आदित्य 1 की लॉन्चिंग के दिन ISRO Chief को पता चला कैंसर, जज्बा ऐसा कि काम में जुटे रहे

BP shrivastava | Mar 04, 2024, 22:39 IST
Share
Thesootr
ISRO चीफ एस सोमनाथ।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) प्रमुख एस सोमनाथ को कैंसर होने का पता चला है। इसका खुलासा खुद सोमनाथ ने सोमवार को दिए इंटरव्यू में किया। उन्होंने कहा, चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के समय से स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां आ रही थीं।

BENGALIRU. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) प्रमुख एस सोमनाथ (60) को कैंसर होने का पता चला है। इसका खुलासा खुद सोमनाथ ने सोमवार को दिए एक इंटरव्यू में किया। सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग ( 23 अगस्त ) के समय से स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां आ रही थीं। हालांकि, उस समय कुछ भी क्लियर नहीं था। मुझे भी इसे ( कैंसर ) लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं थी। ISRO Chief ने ये भी कहा कि आदित्य-L1 की लॉन्चिंग ( 2 सितंबर ) के दिन हेल्थ इश्यूज के चलते चेकअप के लिए गया तो स्कैन में पेट में कैंसर कोशिकाओं में ग्रोथ का पता चला।
सोमनाथ का ऑपरेशन हो चुका है। कीमोथेरेपी भी हुई।

सोमनाथ के कार्यकाल में ISRO ने इतिहास रचा


एस सोमनाथ के कार्यकाल में ISRO ने इतिहास रचा। भारतीय अंतरिक्ष संस्थान ने ना केवल चांद के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक चंद्रयान-3 की लैंडिंग कराई, बल्कि धरती से 15 लाख किमी दूर स्थित लैगरेंज पॉइंट पर सूर्य के अध्ययन के लिए आदित्य-L1 लॉन्च किया।

ये खबर भी पढ़ें... T-20 World Cup: india-pak match का टिकट 1.86 करोड़ का

परिवार के लिए सदमा, अब इलाज ले रहा हूं- सोमनाथ


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब सोमनाथ को बीमारी का पता चला तो चेन्नई में कुछ और टेस्ट कराए। इसके बाद पूरी तरह से कैंसर कन्फर्म हो गया। इसके चलते उनके शरीर में कुछ बदलाव भी दिखने लगे थे। उन्होंने बताया कि कैंसर का पता लगना परिवार के लिए शॉकिंग था। फिलहाल बीमारी को समझ रहा हूं और इलाज ले रहा हूं। पूरी तरह से कब तक ठीक हो जाऊंगा, ये कहना मुश्किल है। जानकारी के मुताबिक, इसरो चीफ चार दिन अस्पताल में रहे, पांचवें दिन ऑफिस जॉइन कर लिया। उनके रेगुलर चेकअप और स्कैन चलते रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें... Opposition के लिए ये 14 states बनेंगे चुनौती, यहां से 2019 में BJP को मिले थे 50% से ज्यादा वोट

ISRO चीफ एस सोमनाथ के बारे में यह भी जानें


thesootr
thesootr


  • ISRO चीफ का पूरा नाम श्रीधर पणिक्कर सोमनाथ है। उनका जन्म जुलाई 1963 में केरल के अलप्पुझा स्थित धुरावूर में हुआ।
  • सोमनाथ ने कोल्लम के थंगल कुंज मुसल्लार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन किया।
  • बेंगलुरु के इंडियन इंस्टीट्यट ऑफ साइंस से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर्स किया। इसमें उनका स्पेशलाइजेशन डायनामिक्स एंड कंट्रोल पर था। IIT मद्रसा से पीएचडी की।
  • 1985 में सोमनाथ ने विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर जॉइन किया। इसमें वे पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) से जुड़े।
  • 2010 में में सोमनाथ जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (GSLV) मार्क 3 प्रोजेक्ट डायरेक्टर बनाए गए।
  • जून 2015- 2018 तक सोमनाथ तिरुवनंतपुरम के लिक्विड प्रोपुल्शन सिस्टम सेंटर के डायरेक्टर रहे।
  • सोमनाथ को जनवरी 2018 को विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर का डायरेक्टर बनाया गया।
  • जनवरी 2022 में सोमनाथ ISRO ने 14 जुलाई 2023 को चंद्रयान-3लॉन्च किया था। 23 अगस्त शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 ने चांद के
  • साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग की।
  • सोमनाथ ने ISRO चीफ रहने के दौरान सूर्य के अध्ययन के लिए 2 सितंबर 2023 को आदित्य-L1 धरती से 15 लाख किमी दूर लैगरेंज पॉइंट पहुंच गया।
Tags:
  • ISRO chief
  • ISRO Chief Somnath
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं