Monsoon Session 2024 : आज आर्थिक सर्वेक्षण , कल पेश होगा बजट , हंगामेदार होगा बजट सत्र!, सरकार और विपक्ष ने कसी कमर
Vikram Jain | Jul 22, 2024, 10:55 IST
New Delhi Monsoon session Parliament Union Budget
सोमवार से बजट सत्र की शुरूआत होगी। सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं। बजट सत्र के लिए सरकार और विपक्षी दलों ने बनाई अपनी-अपनी रणनीति तैयार कर ली है।
NEW DELHI. आर्थिक सर्वेक्षण के साथ ही संसद का बजट सत्र आज सोमवार से शुरू होने जा रहा है, जिसके 12 अगस्त तक चलने की संभावना है, सत्र में 22 दिनों की अवधि के दौरान 19 बैठकें होंगी। दरअसल, संसद में कल बजट पेश किया जाना है, इससे पहले आज (22 जुलाई) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी।
इस दौरान विपक्ष नीट पेपर लीक, रेलवे सुरक्षा और कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी सरकार के फैसले सहित कई मुद्दे उठा सकता है। आज से शुरू हो रहा संसद का सत्र 12 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान सरकार की ओर से 6 विधेयक पेश किए जाने की उम्मीद है।
इसमें 90 साल पुराने विमान अधिनियम को बदलने वाला विधेयक और जम्मू-कश्मीर के बजट के लिए संसद की मंजूरी भी शामिल है। शविधेयक पेश होने के दौरान विपक्ष की तरफ से हंगामा भी देखा जा सकता है।
संसद में कल मंगलवार को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया जाना है, इससे पहले सत्र के पहले दिन भारत के आर्थिक सर्वेक्षण को संसद के पटल पर रखा जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद के दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश करेंगी। वित्त मंत्री दोपहर 12 बजे लोकसभा तो दोपहर 2 बजे राज्यसभा में रिपोर्ट पेश करने वाली हैं। आवश्यक विधायी और अन्य जरूरी कामकाज भी सत्र के दौरान किए जाएंगे।
ये खबर भी पढ़ें... बजट 2024 : NPS और आयुष्मान भारत पर हो सकती हैं जरूरी घोषणाएं, टैक्स पर मिलेगी छूट ?
18वीं लोकसभा के दूसरे सत्र और राज्य सभा के 265वें सत्र के दौरान सरकार संसद में वित्त (नंबर 2) विधेयक- 2024, आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक-2024, बॉयलर बिल-2024, भारतीय वायुयान विधायक - 2024, कॉफ़ी (संवर्धन और विकास) विधेयक- 2024 और रबर (संवर्धन और विकास) विधेयक - 2024 सहित छह विधेयकों को पेश कर पारित करवाने का प्रयास करेगी। इसके साथ ही तीन वित्तीय विषय- केंद्रीय बजट, 2024-25 पर सामान्य चर्चा, वर्ष 2024-25 के लिए अनुदान की मांगों पर चर्चा एवं मतदान और संबंधित विनियोग विधेयक पारित करवाने के साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर की अनुदान मांगों पर चर्चा और मतदान और संबंधित विनियोग विधेयक का परिचय, विचार और पारित करवाना भी सरकार के एजेंडे में है।
संसद के मानसून सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज सावन का पहला सोमवार है। इस पावन दिन पर एक महत्वपूर्ण सत्र शुरू हो रहा है। मैं सावन के पहले सोमवार पर देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। आज संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। आज पूरे देश की नजर इस पर है। देश बहुत बारीकी से देख रहा है कि संसद का ये सत्र सकारात्मक हो, सृजनात्मक हो और देशवासियों के सपनों को सिद्ध करने के लिए एक मजबूत नींव रखने वाला हो।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत के लोकतंत्र की जो गौरव यात्रा है, उसमें ये एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में मैं देख रहा हूं। व्यक्तिगत रूप से मुझे और हमारे सभी साथियों के लिए भी ये अत्यंत गर्व का विषय है कि करीब 60 साल के बाद कोई सरकार तीसरी बार वापस आए और तीसरी पारी का पहला बजट रखें।
पीएम मोदी ने कहा कि कल हम जो बजट पेश करेंगे, वह अमृतकाल का महत्वपूर्ण बजट है। हमें पांच साल का जो अवसर मिला है, ये बजट हमारे उन पांच साल की दिशा तय करेगा। ये बजट 2047 के विकसित भारत के सपने मजबूत देने वाला होगा। हर देशवासी के लिए बड़े गर्व की बात है कि भारत बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों में सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाला देश है।
सदन में सुनाई देगी इन मुद्दों की गूंज
इसमें 90 साल पुराने विमान अधिनियम को बदलने वाला विधेयक और जम्मू-कश्मीर के बजट के लिए संसद की मंजूरी भी शामिल है। शविधेयक पेश होने के दौरान विपक्ष की तरफ से हंगामा भी देखा जा सकता है।
आर्थिक सर्वे पेश करेंगी निर्मला सीतारमण
ये खबर भी पढ़ें... बजट 2024 : NPS और आयुष्मान भारत पर हो सकती हैं जरूरी घोषणाएं, टैक्स पर मिलेगी छूट ?
छह विधेयकों को पास कराने का लक्ष्य
मानसून सत्र से पहले बोले पीएम मोदी
ये हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय
पीएम मोदी ने कहा कि कल हम जो बजट पेश करेंगे, वह अमृतकाल का महत्वपूर्ण बजट है। हमें पांच साल का जो अवसर मिला है, ये बजट हमारे उन पांच साल की दिशा तय करेगा। ये बजट 2047 के विकसित भारत के सपने मजबूत देने वाला होगा। हर देशवासी के लिए बड़े गर्व की बात है कि भारत बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों में सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाला देश है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज
By Sanjay Gupta
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
By Umeshwari Baghel
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?
By Aman Vaishnav
राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली
By Raghvendra Singh Rathore
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट
By Arohi Raj
रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग
By Sanjay Gupta
फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी
By Jageshwar Prasad