कर्नाटक Governor थावरचंद गेहलोत के protocol में भारी चूक, नातिन की तबीयत बिगड़ी, उनका बीपी-शुगर बढ़ा, एंबुलेंस में डॉक्टर भी नहीं

Jitendra Shrivastava | Mar 29, 2024, 22:00 IST
Share
thesootr
thesootr

राज्यपाल की एंबुलेंस में प्रोटोकाल में चूक को लेकर नाराजगी जाहिर की गई है। एंबुलेस में दवा व अन्य संसाधन नहीं होने की शिकायत सीएम डॉ. मोहन यादव से लेकर कलेक्टर तक की गई है।

संजय गुप्ता, INDORE. कर्नाटक के राज्यपाल ( Governor) थावरचंद गेहलोत के प्रोटोकाल में भारी चूक का मामला सामने आया है। राज्यपाल परिवार के सदस्यों के साथ ओंकारेश्वर गए थे। उनके नातिन को इस दौरान लू लग गई। बाद में वह बेहोश से हो गई, लेकिन एंबुलेंस में कोई दवा ही नहीं थी। नातिन की स्थिति देख राज्यपाल गेहलोत का बीपी और शुगर बढ़ गया। बाद में सभी को बांबे अस्पताल लाया गया।

राज्यपाल की हालत ठीक, नातिन आईसीयू में

दोनों को बाद में तत्काल बांबे अस्पताल लाया गया। यहां पर राज्यपाल का शुगर और बीपी चेक किया गया। डॉक्टरों की निगरानी में थोड़ी देर रहने के बाद वह समान्य हुए, लेकिन नातिन को तत्काल आईसीयू में एडमिट कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में हैं, हालांकि अब हालत बेहतर है और चिंता वाली अब कोई बात नहीं है।

ये खबरें भी पढ़ें...

हवाई पट्टी मामले में लोकायुक्त ने इकबाल सिंह बैस को बनाया आरोपी, 3 कलेक्टरों को राहत

अच्छे दिन: टोल कलेक्शन का सेटेलाइट सिस्टम वक्त बचाएगा और ईंधन भी

जब कोर्ट मे केजरीवाल बन गए वकील, तब कोर्ट ने आवाज कम करने को किसे कहा?

केजरीवाल को बचाने के लिए पत्नी सुनीता का लोगों से इमोशनली संवाद

प्रोटोकाल में चूक की हुई शिकायत, अधिकारी भी पहुंचे अस्पताल

उधर प्रोटोकाल में चूक को लेकर नाराजगी जाहिर की गई है। एंबुलेस में दवा व अन्य संसाधन नहीं होने की शिकायत सीएम डॉ. मोहन यादव से लेकर कलेक्टर तक से की गई है। हालांकि, उधर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एंबुलेंस में सभी सुविधा थी, जो प्रोटोकाल के हिसाब से होना जरूरी रहता है। सूत्रों के अनुसार कई अधिकारी भी राज्यपाल महोदय का स्वास्थ्य देखने के लिए तत्काल अस्पताल पहुंच गए। वहीं स्वास्थ्य खराब होने के चलते राज्यपाल ने शुक्रवार को इंदौर से बाहर जाने का कार्यक्रम निरस्त कर दिया।

एंबुलेंस में न स्टाफ नर्स न ही कोई डॉक्टर था

राज्यपाल महोदय की शिकायत के बाद अधिकारियों ने खुद एंबुलेंस का निरीक्षण किया और इसमें न कोई स्टाफ नर्स वगैरह थे न कोई डॉक्टर न ही अन्य मूलभूत सुविधा थी, केवल एक बेड लगा हुआ था, इस पर भारी नाराजगी जाहिर की गई। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि ड्यूटी डॉक्टर सांखला को सस्पेंड कर रहे हैं।

Tags:
  • governor
  • प्रोटोकाल में भारी चूक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा