सरकार ने पहली बार कबूला - NEET परीक्षा में गड़बड़ी हुई, NTA पर लिया जाएगा ये एक्शन

Shreya Nakade | Jun 17, 2024, 08:50 IST
Share
नीट पेपर लीक धर्मेंद्र प्रधान
नीट पेपर लीक धर्मेंद्र प्रधान

NEET पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार ने पहली बार गड़बड़ी की बात कबूली है। साथ ही NTA के अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया गया है...

NEET पेपर लीक मामले में सरकार की तरफ से पहली बार गड़बड़ी की बात स्वीकार की गई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट पेपर में गड़बड़ी की बात मानी है। साथ ही एनटीए ( NTA ) को भी इसमें दोषि करार दिया है।

सरकार ने गंभीरता से लिया मामला - शिक्षा मंत्री

मीडिया को दिए बयान में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- "NEET के संबंध में दो तरह की अव्यवस्था का विषय सामने आया है। पहला- शुरुआती जानकारी थी कि कुछ स्टूडेंट्स को कम समय मिलने के कारण ग्रेस नंबर दिए गए। दूसरा- दो जगहों पर कुछ अनियमितताएं सामने आई हैं। मैं छात्रों और अभिभावकों को आश्वस्त करता हूं कि इसे भी सरकार ने गंभीरता के साथ लिया है।"

ये खबर भी पढ़िए...

NEET EXAM 2024 : दर्जन भर से ज्यादा गिरफ्तारी, एक आरोपी का कबूलनामा, जानिए आरोपी ने क्या कहा

NTA में सुधार की आवश्यकता

शिक्षा मंत्री ने NEET पेपर में गड़बड़ियों को गंभीरता से लेने की बात कही है। उन्होंने कहा- "हम सारे विषय को निर्णायक स्थिति तक लेकर जाएंगे। इसमें NTA के कितने भी बड़े अधिकारी हो, अगर गुनहगार पाए जाएंगे तो उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।"

शिक्षा मंत्री ने यह भी माना की NTA में सुधार की आवश्यकता है। सरकार उस पर भी चिंता कर रही है। गुनहगार को कठोर से कठोर दंड मिलेगा।

ये खबर भी पढ़िए...

क्या है NTA? NEET परीक्षा में हुई धांधली लिए यह क्यों है जिम्मेदार

NEET परीक्षा में क्या गड़बड़ी हुई ?

5 मई को देश भर में नीट की परीक्षा हुई। इसमें 23 लाख से ज्यादा बच्चों ने पेपर दिया था। 4 जून को परीक्षा रिजल्ट आए। इसमें 67 परीक्षार्थियों को 720 में से 720 अंक आए। जबकि पिछले साल सिर्फ 2 छात्रों को फुल मार्क्स आए थे। फुल मार्क्स लाने वाले कुछ छात्रों को ग्रेस मार्क्स भी मिले हैं।

इसके अलावा कई जगहों पर नीट पेपर लीक होने के भी दावे किए जा रहे हैं। इस संबंध में 7 हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर है। सुप्रीम कोर्ट में एक साथ 8 जुलाई को इनकी सुनवाई होगी।

ये खबर भी पढ़िए...

NEET के बाद अब रविशंकर यूनिवर्सिटी में बंटा गलत पेपर, BA LLB के छात्रों ने किया हंगामा

shreya nakade
shreya nakade

Tags:
  • धर्मेंद्र प्रधान
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
  • NEET पेपर लीक
  • नीट पेपर में गड़बड़ी
  • NTA में सुधार की आवश्यकता
  • NEET परीक्षा में क्या गड़बड़ी हुई
  • नीट पेपर लीक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज