पूजा खेडकर के बाद इन चार IAS अधिकारियों के खिलाफ भी शुरू हुई जांच

Shreya Nakade | Jul 21, 2024, 12:35 IST
Share
4 IAS पर जांच
4 IAS पर जांच

पूजा खेडकर विवाद के बाद देश में गलत सर्टिफिकेट दिखाकर IAS बनने वाले अफसरों पर शिकंजा कसता जा रहा है। ऐसे 4 और अधिकारियों पर चांज बैठाई गई है...

पूजा खेडकर ( Pooja Khedkar ) का विकलांगता सर्टिफिकेट दिखाकर IAS बनने का मामला अभी पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले के खुलासे के बाद देशभर से कई IAS IPS अधिकारियों के खिलाफ जांच की मांग उठ रही है। पूजा खेडकर की तरह कई अफसरों पर गलत सर्टिफिकेट दिखाकर नौकरी लेने के आरोप लग रहे हैं।

अब सरकार की तरफ से भी ऐसी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाने लगा है। पूजा खेडकर के बाद 4 और IAS अधिकारियों की उम्मीदवारी की जांच करने के आदेश दिए गए हैं।

चार और अधिकारियों की जांच

ट्रेनी IAS पूजा खेडकर के बाद अब विकलांगता सर्टिफिकेट ( disability certificate ) के आधार पर नौकरी पाने वाले 4 और IAS अफसरों पर जांच बैठाई गई है। यह सभी अफसर गुजरात कैडर के हैं। गुजरात सरकार ने अपने स्तर पर इन अधिकारियों पर जांच शुरू की है। जिन अधिकारियों पर जांच बैठाई गई है, उनमें से 3 जुनियर आईएएस अधिकारी है। जबकि 1 सीनियर आईएएस अफसर है।

ये खबर भी पढ़िए...

वैभव कोकट की एक पोस्ट से खुली ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की पोल, जानें कौन है ये सोशल मीडिया यूजर

विकलांगता सर्टिफिकेट की होगी जांच

गुजरात सरकार ने प्रारंभिक जांच में 4 अधिकारियों को चिन्हित किया है। इन अधिकारियों के विकलांगता सर्टिफिकेट की अब जांच होगी। इनमें से एक अफसर के विषय में खबर है कि उनका चयन विकलांगता के आधार पर हुआ था। जबकि जांच में पाया गया कि उन्हें कोई विकलांगता नहीं है। हालांकि वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि यह संभव है कि अधिकारी सेवा शुरू करते समय विकलांग होंगे। समय के साथ यह विकलांगता ठीक होती गई और अब अफसर स्वस्थ्य हैं। हालांकि असल बात क्या है इसका खुलासा जांच के बाद ही होगा।

ये खबर भी पढ़िए...

पूजा खेडकर के बाद इन IAS - IPS की नियुक्ति पर भी सवाल

UPSC को भेजी जाएगी जांच रिपोर्ट

गुजरात सरकार का सामान्य प्रशासन विभाग अफसरों की जांच कर रहा है। इस जांच में अधिकारियों की विकलांगता की जांच की जाएगी। अगर इन अधिकारियों के विकलांगता प्रमाण-पत्र फर्जी पाए जाते हैं तो इसकी रिपोर्ट UPSC को भेजी जाएगी। इसके बाद UPSC इन अफसरों पर आगे की कार्रवाई करेगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • IAS Officer
  • disability certificate
  • IAS
  • UPSC
  • ips
  • ट्रेनी IAS पूजा खेडकर
  • पूजा खेडकर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड