देशभर में मानसून से तबाही, हिमाचल में अब तक 417 की मौत, 22 दिन से बंद वैष्णो देवी यात्रा शुरू

Sandeep Kumar | Sept 17, 2025, 16:44 IST
Share
monsoon-devastation-across-india
Photograph: (thesootr)

उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से कई स्थानों पर बाढ़ आई। कवर्धा में एक ट्रैक्टर बह गया, जबकि देहरादून में बादल फटने से भारी तबाही हुई।

मानसून से तबाही: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 2025 के मानसून के दौरान भारी बारिश हुई है। उत्तराखंड के देहरादून में बादल फटने से भारी तबाही हुई थी, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी और 16 लोग लापता हो गए थे। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में बाढ़ में ट्रैक्टर समेत सात मजदूर बह गए, लेकिन उनकी जान बच गई। वहीं जम्मू कश्मीर के वैष्णो देवी यात्रा 22 दिन बाद फिर से शुरू हुई है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

छत्तीसगढ़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के घुमाछापर गांव में बाढ़ के कारण एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बह गई। यह ट्रॉली रेत से भरी हुई थी और इसमें सात मजदूर सवार थे। हालांकि, सभी मजदूरों ने तैरकर अपनी जान बचाई। इस घटना के बाद, छत्तीसगढ़ में बाढ़ और बारिश के कारण 9 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

47027a86-9cc
47027a86-9cc


हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और नुकसान

हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश के कारण बाढ़ आई है। इस साल बारिश ने राज्य में जबरदस्त तबाही मचाई है। 1500 से अधिक घर पूरी तरह से नष्ट हो गए और राज्य में लगभग 4582 करोड़ का नुकसान हुआ है। इसके अलावा, 652 सड़कों सहित तीन राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गए हैं, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है।

71cb5191-b90
71cb5191-b90


बिहार और झारखंड में बारिश

बिहार और झारखंड में भी बारिश का कहर जारी है। झारखंड में 1113.9 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक है। रांची में बारिश का आंकड़ा 1413.5 मिमी तक पहुँच चुका है, जो राज्य के सामान्य औसत से काफी ज्यादा है।

2d3f0d40-0a4
2d3f0d40-0a4


वैष्णो देवी यात्रा फिर से शुरू

जम्मू कश्मीर के कटरा में 22 दिन बाद वैष्णो देवी यात्रा फिर से शुरू हो गई है। 26 अगस्त को अर्धकुंवारी के पास लैंडस्लाइड के कारण यात्रा बंद कर दी गई थी। अब 17 सितंबर को यात्रा फिर से शुरू हो गई है, जिससे श्रद्धालुओं को राहत मिली है।

धमतरी में युवक बहा, बची जान

धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक में सिंगपुर पठार के पास अचानक बाढ़ का पानी आ गया। इस दौरान एक युवक अपनी बाइक लेकर नदी को पार कर रहा था और वह बाइक सहित बह गया। हालांकि, युवक तैरने में सक्षम था और उसकी जान बच गई।

हिमाचल में भारी तबाही

351c3a9e-7ba
351c3a9e-7ba


हिमाचल प्रदेश में बारिश और उससे होने वाले नुकसान ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 20 जून से अब तक 1,500 से

अधिक परिवार बेघर हो गए हैं। 417 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 231 वर्षा जनित घटनाओं और 181 सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए। 477 लोग घायल हुए हैं, जबकि 45 अब भी लापता हैं।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, 1,502 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि 6,503 घरों को आंशिक नुकसान हुआ। राज्य को अब तक 4,582 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। प्राकृतिक आपदाओं ने राज्य में अनिश्चितता की स्थिति पैदा कर दी है। मंगलवार शाम को तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत 655 सड़कें बंद हो गईं। 924 बिजली ट्रांसफार्मर और 243 जलापूर्ति योजनाएं भी बाधित हो गईं।

ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (17 सितंबर) : मध्यप्रदेश में हल्की बारिश, उत्तर-दक्षिण भारत में बारिश और आंधी का अलर्ट

ये भी पढ़ें...MP Weather Update: मध्यप्रदेश में अगले तीन दिन हल्की बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

ये भी पढ़ें...राजस्थान मौसम अलर्ट : आज से फिर जोर दिखाएगा मानसून, येलो अलर्ट जारी

ये भी पढ़ें...भारी बारिश से तबाही: देहरादून में बादल फटने से 13 लोगों की मौत, 15 से अधिक लापता

12f0cc29-f6f
12f0cc29-f6f


Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • मौसम विभाग
  • मानसून
  • भारी बारिश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • धमतरी
  • कवर्धा
  • मानसून से तबाही
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच