IRCTC ने 3.5 करोड़ अकाउंट्स किए बंद, क्या आपका भी अकाउंट प्रभावित है...? जानें वजह
Reena Sharma Vijayvargiya | Jun 05, 2025, 14:04 IST
The sootr
भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) ने हाल ही में एक बड़ा कदम उठाते हुए 3.5 करोड़ अकाउंट्स को बंद कर दिया है। रेलवे मंत्रालय ने यह कदम फर्जी अकाउंट्स और धोखाधड़ी की घटनाओं को रोकने के लिए उठाया है।
रेल मंत्रालय ने आईआरसीटीसी प्लेटफॉर्म पर बड़े स्तर पर हो रही धोखाधड़ी को रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। पिछले कुछ वर्षों में टिकट बुकिंग के दौरान अनधिकृत एजेंट्स द्वारा फर्जी अकाउंट्स का इस्तेमाल करने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी, जिसे कंट्रोल करने के लिए अब आईआरसीटीसी ने 3.5 करोड़ अकाउंट्स को बंद कर दिया है।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि टिकट बुकिंग में बड़े स्तर पर हो रही धांधली को रोकने के लिए आईआरसीटीसी ने विशेष तकनीकी उपायों का सहारा लिया है। अब, फर्जी अकाउंट्स बनाने की प्रक्रिया को पूरी तरह से निष्क्रिय कर दिया गया है। इसके तहत, उन सभी यूजर्स को ब्लॉक कर दिया गया है, जिन्होंने डिस्पोजेबल ईमेल आईडी का उपयोग करके अकाउंट बनाए थे। इसके जरिए अनधिकृत एजेंट्स बड़ी संख्या में बुकिंग करके यात्री के लिए कन्फर्म टिकट हासिल करने की कोशिश करते थे।
खबर यह भी : जरूरी खबर : क्या Tatkal Ticket Booking के नियमों हो गया बड़ा बदलाव? जानें IRCTC ने क्या कहा
आईआरसीटीसी ने धोखाधड़ी के प्रयासों का मुकाबला करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग तकनीकों का सहारा लिया है। इन तकनीकों का उपयोग करके प्लेटफॉर्म पर किए गए फर्जी अकाउंट्स की पहचान की जाती है और उन्हें निष्क्रिय कर दिया जाता है, इससे सिस्टम पर हो रहे अनावश्यक लोड को भी कम किया जा रहा है। आईआरसीटीसी का दावा है कि इन तकनीकों के लागू होने के बाद से प्लेटफॉर्म पर नए यूजर अकाउंट्स की संख्या में भारी कमी आई है, जो अब केवल 10,000 से 12,000 के बीच रह गई है, जबकि पहले यह संख्या 60,000 से 65,000 हुआ करती थी।
खबर यह भी : आईआरसीटीसी ने दक्षिण भारत टूर पैकेज किया लांच, 10 दिन में इन धार्मिक स्थानों का भ्रमण, 30 अप्रैल से पहली यात्रा शुरू
अनधिकृत एजेंट्स टिकट बुकिंग को फर्जी तरीके से सुनिश्चित करने के लिए एक से अधिक प्रोफाइल बनाते थे। उदाहरण के तौर पर, एक एजेंट 30 डिस्पोजेबल ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके प्रोफाइल बनाता था। प्रत्येक प्रोफाइल के लिए एक ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) भेजा जाता था, जिसे एजेंट वेरिफाई करता था। बाद में, इस प्रोफाइल का उपयोग करते हुए, एजेंट एक ही यात्री के लिए कई बार टिकट बुकिंग करता था।
खबर यह भी : आईआरसीटीसी में तकनीकी खराबी के चलते टिकिट बुकिंग के दौरान यूजर्स के कई बार कटे पैसे, ट्वीट कर दी जानकारी
इन नए उपायों के बाद आईआरसीटीसी ने प्लेटफॉर्म पर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की है। अब, फर्जी प्रोफाइल्स और बुकिंग की संख्या में भारी गिरावट आई है, जिससे सिस्टम पर भी लोड कम हुआ है और टिकट आरक्षण की प्रक्रिया अब ज्यादा सुव्यवस्थित हो गई है। अधिकारी ने कहा कि इस कदम से टिकट बुकिंग में पारदर्शिता और निष्पक्षता बढ़ी है, जिससे आम यात्रियों के लिए बुकिंग के अवसर समान हो गए हैं।
खबर यह भी : वंदे भारत ट्रेन में मिले फूड पैकेट में निकला मरा कॉकरोच , आईआरसीटीसी ने माफी मांगी
आईआरसीटीसी ने यह कदम भारतीय रेलवे के टिकट बुकिंग सिस्टम की अखंडता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उठाया है। पिछले कुछ वर्षों में, रेलवे की ऑनलाइन टिकटिंग सिस्टम में अनधिकृत एजेंट्स द्वारा बड़ी धांधली की शिकायतें आई थीं। इस कदम से न केवल इन धोखाधड़ी की घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि रेलवे यात्रियों को बेहतर और तेज़ सेवा भी प्रदान करेगा।़ी की घटनाओं को रोकने के लिए उठाया है।
आईआरसीटीसी टूर | आईआरसीटीसी सीट बुकिंग | IRCTC booking | ऑनलाइन टिकट बुकिंग | भारतीय रेलवे बोर्ड
फर्जी अकाउंट्स और टिकट बुकिंग में धांधली
खबर यह भी : जरूरी खबर : क्या Tatkal Ticket Booking के नियमों हो गया बड़ा बदलाव? जानें IRCTC ने क्या कहा
आईआरसीटीसी का एआई आधारित समाधान
खबर यह भी : आईआरसीटीसी ने दक्षिण भारत टूर पैकेज किया लांच, 10 दिन में इन धार्मिक स्थानों का भ्रमण, 30 अप्रैल से पहली यात्रा शुरू
फर्जी टिकट बुकिंग की प्रक्रिया
खबर यह भी : आईआरसीटीसी में तकनीकी खराबी के चलते टिकिट बुकिंग के दौरान यूजर्स के कई बार कटे पैसे, ट्वीट कर दी जानकारी
बदलाव के बाद स्थिति में सुधार
खबर यह भी : वंदे भारत ट्रेन में मिले फूड पैकेट में निकला मरा कॉकरोच , आईआरसीटीसी ने माफी मांगी
IRCTC का कदम - क्यों है जरूरी?
आईआरसीटीसी टूर | आईआरसीटीसी सीट बुकिंग | IRCTC booking | ऑनलाइन टिकट बुकिंग | भारतीय रेलवे बोर्ड
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava