शादी समारोह में घुसा तेंदुआ, भागे दूल्हा-दुल्हन, छीनी पुलिस की राइफल, देखें वीडियो

Sandeep Kumar | Feb 13, 2025, 16:14 IST
Share
Leopard entered wedding
Leopard entered wedding

एक शादी समारोह में रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बिन बुलाया मेहमान एक तेंदुआ मैरिज हॉल में घुस आया। यह चौंकाने वाली घटना बुद्धेश्वर रिंग रोड पर एमएम लॉन में हुई, जिससे सैकड़ों मेहमान सुरक्षित बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

एमएम लॉन में एक शादी चल रही थी। इस दौरान वहां पर एक तेंदुआ घुस आता है। यह जानकारी मिलते ही शादी में आए सभी मेहमान भयभीत हो उठते हैं। दूल्हा-दुल्हन शादी का मंच छोड़कर भाग जाते हैं। जब मामले की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी जाती है, तो वह मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालते हैं। लेकिन लेपर्ड जैसे खतरनाक जानवर से निपटना को कोई आसान काम नहीं है। दरअसल ये पूरा मामला यूपी की राजधानी लखनऊ का है।

ये खबर भी पढ़िए...BSP में घुसा तेंदुआ... जानवर को मारकर खाया, प्लांट में Alert

शादी समारोह में घुसा तेंदुआ

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ पुलिसवाले सीढ़ियों पर चढ़कर जा रहे हैं। वे ऊपर छिपे तेंदुए को पकड़ने के लिए जा रहे होते हैं। इस दौरान तेंदुआ तेजी से दौड़ता हुआ आता है। जिसे देखकर पुलिस वालों के साथ-साथ वन विभाग वालों के भी हाथ पांव फूल जाते हैं। तेंदुआ इस दौरान एक पुलिस वाले की राइफल भी छीन लेता है, जिसके बाद वो पुलिस वाला निहत्था हो जाता है। इसके तुरंत बाद वहां से सभी पुलिस वाले भाग खड़े होते हैं।
ये खबर भी पढ़िए...एसपी के बंगले में घुसा तेंदुआ , बांउड्री वॉल फंदकर अंदर आया

​यहां तो शादी में ही आ गया

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि इसी तेंदुए को देखने के लिए लोग टिकट लेकर चिड़ियाघर और जंगल सफारी में जाते हैं। लेकिन यहां पर तेंदुआ खुद आ गया है देखने के लिए। यूजर्स इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में जमकर टिप्पणी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अगर तेंदुए को शादी में निमंत्रण नहीं मिलेगा। तो वो ऐसे ही आएगा न।

ये खबर भी पढ़िए...एमपी ने तेंदुओं में भी मारी बाजी, प्रदेश में सबसे अधिक 3907 तेंदुआ

तेंदुए वाली घटना पर अखिलेश यादव का तंज

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, उत्तर प्रदेश की ‘जुमलाजीवी’ भाजपा सरकार भी छुट्टा पशुओं की समस्या का ही समाधान ढूंढ नहीं पाई थी कि उसके सामने अब एक और चुनौती आ गई है। वो है प्रदेश की राजधानी में ‘तेंदुए’ का हमला। लखनऊ में एक शादी समारोह में तेंदुए के प्रवेश का समाचार चिंताजनक है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का एक रूप ये भी है कि जंगलों में इंसानों का अतिक्रमण बढ़ता ही जा रहा है, ऐसे में हिंसक जंगली जानवर भोजन की तलाश में जंगलों से निकल कर शहरों की तरफ आने को मजबूर हो रहे हैं, जिससे आम जनमानस का जीवन खतरे में पड़ गया है।

तेंदुए का नाम बदलकर ‘बड़ा बिल्ला’

इसके आगे उन्होंने लिखा, कोई कार्रवाई होगी या सरकार ये कहकर इस घटना पर पर्दा डाल देगी कि वो तेंदुआ नहीं ओवरसाइज बिल्ला था या फिर हो सकता है तेंदुए का नाम बदलकर बड़ा बिल्ला रखकर मामला रफा-दफा कर दिया जाए।

ये खबर भी पढ़िए...गांव में घुसा बीमार तेंदुआ, ग्रामीणों ने सेल्फी लेकर की सवारी; Video हुआ Viral

Tags:
  • यूपी न्यूज
  • तेंदुआ रेस्क्यू
  • हिंदी न्यूज
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • लखनऊ न्यूज हिंदी
  • hindi news
  • तेंदुआ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज