पीएम मोदी का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, कहा-माेदी की नसों में लहू नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा है…

Abhilasha Saksena Chakraborty | Published:
Share
No trade, no talk with Pak
No trade, no talk with Pak

राजस्थान के बीकानेर में रैली के दौरान पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि अब पाकिस्तान के साथ न व्यापार होगा, न बातचीत, सिर्फ POK पर बात होगी।

राजस्थान के बीकानेर में आयोजित एक जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा संदेश दिया। पीएम मोदी ने स्पष्ट कहा कि पाकिस्तान को हर आतंकी हमले की कीमत चुकानी पड़ेगी और अब भारत की तरफ से न तो कोई व्यापार होगा और न ही कोई बातचीत। उन्होंने दोहराया कि पाकिस्तान से अब कोई संवाद होगा तो वो केवल पाक अधिकृत कश्मीर (POK) को लेकर होगा।

22 अप्रैल का बदला 22 मिनट में

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमलामें 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। आतंकियों ने नाम और धर्म पूछकर गोलियां बरसाईं, विशेषकर पुरुषों को निशाना बनाया। इस क्रूर हमले के बाद देश में गुस्से की लहर दौड़ गई। पीएम मोदी ने कहा- 22 अप्रैल के हमले के बाद सेना को खुली छूट दी गई थी और हमारी सेनाओं ने 22 मिनट में पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकाने तबाह कर दिए।

मेरी नसों में गर्म सिंदूर बहता है

प्रधानमंत्री ने कहा- मेरे अंदर खून नहीं, गर्म सिंदूर बहता है। जो लोग हमारे सिंदूर को मिटाने आए थे, उन्हें हमने मिट्टी में मिला दिया है। उन्होंने बताया कि भारत ने इस बार आतंकियों के खिलाफ केवल घर में घुसकर ही नहीं, बल्कि सीने पर वार किया है। यह भारत का नया रूप है – रौद्र और न्यायपूर्ण। ये भी पढ़ें: एमपी के रेलवे स्टेशन अब होंगे अमृत जैसे, पीएम मोदी ने किया 6 अमृत स्टेशनों का भव्य लोकार्पण

परमाणु धमकी की रणनीति नहीं चलेगी

प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अब परमाणु बम की धमकियों का कोई असर नहीं होगा। उन्होंने कहा-हम आतंक के आकाओं और उन्हें पनाह देने वालों को एक ही नजर से देखेंगे। पाकिस्तान का असली चेहरा अब पूरी दुनिया के सामने बेनकाब कर दिया जाएगा। ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के समय भारत के खिलाफ चीन ने की थी पाक की मदद, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अब पाकिस्तान से ना ट्रेड होगा, ना टॉक

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण का अंत इस स्पष्ट चेतावनी के साथ किया कि अब पाकिस्तान के साथ कोई व्यापार (Trade) और कोई बातचीत (Talks) नहीं होगी।अब बात होगी तो सिर्फ और सिर्फ POK पर।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत के हिस्से का पानी पाकिस्तान को नहीं मिलेगा।जो भारत के खून से खेलेंगे, उन्हें उसका हिसाब देना पड़ेगा।

पाकिस्तान की हालत पतली

6-7 मई की रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान और POK में घुसकर जबर्दस्त सैन्य कार्रवाई की। इस ऑपरेशन में 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया गया। इसके बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन हमला करने की नाकाम कोशिश की, जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया और पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह कर दिए। पीएम मोदी ने कहा-जो हथियारों पर घमंड करते थे, वे अब मलबे के नीचे दबे पड़े हैं। ये सिर्फ बदला नहीं, पूरे भारत का रौद्र रूप है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • नरेंद्र मोदी
  • पाकिस्तान
  • प्रधानमंत्री
  • POK
  • पहलगाम में आतंकी हमला
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर