ईरान-इजराइल युद्ध का 26वां दिन: ट्रम्प का दावा- ईरान घुटनों पर है और हम जीत चुके हैं; होर्मुज से दोस्त जहाजों के लिए रास्ता साफ
Amresh Kushwaha | Mar 25, 2026, 08:40 IST
iran israel war updates 25 march am
ईरान-इजराइल के बीच तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसका असर आप पर सीधे तौर पर या किसी और तरह से पड़ सकता है... तो आइए नजर डालते हैं जरूरी अपडेट्स पर.... ये भी जानते हैं कि 24-25 मार्च को इस युद्ध में क्या-क्या हुआ...
Iran Israel War: इजराइल और ईरान के बीच जंग जारी है। आज युद्ध का 26वां दिन है। पूरे क्षेत्र में हालात अब भी बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। तेहरान के रिहायशी इलाकों में भारी तबाही मची है। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान समझौते को तैयार है।
हालांकि ईरान ने इन दावों को पूरी तरह नकारा है। होर्मुज स्ट्रेट में व्यापारिक जहाजों पर सबकी नजरें टिकी हैं। ब्रिटेन ने सऊदी को अपना पूरा सैन्य समर्थन दिया है। बुशेहर परमाणु प्लांट के पास भी मिसाइलें गिरी हैं। शांति की फिलहाल कोई साफ राह नहीं दिख रही है।
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत चल रही है। साथ ही, अब ईरान समझदारी से बातें कर रहा है। लेकिन ईरान के अधिकारियों ने इन दावों को पूरी तरह से नकारते हुए इसे फेक न्यूज बताया है।
कुल मिलाकर, हालात काफी गंभीर हो रहे हैं और जंग की स्थिति और बिगड़ती नजर आ रही है। फिलहाल शांति का कोई ठोस रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने साफ शब्दों में कहा है कि अमेरिका ने यह जंग जीत ली है। व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि ईरान अब परमाणु हथियार न बनाने के लिए मान गया है और समझौता करने को तैयार है। ट्रम्प के मुताबिक, लगातार हमलों ने ईरान को इतना कमजोर कर दिया है कि अब उसके पास डील करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के ऊपर अमेरिकी विमान उड़ रहे हैं और वहां एक नया नेतृत्व उभर रहा है, जो सत्ता परिवर्तन की ओर इशारा है।
ईरान और इजरायल के बीच की लड़ाई अब और खतरनाक मोड़ ले चुकी है। खबर है कि ईरान की राजधानी तेहरान के एक रिहायशी इलाके पर भीषण हमला हुआ है। मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है और रेस्क्यू टीमें उन्हें निकालने में जुटी हैं। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल है और भारी नुकसान की बात कही जा रही है।
तनाव के बीच ईरान ने एक राहत भरी खबर भी दी है। ईरान ने संयुक्त राष्ट्र (UN) को बताया है कि जो जहाज उनके दुश्मन नहीं हैं, वे 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' से गुजर सकते हैं। बस शर्त यह है कि उन्हें ईरानी अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाना होगा। यह जानकारी अंतरराष्ट्रीय शिपिंग एजेंसी के सदस्यों को भी दे दी गई है ताकि समुद्री व्यापार में सुरक्षा बनी रहे।
ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बात की। स्टार्मर ने इस जंग में सऊदी अरब को अपना पूरा समर्थन दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि ब्रिटेन ने अपनी तरफ से अतिरिक्त सैन्य उपकरण तैनात कर दिए हैं ताकि सुरक्षा और पुख्ता की जा सके।
![iaea-717943]()
परमाणु खतरे को लेकर उठ रहे सवालों के बीच 'इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी' (IAEA) ने स्थिति साफ की है। ईरान के बुशेहर न्यूक्लियर प्लांट के पास एक मिसाइल या गोला गिरा था, लेकिन अच्छी बात यह है कि प्लांट को कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहां काम करने वाले सभी लोग सुरक्षित हैं और हालात सामान्य हैं। IAEA के चीफ ने सभी देशों से अपील की है कि वे संयम बरतें ताकि कोई बड़ा परमाणु हादसा न हो जाए।
भले ही ट्रम्प बातचीत की बात कर रहे हों, लेकिन उन्होंने अपनी पुरानी सख्ती नहीं छोड़ी है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि अगर बातचीत नाकाम रही या ईरान समझौते से पीछे हटा, तो अमेरिका दोबारा हमला करेगा। इस बार निशाना ईरान का ऊर्जा ढांचा और पावर प्लांट्स होंगे। फिलहाल, अमेरिका के टॉप अधिकारी ईरान के साथ लगातार संपर्क में हैं।
ये खबर भी पढ़िए...
