महामंडलेश्वर प्रेमानंद का बड़ा बयान, कहा हिंदू महिलाएं फिगर मेंटेन करना छोड़ें, पैदा करें चार-चार बच्चे

Amresh Kushwaha | Jul 27, 2024, 12:00 IST
Share
महामंडलेश्वर प्रेमानंद
महामंडलेश्वर प्रेमानंद

उज्जैन में भागवत कथा के दौरान महामंडलेश्वर ने विवादित बयान दिए हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू माता-बहनों को चार-चार बच्चे पैदा करना चाहिए। फिगर मेंटेन करने में नहीं लगी रहें...

महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद महाराज ने सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए हिंदू महिलाओं को चार-चार बच्चे पैदा करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपना फिगर मेंटन करने के चक्कर में लगी हुई हैं और वहीं दूसरा समुदाय 8 बच्चे पैदा करने में लगा हुआ है। बता दें कि उज्जैन में बड़नगर रोड पर श्रीमद् भागवत कथा आयोजन चल रहा है। जहां महामंडलेश्वर ने ये बातें कहीं।

ये खबर भी पढ़िए...ब्रेकिंग न्यूज : आरक्षक पर हमला करने वाले आरोपी का पुलिस ने किया शार्ट एनकाउंटर

कौन हैं स्वामी प्रेमानंद महाराज?

बता दें कि स्वामी प्रेमानंद महाराज पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर हैं। अब वो अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, प्रेमानंद महाराज के मुखारबिंद से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। यह आयोजन उज्जैन के बड़नगर रोड स्थित मोहनपुरा में श्री बाबाधाम मंदिर (अर्जी वाले हनुमान 81 फीट) में किया जा रहा है। श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन स्वामी प्रेमानंद महाराज ने गोवर्धन पूजा की कथा सुनाई।

चार बच्चे पैदा करें महिलाएं

इस अवसर पर उन्होंने हिंदू माताओं को चार बच्चे पैदा करने की सलाह दी। साथ ही अगर कुछ माताएं 2 या 3 बच्चों का लक्ष्य रखती हैं, तो बाकी बच्चों को मुझे दे दें, ताकि उनका पालन-पोषण किया जा सके। भारत को हिंदुस्तान बनाना है तो माताओं को कम से कम 1 परिवार में 4 पुत्र होने चाहिए।
ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव का दिल्ली दौरा आज, नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल

फिगर मेंटेन करना बंद करें महिलाएं

महामंडलेश्वर ने कहा कि हिंदू समाज की महिलाएं 1 से 2 बच्चे करने में भी संकोच करती हैं, जबकि दूसरे समुदाय के लोग 8-8 बच्चे पैदा कर रहे हैं। हिंदू महिलाओं को चाहिए कि वे फिगर मेंटेन करने की बजाय सनातन धर्म और देश के लिए भी कुछ करें।

प्रेमानंद महाराज ने दी चेतावनी

महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद महाराज ने सभी को चेतावनी देते हुए कहा कि अब भी संभल जाओ, उत्तरप्रदेश के 17 जिले हमारे हाथ से चले गए हैं। कुछ ऐसे ही हालात पश्चिम बंगाल के भी है, वहां भी लोग इसी समस्या से जूझ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...पुणे पोर्श केस : चार्जशीट में नाबालिग आरोपी का नाम नहीं, 900 पन्नों के आरोप पत्र में 7 आरोपी और 50 गवाह

हिंदुस्तान भी इंडोनेशिया हो जाएगा

उन्होंने कहा कि असम में 5 लाख लोगों के पास कोई पासपोर्ट और वीजा नहीं है। मेरे कहने का सीधा सा मतलब यह है कि 25 साल पहले वे लोग 2 करोड़ थे, फिर 9 करोड़ हुए और अब 38 करोड़ हो चुके हैं। अभी भी समय है, संभल जाइए नहीं तो हिंदुस्तान भी इंडोनेशिया हो जाएगा और जल्द ही आपकी गिनती भी अल्पसंख्यकों में होने लगेगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Sant Premanandji Maharaj
  • Premanand Maharaj
  • प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज
  • premanand ji maharaj
  • sant Premanand
  • प्रेमानंद महाराज
  • स्वामी प्रेमानंद महाराज
  • प्रेमानंद जी महाराज
  • महामंडलेश्वर प्रेमानंद
  • Swami Premanand Maharaj
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा