होली पर चंद्रग्रहण : क्या त्योहार पर रहेगी सूतक की छाया, कैसे मनाएंगे होली

Sandeep Kumar | Published:
Share
GHJ
GHJ

चंद्र ग्रहण का देश-दुनिया पर शुभ व अशुभ दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है। शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण की घटना शुभ नहीं होती है। इस वजह से ग्रहण के दौरान शुभ कार्य करने की मनाही होती है। बड़ा सवाल ये है कि क्या होली भी इससे प्रभावित होगी?

BHOPAL. इस बार होली ( Holi ) पर 100 वर्षों के बाद चंद्र ग्रहण का संयोग रहेगा। यानी ग्रहण के साये में होली मनाई जाएगी। होली हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण एवं हिन्दू कैलेंडर वर्ष का अंतिम त्योहार है। होली पर 25 मार्च को चंद्र ग्रहण का साया रहेगा। ग्रहण को विज्ञान में खगोलीय घटना माना जाता है, लेकिन हिंदू धर्म और ज्योतिष विद्या में ग्रहण को अशुभ माना गया है। चंद्रग्रहण के नौ घंटे पहले ही सूतक लग जाता है। बड़ा सवाल ये है कि क्या इस बार होली ग्रहण के साये में रहेगी? सूतक होने से क्या लोग होली नहीं मना पाएंगे? शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण की घटना शुभ नहीं होती है। इस वजह से ग्रहण के दौरान शुभ कार्य करने की मनाही होती है।

ये खबर भी पढ़िए...रूस की राजधानी मॉस्को में आतंकी हमला, 40 से ज्यादा लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

चंद्र ग्रहण का समय


भारतीय समय के अनुसार साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च, सोमवार को सुबह 10 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा और समापन दोपहर 3 बजकर 02 मिनट पर होगा। हालांकि, यह चंद्र ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा। चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 36 मिनट की होगी।

ये खबर भी पढ़िएबीजेपी ने जारी की चौथी लिस्ट , सीएम अरविंद केजरीवाल को रिमांड पर भेजा

होली पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव


आपको बता दें कि होली ( Holi ) पर चंद्र ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। क्योंकि भारत में यह चंद्रग्रहण नहीं दिखेगा, इसलिए ग्रहण का सूतक मान्य नहीं होगा। ज्योतिषियों के अनुसार होलिका दहन और रंगोत्सव में रंग खेलने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। इस दिन ग्रहण के नियम भी लागू नहीं होंगे और सारे धार्मिक कार्य किए जा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए..MP PMT परीक्षा घोटाला : सॉल्वर की मदद से बने थे डॉक्टर, अब सात साल तक जेल में पीसेंगे चक्की

साढ़े चार घंटे तक रहेगा चंद्रग्रहण


ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार ये चंद्र ग्रहण 25 मार्च को सुबह 10.23 बजे से शुरू होगा, जो दोपहर 3.02 बजे तक रहेगा। यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा, जिसका पहला स्पर्श काल दिन के 10:24 बजे तक रहेगा। इसके बाद परमग्रास दोपहर 12:43 बजे और उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श काल दोपहर 03:01 बजे रहेगा।

चंद्र ग्रहण का असर इन राशियों पर पड़ेगा


25 मार्च को लगने जा रहा है चंद्रग्रहण का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। मिथुन, मकर, सिंह और धनु वालों के लिए यह साल का पहला चंद्रग्रहण बहुत ही शुभ माना जा रहा है और लाभ होने की संभावना भी बन रही है. इसके अलावा, यह चंद्र मेष, कर्क, कन्या और कुंभ राशि वालों के लिए अशुभ माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़िए..धार भोजशाला में सर्वे पूरा होने तक पर्यटकों के प्रवेश पर लगी रोक

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या न करें


1. चंद्र ग्रहण के दौरान क्रोध न करें, क्रोध करने से अगले 15 दिन आपके लिए खतरनाक हो सकते हैं।

2. चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन ग्रहण न करें. साथ ही पूजा पाठ करना भी वर्जित माना जाता है।

3. चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी सुनसान जगह या श्मशान भूमि के पास नहीं जाना चाहिए. इस दौरान नकारात्मक शक्तियां काफी ज्यादा हावी रहती हैं।

4. चंद्र ग्रहण के दौरान व्यक्ति को किसी भी नए काम की शुरुआत नहीं करनी चाहिए. माना जाता है कि ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा अधिक रहती है।

5. ग्रहण की अवधि में पति-पत्‍नी को शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए. ऐसा करने से आपके घर की सुख-शांति खराब हो सकती है।

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें


1. चंद्र ग्रहण के दौरान सिर्फ भगवान के मंत्रों का जप करना चाहिए, जो कि दस गुना फलदायी माना जाता है।

2. चंद्र ग्रहण के बाद शुद्ध जल से स्नान करके, गरीबों का दान देना चाहिए।

3. चंद्र ग्रहण के बाद पूरे घर को शुद्ध करना चाहिए. ऐसा करने से घर की सभी नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती है।

4. ग्रहण के समय गायों को घास, पक्षियों को अन्न, जरूरत मंदों को वस्त्र दान देने से अनेक गुना पुण्य प्राप्त होता है।

इन देशों में दिखेगा चंद्र ग्रहण


चंद्र ग्रहण अमेरिका, जापान, रूस के कुछ हिस्से, आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, जर्मनी, फ्रांस, हॉलैंड, बेल्जियम, दक्षिणी नॉर्वे और स्विट्जरलैंड में दिखाई देगा। भारत सहित दक्षिण एशियाई देशों में यह नजर नहीं आएगा।

Tags:
  • lunar eclipse
  • चंद्र ग्रहण
  • holi
  • चंद्र ग्रहण का संयोग
  • ज्योतिष विद्या में ग्रहण
  • चंद्रग्रहण के नौ घंटे पहले ही सूतक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर