BSP में घुसा तेंदुआ... जानवर को मारकर खाया, प्लांट में Alert

Kanak Durga Jha | Published:
Share
leopard enters in bhilai steel plant alert issued for employees
leopard enters in bhilai steel plant alert issued for employees

भिलाई इस्पात संयंत्र के बार एंड रॉड मिल बीआरएम के रेलवे लाइन पर तेंदुआ देखा गया है। रेलवे लाइन को पार करते हुए तेंदुआ जंगल एरिया में चला गया।

भिलाई इस्पात संयंत्र के बार एंड रॉड मिल बीआरएम के रेलवे लाइन पर तेंदुआ देखा गया है। रेलवे लाइन को पार करते हुए तेंदुआ जंगल एरिया में चला गया। इस दौरान उसने एक जानवर का शिकार कर उसे खाया है। तेंदुए को देखते ही प्लांट में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने देर रात तेंदुए को प्लांट के अंदर देखा था।

ये खबर भी पढ़ें... राम वाले हो तो अयोध्या जाओ...मुस्लिम ने बंद कराया मंदिर का लाउडस्पीकर!

फॉरेस्ट की टीम अलर्ट

सुबह जीएम टी एंड डी ने वीडियो बनाने वाले कर्मचारी का बयान लिया। कर्मचारी ने बताया कि तेंदुआ गाय जैसे ही किसी जानवर का शिकार किया फिर उसे खाया। इसके बाद मैत्रीबाग प्रबंधन को इसकी सूचना दी गई। वहां से चार-पांच लोगों की टीम मौके पर पहुंची।

इस दौरान वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। तेदुंआ अचानक भिलाई स्टील प्लांट के अंदर कैसे आया इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। बुधवार को दोबारा सुबह से फॉरेस्ट की टीम मुस्तैद हो गई है। खबर लिखे जाने तक तक तेंदुआ दोबारा नहीं देखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें... चुनाव से पहले ही जीत गई BJP की प्रत्याशी, नहीं लड़ पाई कांग्रेस

रोलिंग मिल पोस्ट वे ब्रिज के पीछे दिखा था तेंदुआ

बताया जा रहा कि रोलिंग मिल पोस्ट वे-ब्रिज के पीछे लाइन नंबर 59 टॉप के पास तेंदुआ को देखा गया है। लोको का प्वाइंट बदलते समय शंटिंग स्टाफ भुवन सिंह की नजर तेंदुआ पर पड़ी। इसकी जानकारी लोको पायलट को दी गई। उसने दूर से तेंदुए का पीछे से वीडियो बनाया। इसके बाद उस वीडियो को उच्चाधिकारियों को भेजा गया।

ये खबर भी पढ़ें... कॉलेज प्रिंसिपल को ही ठग लिया... खुद को बताया IGNOU का प्रोफेसर

वायरल हो रहा वीडियो

अब यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। ठेका कंपनी के कर्मचारी के मुताबिक रात 1 बजे उसने प्वाइंट चेंज करते समय उसे देखा था। पहले तो उसने सोचा कि तेंदुआ प्लांट के अंदर की नहीं है, लेकिन कुछ देर पर वो रेलवे ट्रैक पर दिखाई दिया। सूचना मिलते ही अधिकारी लोकेशन पर पहुंचे। मैत्रीबाग के प्रभारी डॉ. एनके जैन ने बताया कि लेपर्ड की तलाश के लिए टीम बुधवार को बीएसपी के भीतर गई है।

FAQ

  1. भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में तेंदुआ कहां देखा गया और उसने क्या किया?
    तेंदुआ बार एंड रॉड मिल (BRM) के रेलवे लाइन पर देखा गया था। वह रेलवे लाइन पार करके जंगल एरिया में चला गया और इस दौरान गाय जैसे किसी जानवर का शिकार कर उसे खा लिया।
  2. तेंदुए की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने क्या कदम उठाए?
    तेंदुए को देखने के बाद प्लांट में हड़कंप मच गया। मैत्रीबाग प्रबंधन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। GM T&D ने घटना का वीडियो बनाने वाले कर्मचारी का बयान लिया और बुधवार को फॉरेस्ट टीम ने प्लांट में तलाशी अभियान शुरू किया।
  3. तेंदुआ देखने की पहली सूचना किसने दी और इसका वीडियो कैसे वायरल हुआ?
    लोको शंटिंग स्टाफ भुवन सिंह ने सबसे पहले तेंदुए को रोलिंग मिल पोस्ट वे-ब्रिज के पीछे देखा और इसकी जानकारी लोको पायलट को दी। लोको पायलट ने तेंदुए का पीछे से वीडियो बनाया और उच्चाधिकारियों को भेजा। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।


ये खबर भी पढ़ें... CG Breaking : छत्तीसगढ़ में कार को बम से उड़ाया... हमले से दहला भिलाई

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • Bhilai Steel Plant
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news update
  • cg news today
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर