मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन-एसी कैटेगरी में 2 पैसा प्रति किलोमीटर का किराया बढ़ जाएगा।
  • एसी श्रेणी (AC class) में भी 2 पैसा प्रति किलोमीटर की वृद्धि की गई है।
  • 500 किलोमीटर की नॉन-एसी यात्रा पर यात्रियों को 10 रुपए ज्यादा देने होंगे।
यह बढ़ोतरी हर श्रेणी में एक समान तरीके से लागू होगी। इससे यात्रा करने का खर्चा बढ़ जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...इटारसी-भोपाल के रास्ते चलेंगी स्पेशल ट्रेनें: कानपुर-मुंबई और हैदराबाद-अजमेर यात्रियों को मिलेगी सुविधा

जानें क्यों बढ़े किराए?

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, किराया वृद्धि का मुख्य कारण रेलवे नेटवर्क का विस्तार है। पिछले दस वर्षों में ट्रेनों की संख्या भी बढ़ी है। सुरक्षा और संचालन के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई गई है। इसके चलते सैलरी और भत्तों पर खर्च भी बढ़ा है।

रेलवे का मैनपावर पर खर्च 1.15 लाख करोड़ रुपए हो चुका है। वहीं पेंशन पर सालाना खर्च 60 हजार करोड़ रुपए है। रेलवे का ऑपरेशन खर्च 2024-25 में 2.63 लाख करोड़ रुपए रहा है। इन खर्चों को संतुलित करने के लिए माल ढुलाई बढ़ाई गई है। साथ ही यात्री किराए में मामूली बढ़ोतरी की गई है।

ये खबर भी पढ़िए...रेल यात्रियों की मुसीबत बढ़ी! छत्तीसगढ़ से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

ट्रेन किराए में बढ़ोतरी की खबर पर एक नजर

  • भारतीय रेलवे अपडेट: भारतीय रेलवे ने 26 दिसंबर 2025 से ट्रेन किराए में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।
  • जनरल, मेल/एक्सप्रेस और एसी श्रेणियों के यात्रियों पर असर, जबकि लोकल और मासिक सीजन टिकट पर कोई बदलाव नहीं।
  • किराए में 1-2 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि, 500 किलोमीटर की नॉन-एसी यात्रा पर 10 रुपए ज्यादा देने होंगे।
  • रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, विस्तार, सुरक्षा और ऑपरेशन खर्चों को संतुलित करने के लिए किराया बढ़ाया गया।
  • बढ़ी हुई राशि का उपयोग सुरक्षा सुधारों और बेहतर सेवाओं के लिए किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...यात्रियों को मिलेगी सुविधा: कोरोना के समय बंद हुई 8 ट्रेनों का फिर होगा स्टॉपेज!

सुरक्षा सुधारों के साथ मिलेंगी बेहतर सेवाएं

रेलवे का कहना है कि किराया बढ़ोतरी से अतिरिक्त पैसा सुरक्षा पर खर्च होगा। यह धन सेवाओं में भी सुधार के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा माल ढोने वाला नेटवर्क बन चुका है। इस साल त्योहारों के दौरान 12 हजार से ज्यादा ट्रेनों का सफल संचालन इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

ये खबर भी पढ़िए...MP Weather Report: प्रदेश में सर्दी तेज, उत्तरी हिस्से में छाया घना कोहरा, कई ट्रेनें लेट

Tags:
  • भारतीय रेलवे
  • भारतीय रेलवे अपडेट
  • ट्रेन किराए में बढ़ोतरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा