बांके बिहारी मंदिर से निकला रहस्यमय पानी, चरणामृत समझ पीने लगे लोग
Madhav Singh | Nov 04, 2024, 16:00 IST
mandir ki murti se nikla pani
बांके बिहारी मंदिर के अंदर लगी हाथी की मूर्ति से अचानक रहस्यमय तरीके से पानी निकलने लगा। श्रद्धालु इसे चरणामृत समझकर ग्लास आदि में भरकर पीने और खुद पर छिड़कने लगे। जब पता चला तो दंग रह गए...
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में मंदिर के अंदर लगी हाथी की मूर्ति से अचानक रहस्यमय तरीके से पानी आने लगा। श्रद्धालुओं ने देखा तो इसे चरणामृत समझकर ग्लास आदि लेकर खड़े हो गए। देखते ही देखते वहां भीड़ लगने लगी। मंदिर में लगी हाथी की मूर्ति के मुंह से टपकते पानी को भगवान का चरणामृत समझकर श्रद्धालुओं की भीड़ उसे पीने और खुद पर छिड़कने लगी।
वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दर्जनों श्रद्धालु मंदिर के गर्भगह की दीवार पर लगी हाथी की मूर्ति से अचानक टपकते पानी को कप में भरकर इकट्ठा कर रहे थे, जबकि अन्य इसे अपनी हथेलियों पर लेकर पी रहे थे। वे इसे पवित्र जल मान रहे थे। हालांकि, बाद में पता चला कि यह पानी मंदिर में लगे एसी का डिस्चार्ज वाटर है। मंदिर प्रशासन की ओर से स्पष्ट करने के बाद भी श्रद्धालु इसे चरणामृत समझकर पीते रहे।
मध्य प्रदेश से रहा है भगवान श्री कृष्ण का गहरा नाता, मथुरा समेत देशभर में 26 अगस्त को मनाई जाएगी जन्माष्टमी
बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के बांके बिहारी मंदिर से वीडियो बनाने वाले एक व्यक्ति को कुछ भक्तों से यह कहते हुए सुना जा रहा है कि वे जो पानी पी रहे हैं वह वास्तव में एसी का पानी है। चेतावनी के बाद भी मंदिर आने वाले कई लोग पानी पीने और अपने उपर छिड़कने के लिए कतार में खड़े होने लगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया एक्स पर इस वीडियो को लगभग 37 लाख लोगों ने देखा है।
देश में भगवान श्रीकृष्ण के 5 बड़े मंदिर
चिकित्सकों ने बताया कि एसी का पानी पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। उन्होंने कहा कि कूलिंग सिस्टम विभिन्न संक्रमणों खासकर फंगस के लिए उपयुक्त होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकते हैं। ऐसी ही एक घटना 2012 मुंबई में सामने आई थी। यहां एक मूर्ति से पानी टपकने लगा था। बाद में पता चला था कि यह पानी खराब सीवेज सिस्टम के कारण निकला था।
कैसे निकलने लगा पानी
मध्य प्रदेश से रहा है भगवान श्री कृष्ण का गहरा नाता, मथुरा समेत देशभर में 26 अगस्त को मनाई जाएगी जन्माष्टमी
चेतावनी के बाद भी पीते रहे लोग
देश में भगवान श्रीकृष्ण के 5 बड़े मंदिर
स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है एसी का पानी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By