ईरान-इजराइल युद्ध का 25वां दिन: ट्रंप- ईरान शांति चाहता है! ईरान ने किया इनकार, कहा- पीछे नहीं हटेंगे, जंग जारी रखेंगे
ईरान-इजराइल युद्ध का 24वां दिन: ईरान को मिली पुतिन का समर्थन, इजराइल बोला- ईरान को घुटनों पर लाने तक हमला जारी, WHO ने दी चेतावनी
इजराइल ईरान युद्ध का 23वां दिन: होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुला तो अमेरिका करेगा हमला, ट्रम्प ने जारी किया 48 घंटे का अल्टीमेटम
ईरान-इजराइल युद्ध का 22वां दिन: अमेरिका ने ईरानी तेल पर पाबंदियां हटाई, ट्रम्प ने NATO देशों को कायर कहा, WHO ने दी चेतावनी
हालांकि ईरान ने इन दावों को पूरी तरह नकारा है। होर्मुज स्ट्रेट में व्यापारिक जहाजों पर सबकी नजरें टिकी हैं। ब्रिटेन ने सऊदी को अपना पूरा सैन्य समर्थन दिया है। बुशेहर परमाणु प्लांट के पास भी मिसाइलें गिरी हैं। शांति की फिलहाल कोई साफ राह नहीं दिख रही है।
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत चल रही है। साथ ही, अब ईरान समझदारी से बातें कर रहा है। लेकिन ईरान के अधिकारियों ने इन दावों को पूरी तरह से नकारते हुए इसे फेक न्यूज बताया है।
कुल मिलाकर, हालात काफी गंभीर हो रहे हैं और जंग की स्थिति और बिगड़ती नजर आ रही है। फिलहाल शांति का कोई ठोस रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है।
इजराइल ईरान युद्ध : 24 - 25 मार्च 2026 के बड़े अपडेट्स
1. ईरान घुटनों पर है और हम जीत चुके हैं- ट्रम्प
2. तेहरान में मची तबाही
3. होर्मुज से दोस्त जहाजों के लिए रास्ता साफ
4. ब्रिटेन का सऊदी को साथ: स्टार्मर ने मिलाया हाथ
5. ईरान का परमाणु प्लांट सुरक्षित- IAEA
iaea-717943
परमाणु खतरे को लेकर उठ रहे सवालों के बीच 'इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी' (IAEA) ने स्थिति साफ की है। ईरान के बुशेहर न्यूक्लियर प्लांट के पास एक मिसाइल या गोला गिरा था, लेकिन अच्छी बात यह है कि प्लांट को कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहां काम करने वाले सभी लोग सुरक्षित हैं और हालात सामान्य हैं। IAEA के चीफ ने सभी देशों से अपील की है कि वे संयम बरतें ताकि कोई बड़ा परमाणु हादसा न हो जाए।
6. बात नहीं बनी, तो पावर प्लांट पर हमला- ट्रम्प
ये खबर भी पढ़िए...
ईरान-इजराइल युद्ध का 25वां दिन: ट्रंप- ईरान शांति चाहता है! ईरान ने किया इनकार, कहा- पीछे नहीं हटेंगे, जंग जारी रखेंगे
ईरान-इजराइल युद्ध का 24वां दिन: ईरान को मिली पुतिन का समर्थन, इजराइल बोला- ईरान को घुटनों पर लाने तक हमला जारी, WHO ने दी चेतावनी
इजराइल ईरान युद्ध का 23वां दिन: होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुला तो अमेरिका करेगा हमला, ट्रम्प ने जारी किया 48 घंटे का अल्टीमेटम
ईरान-इजराइल युद्ध का 22वां दिन: अमेरिका ने ईरानी तेल पर पाबंदियां हटाई, ट्रम्प ने NATO देशों को कायर कहा, WHO ने दी चेतावनी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari