लॉस एंजिल्स में आग ने मचाई भारी तबाही, लोगों के आशियाने खाक
Sandeep Kumar | Jan 11, 2025, 18:46 IST
los angeles wildfire
लॉस एंजिल्स में जंगलों में लगी भीषण आग ने शहर को तबाह कर दिया है, जिसमें 11 लोग मारे गए और हजारों घर जलकर खाक हो गए। प्रशासन ने लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा।
कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में पिछले चार दिनों से जंगलों में लगी भीषण आग ने शहर को अपनी चपेट में ले लिया है। तेज़ हवा और उग्र लपटों ने इलाके में भारी तबाही मचाई है, जिससे अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है और 10 हजार से अधिक घर और इमारतें जलकर राख हो गई हैं। आग ने केवल शहर को ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को भी प्रभावित किया है। कैलिफोर्निया में यह आग अब तक 40 हजार एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैल चुकी है और इससे कई प्रमुख इलाकों में हाहाकार मच गया है। प्रशासन और दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने के प्रयासों में जुटे हुए हैं, लेकिन तेज़ हवा ने स्थिति को और जटिल बना दिया है।
Damoh News : झोपड़ी में लगी आग में जिंदा जलीं 3 बच्चियां, 2 की मौत
![18c550e7-780]()
मुगलों के खिलाफ युद्धों में नगा साधुओं ने निभाई थी भूमिका
![7a8cbec1-df4]()
हॉलीवुड के सितारे, जिनके घर जलकर खाक हो गए हैं, अब अपने घरों को छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं। आग ने कैलिफोर्निया के प्रमुख इलाकों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। कैलिफोर्निया के प्रशासन ने करीब 1.5 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा है, जबकि हजारों और लोगों को आग की और बढ़ती लपटों के कारण सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
![d68ee70b-7be]()
वेंचुरा काउंटी में आग ने 50 एकड़ क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है, जिसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 60 से ज्यादा कंपनियों को भेजा गया है। वेंचुरा काउंटी के अलावा केनेथ में भी आग भड़की है, जो कि 800 एकड़ के इलाके में फैल चुकी है। लॉस एंजिल्स काउंटी के फायर सेफ्टी हेड एंथोनी मैरोन ने उन रिपोर्टों को भी खारिज किया जिसमें कहा जा रहा है कि आग बुझाने के लिए पानी की कमी है। उन्होंने, 'मेरे पास ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं है कि इस आग के कारण लॉस एंजिल्स काउंटी फायर डिपार्टमेंट को पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। हम पीडब्ल्यूडी के साथ कोऑर्डिनेशन में हैं। एंथोनी मैरोन ने लोगों से अपील की कि जगह खाली करने के लिए वे प्रशासन के आदेशों का पालन करें।
कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: पति का पत्नी के साथ ऐसा करना यौन अपराध नहीं
![2cea8e1e-f50]()
पूर्व सीएम कमलनाथ ने नाराजगी को बताया निराधार, बोले-नहीं है कोई विवाद
बता दें कि अब तक जंगल में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पिछले 4 दिन से लगी आग लगभग 40 हजार एकड़ में फैली हुई है। 29 हजार एकड़ का इलाका पूरी तरह जल चुका है। आग से करीब 10 हजार इमारतें पूरी तरह तबाह हो चुकी हैं, जबकि 30 हजार घरों को नुकसान पहुंचा है। करीब 3 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों की ओर जाने के निर्देश दिए गए हैं। आसमान से हेलिकॉप्टर लगातार आग बुझाने की कोशिशों में लगे हुए हैं और पानी की बौछारें कर रहे हैं। लॉस एंजिल्स में पैसिफिक पैलिसेड्स इलाके से शुरू हुई आग अब पश्चिमी पहाड़ियों तक पहुंच चुकी है।
![जल रहा हॉलीवुड! तस्वीरों में देखें कैसे आग की चपेट में आया जंगल से सटा लॉस एंजिल्स - In satellite pics Hollywood burns as US wildfire engulfs Los Angeles ntc - AajTak]()
Damoh News : झोपड़ी में लगी आग में जिंदा जलीं 3 बच्चियां, 2 की मौत
18c550e7-780
कैलिफोर्निया में लगी जंगल की आग से भारी तबाही
लॉस एंजिल्स में जंगलों में लगी आग ने अब तक 10,000 से अधिक घरों और इमारतों को नष्ट कर दिया है, और 11 लोगों की जान ले ली है। शहर की इस भीषण आग ने पूरे कैलिफोर्निया में तबाही मचाई है। 50 से 80 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज़ हवा ने आग के फैलने को और बढ़ावा दिया है, जिससे दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में परेशानी हो रही है।
7a8cbec1-df4
हॉलीवुड और अन्य पॉश इलाकों को हुआ भारी नुकसान
d68ee70b-7be
फायर ब्रिगेड की 60 से अधिक कंपनियां
कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: पति का पत्नी के साथ ऐसा करना यौन अपराध नहीं
2cea8e1e-f50
पूर्व सीएम कमलनाथ ने नाराजगी को बताया निराधार, बोले-नहीं है कोई विवाद
आग से करीब 10 हजार इमारतें खाक
जल रहा हॉलीवुड! तस्वीरों में देखें कैसे आग की चपेट में आया जंगल से सटा लॉस एंजिल्स - In satellite pics Hollywood burns as US wildfire engulfs Los Angeles ntc - AajTak
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA