महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी की, पिता से बताया खतरा

Sandeep Kumar | Mar 11, 2026, 23:40 IST
Share
monalisa
monalisa

महाकुंभ 2025 की वायरल गर्ल मोनालिसा भोंसले ने केरल में फरमान खान से शादी की। उन्होंने अपने पिता से खतरे की आशंका जताते हुए पुलिस से सुरक्षा मांगी है।

News in Short

  • मोनालिसा भोंसले ने फरमान खान से केरल में शादी की।
  • शादी से पहले पुलिस से सुरक्षा मांगी, कहा कि पिता घर वापस ले जा रहे हैं।
  • फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने नाराजगी जताई, इसे "लव जिहाद" कहा।
  • मोनालिसा और फरमान की मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई थी।
  • मोनालिसा का महाकुंभ में रुद्राक्ष माला बेचने के दौरान वायरल हुआ था वीडियो।

News in detail

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में वायरल गर्ल मोनालिसा भोंसले (monalisa bhosle) ने केरल में फरमान खान से शादी की। शादी से पहले दोनों तिरुवनंतपुरम के थंपानूर पुलिस स्टेशन गए। मोनालिसा ने पुलिस से सुरक्षा मांगी। उन्होंने कहा कि उनके पिता उन्हें जबरन घर वापस ले जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, मोनालिसा ने बताया कि वह बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी करना चाहती हैं। आपकों बता दें कि मोनालिसा भोंसले मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली हैं।

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा का पहला गाना रिलीज, सोशल मीडिया पर मच गई धूम

शादी को लेकर फिल्म डायरेक्टर जताई नाराजगी

मोनालिसा को फिल्म में मौका देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इस शादी पर फेसबुक पोस्ट में नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा कि जिस लड़की को मौका देने के लिए उन्होंने 10 करोड़ रुपए का कर्ज लिया, उसने एक मुस्लिम युवक के साथ भागकर सब बर्बाद कर दिया। उन्होंने इसे "लव जिहाद" बताते हुए इसके पीछे साजिश होने का आरोप लगाया।

कर्जे से परेशान हुईं महाकुंभ वायरल गर्ल हर्षा रिछारिया, धर्म की राह छोड़ने का ऐलान!

ऐसे हुई मोनालिसा और फरमान की मुलाकात

मोनालिसा इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' की शूटिंग के लिए केरल आई हुई हैं। इसी दौरान उनकी मुलाकात फरमान खान से हुई। दोनों ने बताया कि फिल्म में काम करते हुए उनकी बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

फरमान खान ने कहा, हम दोनों एक फिल्म में साथ काम कर रहे थे। वहीं हमारी बातचीत शुरू हुई। मोनालिसा ने मुझे पहले प्रपोज किया था, लेकिन मैंने मना कर दिया। बाद में हमें गहरा प्यार हो गया।

मोनालिसा के मुताबिक, उनका और फरमान का रिश्ता छह महीने पुराना है। उन्होंने बताया कि घरवाले उन्हें किसी और से शादी करना चाहते थे, जो उन्हें मंजूर नहीं था।

कोई महाकुंभ से वायरल हुई तो कोई बनी बिग बॉस की क्वीन, जानें कौन है 2025 की एमपी वायरल गर्ल्स

महाकुंभ की वायरल गर्ल हर्षा रिछारिया ने मुस्लिम युवक के शादी के प्रस्ताव पर कही ये बात

ऐसे चर्चा में आईं थीं मोनालिसा

मोनालिसा MP के महेश्वर की रहने वाली हैं। वह परिवार के साथ प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचने गई थीं। एक कंटेंट क्रिएटर ने उनका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो उनकी मुस्कान और आंखों के कारण वायरल हो गया। वह इतनी चर्चित हो गईं कि उनकी तस्वीरों वाली टी-शर्ट भी बिकने लगीं। बाद में मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह भीड़ से परेशान हो गई थीं। माला नहीं बेच पा रही थीं, इसलिए महाकुंभ छोड़कर घर लौट आई थीं। फिर डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें फिल्म का ऑफर दिया। इसके बाद वह रातों-रात चर्चा में आ गईं।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • महाकुंभ
  • वायरल गर्ल मोनालिसा
  • महेश्वर
  • monalisa bhosle
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा