वक्फ मामले को लेकर लखनऊ में जेपीसी की बैठक शुरू, गैर मुस्लिमों को शामिल करने पर जोर

Sandeep Kumar | Jan 21, 2025, 12:38 IST
Share
jpc-meeting-on-wakf
jpc-meeting-on-wakf

लखनऊ में वक्फ संशोधन विधेयक के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी की बैठक शुरू हो गई। इस दौरान ओम प्रकाश राजभर ने कहा-जिन्होंने वक्फ संपत्ति पर कब्जा किया, वहीं बिल का विरोध कर रहे हैं।

लखनऊ में वक्फ संशोधन विधेयक के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी की बैठक शुरू हो गई। इसमें JPC अध्यक्ष जगदंबिका पाल,कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी समेत,यूपी सकार में मंत्री दानिश आजाद कई नेता शामिल हैं। बैठक मेरिएट होटल में हो रही है। होटल से बाहर

ओम प्रकाश राजभर ने कहा-जिन्होंने वक्फ संपत्ति पर कब्जा किया, वहीं बिल का विरोध कर रहे हैं। जेपीसी का गठन संसद में वक्फ संशोधन विधेयक-2024 के पास न हो पाने के कारण किया गया था। इसकी अलग-अलग राज्यों में बैठक हुई। बिहार और कोलकाता में बैठक के बाद लखनऊ में जेपीसी की यह आखिरी बैठक है। जेपीसी को 31 जनवरी को अपनी रिपोर्ट संसद के बजट सत्र में पेश करनी है।
वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर बोले जगदंबिका पाल, ठंडे बस्ते में नहीं जाएगा विधेयक

पटना में आयोजित की गई थी बैठक

इससे पहले, शनिवार को बिहार के पटना में JPC की एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें भाजपा के बिहार इकाई के मीडिया कोऑर्डिनेटर दानिश इकबाल ने इस विधेयक को वंचित और पिछड़े मुसलमानों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। साथ ही, उन्होंने वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिमों को शामिल करने का समर्थन किया, जिसमें हिंदू, ईसाई, सिख, बौद्ध और जैन समुदाय के लोग भी शामिल होंगे।

आने वाले 24 और 25 जनवरी को जेपीसी द्वारा बिल पर क्लॉज-दर-क्लॉज विचार विमर्श किया जाएगा, और इस दौरान बिल में आवश्यक संशोधन पर चर्चा होगी। जेपीसी के सदस्य बुधवार शाम तक बिल पर संशोधन के नोटिस की मांग कर चुके हैं। इस बैठक में विधि व न्याय मंत्रालय के प्रतिनिधि, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य और राज्य सरकार के अल्पसंख्यक कार्य विभाग के प्रमुख भी भाग लेंगे।

OMG : वक्फ बोर्ड संशोधन के लिए इतने सुझाव कि पढ़ने में ही महीनों बीत जाएं

वक्फ मामले पर जेपीसी की बैठक

आज लखनऊ में होने वाली जेपीसी की बैठक में वक्फ मुद्दे पर चर्चा की जाएगी, जिसमें कई प्रमुख नेता और अधिकारी शामिल होंगे। भाजपा के बिहार मीडिया कोऑर्डिनेटर दानिश इकबाल ने वक्फ विधेयक को वंचित मुसलमानों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण बताया और गैर-मुस्लिमों के वक्फ बोर्ड में शामिल होने का समर्थन किया।

वन नेशन वन इलेक्शन बिल संसद में पेश, विधेयक को जेपीसी में भेजा

वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिमों को शामिल करने का प्रस्ताव

वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिमों को शामिल करने का प्रस्ताव है, जिसमें हिंदू, ईसाई, सिख, बौद्ध और जैन समुदाय के लोग शामिल होंगे। जेपीसी की आगामी बैठक 24 और 25 जनवरी को होगी, जिसमें वक्फ विधेयक पर क्लॉज-दर-क्लॉज चर्चा की जाएगी और संशोधन के नोटिस पर विचार किया जाएगा।

वन नेशन वन इलेक्शन बिल को कैबिनेट की मंजूरी

Tags:
  • लखनऊ न्यूज
  • यूपी न्यूज
  • जेपीसी की मांग
  • वक्फ बोर्ड
  • जेपीसी
  • वक्फ बोर्ड दावा
  • वक्फ संपत्ति विवाद
  • वक्फ बोर्ड कानून
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा