अब फर्जी आईडी से ट्रेन में यात्रा करना होगा मुश्किल, एम-आधार ऐप से होगी पहचान की जांच
Sandeep Kumar | Jul 05, 2025, 19:47 IST
m-aadhaar-app-train
रेलवे अब ट्रेनों में यात्रा के दौरान एम-आधार ऐप का इस्तेमाल करेगा। इससे यात्री की पहचान तकनीकी रूप से सत्यापित की जाएगी। यह कदम फर्जी टिकट और पहचान संबंधित समस्याओं को रोकने के लिए उठाया गया है।
भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में फर्जी टिकट और पहचान के मामलों को रोकने के लिए एम-आधार ऐप इस्तेमाल शुरू करने का फैसला लिया है। अब, यात्री ट्रेन में यात्रा करते समय अपनी पहचान साबित करने के लिए इस ऐप का उपयोग करेंगे। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में सभी जोनल अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
रेलवे को शिकायतें मिल रही थीं कि कई यात्री दूसरों के नाम पर टिकट लेकर सफर करते हैं। कुछ यात्री फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल भी करते हैं। ऐसे मामलों को रोकने के लिए एम-आधार ऐप का उपयोग किया जाएगा। यह ऐप भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने विकसित किया है।
ये खबर भी पढ़िए... Good News: अब ट्रेन लेट हुई या AC ने दिया धोखा, IRCTC से मिलेगा 100% रिफंड, जानें कैसे?
एम-आधार ऐप में क्यूआर कोड स्कैन करने की सुविधा है। इससे टीटीई यात्री के आधार कार्ड की वास्तविकता तुरंत जांच सकेंगे। यह सुविधा फर्जी आधार कार्ड की पहचान में मदद करेगी। इससे टिकटों की कालाबाजारी पर भी नियंत्रण लगेगा। रेलवे बोर्ड ने बताया कि जल्द ही इस ऐप को HHT डिवाइस से जोड़ा जाएगा। इससे टीटीई को यह सुविधा उनके उपकरणों पर उपलब्ध होगी।
ये खबर भी पढ़िए... IRCTC से तत्काल टिकट बुक करना हुआ आसान, जानिए 6 महत्वपूर्ण बातें और नियम
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह कदम यात्री सुरक्षा, पारदर्शिता और अनधिकृत यात्रा को रोकने में बड़ा सुधार होगा। यह कदम डिजिटल इंडिया के उद्देश्य को भी मजबूत करेगा, क्योंकि तकनीकी सत्यापन के जरिए यात्रा को अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय बनाया जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए... तत्काल बुकिंग : IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक करने की जानें पूरी प्रोसेस
ये खबर भी पढ़िए... IRCTC ने 3.5 करोड़ अकाउंट्स किए बंद, क्या आपका भी अकाउंट प्रभावित है...? जानें वजह
यह कदम रेलवे के डिजिटल इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकता है। इसके जरिए यात्रियों को बेहतर सुरक्षा मिलेगी और ट्रेनों में फर्जी यात्रा को प्रभावी ढंग से रोका जा सकेगा।
इंडियन रेलवे ने नए नियम को 1 जुलाई से लागू कर दिया है। आधार कार्ड को आईआरसीटीसी अकाउंट से जोड़ा गया है। इससे फर्जीवाड़े और दलालों से आम नागरिक को राहत मिलेगी। यह बदलाव रेलवे की ओर से सुरक्षा बढ़ाने और यूजर की पहचान सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
फर्जी आईडी | देश दुनिया न्यूज | hindi news
फर्जी आधार की ऐसे होगी पहचान
ये खबर भी पढ़िए... Good News: अब ट्रेन लेट हुई या AC ने दिया धोखा, IRCTC से मिलेगा 100% रिफंड, जानें कैसे?
कैसे काम करेगा एम-आधार ऐप
ये खबर भी पढ़िए... IRCTC से तत्काल टिकट बुक करना हुआ आसान, जानिए 6 महत्वपूर्ण बातें और नियम
यात्री सुरक्षा के लिए उठाया कदम
ये खबर भी पढ़िए... तत्काल बुकिंग : IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक करने की जानें पूरी प्रोसेस
ये खबर भी पढ़िए... IRCTC ने 3.5 करोड़ अकाउंट्स किए बंद, क्या आपका भी अकाउंट प्रभावित है...? जानें वजह
एम-आधार ऐप का डिजिटल इंडिया में योगदान
IRCTC अकाउंट से आधार को करना होगा लिंक
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
फर्जी आईडी | देश दुनिया न्यूज | hindi news
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava