मल्लिका शेरावत को ED ने भेजा नोटिस, Pak गैम्बलिंग साइट से जुड़े तार
Siddhi Tamrakar | Dec 19, 2024, 15:11 IST
mallika sherawat ed
बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत और टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी के लिए मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। दोनों के नाम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सामने आए हैं, जिसके बाद ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने इन दोनों एक्ट्रेसेस पर शिकंजा कस लिया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत और टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी के लिए मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। दोनों के नाम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सामने आए हैं, जिसके बाद ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने इन दोनों एक्ट्रेसेस पर शिकंजा कस लिया है और उन्हें समन भेजा गया है। हाल ही में दोनों ने इस मामले में ईडी के सामने अपना बयान दर्ज कराया है।
ईडी ने मल्लिका और पूजा से इस मामले में पूछताछ की है और दोनों को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े आरोपों पर मेल या उनके प्रतिनिधि (Representative) के जरिए जवाब देने को कहा है। सूत्रों के अनुसार, इन दोनों एक्ट्रेसेस ने मैजिकविन वेबसाइट का एड के जरिए प्रमोशन किया था, हालांकि मामले में फिलहाल इन्हें आरोपी नहीं बनाया गया है।
ईडी के सूत्रों के मुताबिक, जांच के दायरे में और भी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज आ सकते हैं। खासतौर पर, मैजिकविन की ‘लॉन्च पार्टी’ में शामिल हुए कई सितारों को समन भेजा जा सकता है, क्योंकि इन सितारों ने इस वेबसाइट का प्रमोशन किया था और सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो भी पोस्ट किए थे। इसके अलावा, गुजरात और महाराष्ट्र में इस वेबसाइट के होर्डिंग्स भी लगाए गए थे।
यह मनी लॉन्ड्रिंग का मामला अहमदाबाद पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट द्वारा दर्ज एफआईआर पर आधारित है। ईडी ने बताया कि "मैजिकविन" को गेमिंग पोर्टल के रूप में लॉन्च किया गया था, लेकिन यह असल में एक सट्टेबाजी की वेबसाइट है। इस वेबसाइट को पाकिस्तान के लोगों ने बनाया है, जबकि भारतीयों द्वारा दुबई से इसका संचालन हो रहा है।
सट्टेबाजी वेबसाइट से जुड़े आरोप
मल्लिका शेरावत और पूजा बनर्जी का नाम सट्टेबाजी वेबसाइट "मैजिक विन" से जुड़ा है, जिसे पाकिस्तान का एक व्यक्ति ने बनाया है। इस वेबसाइट पर आरोप लगे हैं कि इसने गैरकानूनी तरीके से टी 20 (Men) वर्ल्ड कप का ब्रॉडकास्ट किया था। वहीं, ED इस मामले में जांच कर रही है और इसे लेकर हाल ही में दिल्ली, मुंबई और पुणे में छापेमारी भी की गई है।
पूछताछ के लिए ईडी का बुलावा
दूसरी सेलिब्रिटीज से पूछताछ की संभावना
मनी लॉन्ड्रिंग का मामला और जांच
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari