मिस वर्ल्ड 2025 का भव्य फिनाले आज, क्या भारत बना पाएगा नया इतिहास

Kaushiki | May 31, 2025, 09:03 IST
Share
miss world 2025 grand fianle
miss world 2025 grand fianle

72वीं मिस वर्ल्ड 2025 का भव्य फिनाले 31 मई को हैदराबाद में होगा, जिसमें 108 सुंदरियां अपनी प्रतिभा और सामाजिक कार्यों के साथ मुकाबला करेंगी। इसमें भारत की नंदिनी गुप्ता देश के लिए नया रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद जगा रही हैं।

दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित ब्यूटी कांटेस्ट 72वीं मिस वर्ल्ड 2025 का भव्य फिनाले 31 मई को हैदराबाद के हिटेक्स एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित होगा। जैसे-जैसे ये ताजपोशी समारोह की घड़ी करीब आ रही है, वैसे-वैसे दुनियाभर में इस प्रतिष्ठित खिताब को लेकर उत्साह और जिज्ञासा बढ़ती जा रही है।

हर कोई जानना चाहता है कि इस बार मिस वर्ल्ड का ताज किसके सिर सजने वाला है। शाम 6:30 बजे से लेकर रात 1 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में लगभग 3,500 दर्शक मौजूद रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें...भोपाल से पीएम मोदी देंगे बड़ा संदेश, बारिश की वजह से बदल सकती है कार्यक्रम की टाइमिंग

हैदराबाद में मिस वर्ल्ड 2025 का ग्लैमरस फिनाले

मिस वर्ल्ड 2025 का सफर लगभग एक महीने तक तेलंगाना की समृद्ध संस्कृति, विरासत और वैश्विक सौंदर्य रानी की प्रतियोगिता के साथ चलता रहा। यह भव्य आयोजन 31 मई, शनिवार को हैदराबाद के हिटेक्स एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित होगा।

इस फिनाले में 108 प्रतियोगिकाएं हिस्सा लेंगी, जो विभिन्न देशों और महाद्वीपों से आई हैं। यह कार्यक्रम न केवल ग्लैमर से भरपूर होगा, बल्कि हर प्रतिभागी की प्रेरणादायक कहानी और उद्देश्य को भी सामने लाएगा।

विजेता को ताज पहनाएंगी क्रिस्टिना

मिस इंग्लैंड ने बीच में छोड़ा Miss World 2025 कॉम्पटीशन, सामने आई बड़ी वजह

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण

  • एंकरिंग: मिस वर्ल्ड 2016 स्टेफनी डेल वैले और लोकप्रिय भारतीय एंकर सचिन कुम्भार इस शाम को होस्ट करेंगे।
  • लाइव परफॉर्मेंस: बॉलीवुड के जैकलीन फर्नांडीस और ईशान खट्टर लाइव प्रेजेंटेशन देंगे।
  • विशेष अतिथि: मिस वर्ल्ड 2017 और बॉलीवुड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर भी इस भव्य आयोजन में शामिल होंगी।
  • पुरस्कार: अभिनेता सोनू सूद को मिस वर्ल्ड ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। वे जज पैनल का हिस्सा भी होंगे।
  • चेयरपर्सन: जूलिया मोल्ले, मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और CEO।
  • भारत से जज: अभिनेता सोनू सूद।
  • अन्य जज: फीलांथ्रॉपिस्ट सुधा रेड्डी, मिस इंग्लैंड 2014 डॉ. कैरीना टरेल।
  • विजेता का ताज वर्तमान मिस वर्ल्ड क्रिस्टिना पायजकोवा (चेक गणराज्य) द्वारा पहनाया जाएगा।

प्रतियोगिता की प्रक्रिया

इस बार कुल 108 सुंदरियां इस मंच पर अपनी प्रतिभा का परिचय देंगी। फिनाले के अंतिम दौर में हर महाद्वीप से शीर्ष 10 प्रतियोगियों को चुना जाएगा। इसके बाद टॉप 5 और फिर टॉप 2 का चयन होगा।
कुछ प्रतिभागी फास्ट-ट्रैक चुनौतियां जीत चुके हैं, जैसे:

  • टॉप मॉडल: नंदिनी गुप्ता (भारत)
  • हेड टू हेड और ब्यूटी विद अ पर्पज: मिली-माए एडम्स (वेल्स)
  • टैलेंट और ब्यूटी विद अ पर्पज: मोनिका केज़िया सेम्बिरिंग (इंडोनेशिया)
  • 40 क्वार्टरफाइनलिस्ट्स में से टॉप 5, फिर टॉप 2 चुने जाएंगे।
  • अंत में, चार महाद्वीपीय विजेता फाइनल सवाल का जवाब देंगे।
ये खबर भी पढ़ें...परेश रावल ने बताया फिल्म हेरा फेरी 3 छोड़ने की वजह, बोलें सोच-समझकर लिया फैसला...

क्या भारत बनाएगा नया इतिहास

भारत अब तक छह बार मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुका है। रिता फारिया (1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000), और मानुषी छिल्लर (2017) भारत की वह सुंदरियां हैं जिन्होंने यह गौरव हासिल किया।

भारत और वेनेजुएला के पास छह-छह खिताब हैं। यदि नंदिनी गुप्ता इस बार खिताब जीतती हैं, तो भारत अपने नाम नया रिकॉर्ड बनाएगा।

सिर्फ बाहरी सुंदरता का मुकाबला नहीं

मिस वर्ल्ड सिर्फ बाहरी सुंदरता का मुकाबला नहीं है। यह एक ऐसा मंच है जहां प्रतिभागियों को अपनी सम्पूर्ण व्यक्तित्व—उनकी बुद्धिमत्ता, सामाजिक समर्पण और नेतृत्व क्षमता—का प्रदर्शन करना होता है।

इस प्रतियोगिता की शुरुआत 1951 में ब्रिटेन में हुई थी, और इसका मुख्य उद्देश्य ‘ब्यूटी विद अ पर्पज’ यानी ‘उद्देश्य के साथ सुंदरता’ को प्रोत्साहित करना है।

इसका मतलब यह है कि मिस वर्ल्ड बनने के लिए केवल सुंदर दिखना ही काफी नहीं, बल्कि उसके साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता भी होनी चाहिए।

यह तीसरी बार होगा जब मिस वर्ल्ड का फिनाले भारत में आयोजित हो रहा है। पहले 1996 में बेंगलुरु और फिर 2023 में मुंबई में यह आयोजन हुआ था। इस बार जूरी की अध्यक्षता मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन जूलिया मोलें करेंगी।

ये खबर भी पढ़ें...काजोल की फिल्म मां की धमाकेदार ट्रेलर जल्द होगी रिलीज, दिखेगा सुपरनैचुरल ड्रामा का नया अंदाज

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧
पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर | Former Miss World Manushi Chhillar | India | Sonu Sood

Tags:
  • India
  • Sonu Sood
  • Former Miss World Manushi Chhillar
  • पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
  • हैदराबाद
  • मिस वर्ल्ड
  • Miss World
  • नंदिनी गुप्ता
  • मिस वर्ल्ड 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं