लालू यादव ने तेजप्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, वायरल हुई थी महिला संग फोटो-वीडियो

Manish Kumar | May 25, 2025, 16:30 IST
Share
lalu-yadav-expels-tejpratap-yadav-over-controversial-posts
Photograph: (the sootr)

आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए और परिवार से बाहर कर दिया है। तेजप्रताप के एक महिला के साथ वायरल फोटो-वीडियो को लेकर यह कदम उठाया गया। तेजस्वी ने निजी फैसलों पर कोई सवाल नहीं उठाने की बात कही।

PATNA. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया है। यह फैसला सोशल मीडिया पर तेजप्रताप यादव के एक महिला के साथ वायरल हुए फोटो और वीडियो के बाद लिया गया।

लालू यादव ने फेसबुक पोस्ट के जरिए कहा कि तेजप्रताप की हरकतें पार्टी के आदर्शों और परिवार के संस्कारों के खिलाफ हैं। उन्होंने तेजप्रताप को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने की भी घोषणा की।

लालू यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कही ये बात

fb08a4c7-e74
fb08a4c7-e74


लालू प्रसाद ने लिखा- निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।
अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सार्वजनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है। धन्यवाद।

ये भी पढ़ें...

तेजप्रताप 15 समर्थकों के साथ बाबा बागेश्वर को देंगे करारा जवाब, कहा - धर्म को टुकड़ों में बांटने वालों को दिया जाएगा करारा जवाब

लालू पुत्र और बिहार के मंत्री तेजप्रताप यादव के साथ हुआ चमत्कार, बोले- TV पर साईं बाबा को देख मांगी भभूत, सुबह टेबल पर मिली रखी

वायरल फोटो-वीडियो पर तेजप्रताप यादव ने दी सफाई

सोशल मीडिया पर तेजप्रताप यादव की महिला के साथ कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए हैं। इन फोटो-वीडियो में शादी और करवाचौथ मनाने के दावे किए जा रहे हैं। तेजप्रताप ने इन फोटो-वीडियो को खारिज करते हुए कहा कि उनका अकाउंट हैक हो गया था और यह पोस्ट फर्जी है। हालांकि, उनके इस दावे के बावजूद कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

पूर्व पत्नी की मां ने कहा- पहले से सब पता था

तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय की मां पूनम राय ने दावा किया है कि उन्हें पहले से ही यह सब पता था और इसमें छिपा कुछ नहीं है। तलाक के लिए कोर्ट में चल रहे केस के बीच यह विवाद और बढ़ गया है।

तेजस्वी यादव ने कही ये बात

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि वे इस तरह के मामलों को सहन नहीं करते और उनकी पार्टी बिहार की जनता के लिए पूरी लगन से काम कर रही है। यदि बात उनके बड़े भाई की हो, तो राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन अलग-अलग होते हैं। उन्हें अपने निजी फैसले लेने का पूरा अधिकार है और वे स्वतंत्र हैं। पार्टी अध्यक्ष ने इस विषय में अपनी राय स्पष्ट कर दी है, जो उनकी निजी भावना है। पार्टी के अन्य सदस्यों ने इस मामले पर कोई सवाल नहीं उठाया है। किसी की निजी जिंदगी के फैसले किसी से पूछकर नहीं होते। मुझे भी इस बारे में मीडिया से ही जानकारी मिली है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

पार्टी से निकाला

Tags:
  • लालू यादव
  • आरजेडी
  • ऐश्वर्या राय
  • तेजप्रताप यादव
  • तेजस्वी यादव
  • राजद
  • परिवार
  • पार्टी से निकाला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच