स्वामी रामभद्राचार्य की बिगड़ी तबीयत, एयरलिफ्ट कर ले जाए गए देहरादून
Sourabh Bhatnagar | Nov 20, 2024, 12:41 IST
jagadguru rambhadracharya
अचानक सांस लेने में परेशानी के बाद मशहूर रामकथाकार जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य को श्वास संबंधी समस्याओं के चलते उत्तराखंड के देहरादून में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मशहूर रामकथाकार जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य को श्वास संबंधी समस्याओं के चलते उत्तराखंड के देहरादून में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार की शाम उन्हें अचानक सांस लेने में परेशानी हुई, जिसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर प्रयागराज से देहरादून लाया गया।
अविमुक्तेश्वरानंद पर भड़के रामभद्राचार्य, बोले- वह शंकराचार्य नहीं है
यह पहली बार नहीं है जब स्वामी रामभद्राचार्य को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हुई हैं। इसी साल फरवरी में भी उनकी तबीयत बिगड़ी थी। उस समय वह उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक कथा के दौरान सांस लेने में परेशानी महसूस करने लगे थे। तब उन्हें भी इसी सिनर्जी अस्पताल में भर्ती किया गया था और बाद में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली में उनका इलाज हुआ था।
पिछली बार जब स्वामी रामभद्राचार्य अस्पताल में भर्ती हुए थे, तब डॉक्टरों ने उनमें निमोनिया के लक्षण पाए थे। हालांकि, वे जल्द ही ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए थे। उस समय उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल लिया था।
अभिनव अरोड़ा पर भड़के स्वामी रामभद्राचार्य, कहा मूर्ख लड़का है
स्वामी रामभद्राचार्य भारतीय हिंदू आध्यात्मिक गुरु और रामकथाकार हैं। वे उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में स्थित 'तुलसी पीठ' के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। यह संस्थान गोस्वामी तुलसीदास के नाम पर स्थापित किया गया है और धार्मिक व सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्य करता है।
अस्पताल में जारी है इलाज
स्वामी रामभद्राचार्य का इलाज अस्पताल की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रही है। अस्पताल के प्रबंध निदेशक, डॉक्टर कमल गर्ग ने बताया कि स्वामी जी को सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर कड़ी नजर रख रही है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और चिकित्सकीय टीम उनके स्वास्थ्य पर नियमित रूप से नजर बनाए हुए है।
स्वास्थ्य समस्याएं पहले भी आईं सामने
पिछली बार हुआ था निमोनिया
अभिनव अरोड़ा पर भड़के स्वामी रामभद्राचार्य, कहा मूर्ख लड़का है
कौन हैं स्वामी रामभद्राचार्य
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava