महाकुंभ : संगम स्टेशन 26 फरवरी तक बंद, रीवा हाईवे पर 15 किमी तक लंबा जाम
Jitendra Shrivastava | Feb 16, 2025, 23:53 IST
prayagraj-sangam-station-closed Photograph: (thesootr)
प्रयागराज में महाकुंभ के चलते भारी भीड़ उमड़ रही है। संगम रेलवे स्टेशन को 26 फरवरी तक बंद कर दिया गया है, जबकि प्रयागराज जंक्शन पर भीड़ का दबाव बढ़ गया है। रीवा हाईवे पर 15 किमी लंबा जाम लग गया है।
महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। रविवार को 1.49 करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान करने पहुंचे। जिससे प्रयागराज के रेलवे स्टेशन, हाईवे और शहर की सड़कों पर जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। संगम स्टेशन को अब 26 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। प्रयागराज जंक्शन यात्रियों से पूरी तरह भर गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों ने चेन बनाकर भीड़ को आगे बढ़ाने का प्रयास किया ताकि भगदड़ जैसी स्थिति को टाला जा सके। महाकुंभ में अब तक 52.96 करोड़ श्रद्धालु महाकुंभ में शामिल हो चुके हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए 12वीं तक के सभी स्कूल 20 फरवरी तक बंद कर दिए गए हैं।
रविवार को कुंभ में भारी भीड़ उमड़ने के कारण प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। स्टेशन प्रशासन को यात्रियों से कहा गया कि वे एक घंटे तक स्टेशन पर न आएं। पहले रेलवे ने 14 फरवरी तक संगम स्टेशन बंद करने का फैसला किया था, लेकिन अब 26 फरवरी तक इसे बंद रखने का निर्णय लिया गया।
ये खबरें भी पढ़ें...
महाकुंभ : प्रयागराज एयरपोर्ट पर 650 से ज्यादा चार्टर्ड प्लेन उतरे, हवा में रोक रहे विमानों को
नई दिल्ली हादसा के बाद भी अलर्ट नहीं रेलवे, महाकुंभ जाने के लिए पटरी पर उतरे लोग
श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी बढ़ गई कि रीवा से प्रयागराज आने वाले हाईवे पर 15 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने हालात बिगड़ने से बचाने के लिए चेन बनाकर भीड़ को नियंत्रित किया, जिससे श्रद्धालु धीरे-धीरे आगे बढ़ सके। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे धैर्य बनाए रखें और यातायात नियमों का पालन करें।
रविवार को संगम में स्नान के दौरान श्रद्धालुओं से भरी एक नाव दूसरी नाव से टकराकर पलट गई, जिससे 5 लोग डूबने लगे। घटनास्थल पर मौजूद NDRF की टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे के बाद प्रशासन ने नाविकों को ज्यादा लोगों को नाव में न बैठाने और अतिरिक्त सुरक्षा उपाय अपनाने के निर्देश दिए हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
महाकुंभ में 50 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी, मौनी अमावस्या पर पहुंचे साढ़े सात करोड़
प्रयागराज महाकुंभ: जबलपुर से लेकर रीवा तक लग रहा लंबा जाम, अधिकारी दे रहे ना जाने की सलाह
महाकुंभ में अब तक 52.96 करोड़ श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। रविवार को ही 1.49 करोड़ लोगों ने संगम में स्नान किया, जिससे प्रयागराज की सड़कों पर भारी भीड़ हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलिकॉप्टर से महाकुंभ क्षेत्र का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अपने वाहन सड़कों पर न खड़ा करें, बल्कि पार्किंग का उपयोग करें। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और धर्मेंद्र प्रधान ने भी संगम में स्नान कर पूजा-अर्चना की।
डीआईओएस पीएन सिंह ने आदेश जारी कर कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस बीच सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। पूरे शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और ड्रोन कैमरों से भीड़ पर नजर रखी जा रही है।
संगम स्टेशन 26 फरवरी तक बंद रखने का फैसला
ये खबरें भी पढ़ें...
महाकुंभ : प्रयागराज एयरपोर्ट पर 650 से ज्यादा चार्टर्ड प्लेन उतरे, हवा में रोक रहे विमानों को
नई दिल्ली हादसा के बाद भी अलर्ट नहीं रेलवे, महाकुंभ जाने के लिए पटरी पर उतरे लोग
पुलिस ने भगदड़ रोकने के लिए बनाई चेन
संगम में नाव पलटी, बड़ा हादसा टला
ये खबरें भी पढ़ें...
महाकुंभ में 50 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी, मौनी अमावस्या पर पहुंचे साढ़े सात करोड़
प्रयागराज महाकुंभ: जबलपुर से लेकर रीवा तक लग रहा लंबा जाम, अधिकारी दे रहे ना जाने की सलाह
महाकुंभ में अब तक 52.96 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे
डीआईओएस पीएन सिंह ने आदेश जारी कर कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस बीच सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। पूरे शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और ड्रोन कैमरों से भीड़ पर नजर रखी जा रही है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari