अब घर बैठे कर सकेंगे मंदिर VIP दर्शन बुक, जानें ऑनलाइन वेबसाइट

Shreya Nakade | Jul 21, 2024, 13:01 IST
Share
मंदिर VIP दर्शन बुकिंग
मंदिर VIP दर्शन बुकिंग

अगर आप छुट्टियों में तीर्थ यात्रा पर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो भारत के इन प्रसिद्ध मंदिरों में ऑनलाइन VIP दर्शन बुकिंग सुविधा के बारे में जरूर जान लें...

भारत में पर्यटन का एक बड़ा हिस्सा यहां के मंदिर और आस्था स्थल हैं। देशभर के कई प्रसिद्ध मंदिरों में हर दिन हजारों लोग दर्शन के लिए आते हैं। लेकिन इन मंदिरों में भगवान के दर्शन करने के लिए अक्सर ही लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में कई मंदिरों में जल्दी दर्शन के लिए VIP दर्शन की सुविधा शुरू की गई है ( VIP Darshan in Temples )। इस सुविधा की खास बात यह है कि अब कई मंदिरों में आप जाने से पहले ही ऑनलाइन VIP दर्शन बुक ( Online VIP Darshan Booking ) कर सकते हैं।

ऑनलाइन VIP दर्शन बुक करने के लिए सभी मंदिरों ने अलग-अलग सुविधाएं दी हुई है पर ज्यादातर लोगों को इसके बारे में जानकारी ही नहीं होती। ऐसे में द सूत्र आपके लिए लेकर आया है देश के – बड़े मंदिरों में ऑनलाइन VIP दर्शन बुक करने की डायरेक्ट लिंक और फीस की जानकारी-

तिरुपति मंदिर

आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर ( Tirupati Temple ) दर्शन करने हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। यहां अक्सर भक्तों की लंबी कतार लगी होती है। ऐसे में लंबी भीड़ से बचने के लिए आप पहले ही ऑनलाइन VIP दर्शन बुक कर सकते हैं।

VIP दर्शन के लिए आप ऑनलाइन फीस देकर टिकट खरीद सकते हैं। इस टिकट के साथ आपको एक फ्री लड्डू भी मिलेगा। स्लॉट की अवेलेबिलिटी के हिसाब से आप दर्शन के 3 घंटे पहले तक ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

ऑनलाइन बुकिंग फीस- 300

ऑनलाइन बुकिंग के लिए वेबसाइट-https://ttdevasthanams.ap.gov.in/home/dashboard

Tirumala
Tirumala


ये खबर भी पढ़िए...

केदारनाथ के नाम पर अब दिल्ली में नहीं बनेगा मंदिर, संतों के विरोध के बाद ट्रस्ट का अहम फैसला

काशी विश्वनाथ मंदिर

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर ( Kashi Vishwanath Mandir ) में भी दर्शन के लिए ऑनलाइन प्री बुकिंग कराई जा सकती है। इसके लिए प्रति व्यक्ति धनराशि तय है। एक विशेष शास्त्री दर्शन के लिए आपको गाइड करता है।

काशी विश्वनाथ मंदिर में ऑनलाइन दर्शन की बुकिंग के बाद आपको इसकी हार्ड कॉपी शापुरी मॉल के पास स्थित हेल्प डेस्ट पर दिखानी होगी। यहीं से आपको गाइड करने शास्त्री का सपोर्ट मिलेगा। ध्यान रहे खास दिनों पर और आरती के दौरान VIP दर्शन ( सुगम दर्शन ) की सुविधा उपलब्ध नहीं होती।

सावन के महीने में भक्तों की ज्यादा भीड़ होने के कारण ऑनलाइन टिकट बुक करने की सुविधा बंद हो गई है।

ऑनलाइन बुकिंग फीस- 300

ऑनलाइन बुकिंग के लिए वेबसाइट-https://shrikashivishwanath.org/frontend/home/poojaList

kashi vishwanath temple
kashi vishwanath temple


महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर ( Mahakaleshwar Mandir ) में भी भक्तों का तांता लगा रहता है। ऐसे में यहां बी शीघ्र दर्शन के लिए विशेष सुविधा है। आप महाकालेश्वर मंदिर की ऑफिशियल वेबसाइट से VIP दर्शन के लिए बुकिंग कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर आपको VIP दर्शन के लिए उपलब्ध तारीखों की जानकारी मिल जाएगी।

महाकाल मंदिर में ऑनलाइन VIP दर्शन बुकिंग के लिए प्रति व्यक्ति फीस लगती है। VIP दर्शन ( शीघ्र दर्शन) की बुकिंग करने वाले व्यक्ति को अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर और आईडी प्रूफ जैसी जरूरी जानकारियां भी बुकिंग के लिए देनी होती है।

ऑनलाइन बुकिंग फीस- 250

ऑनलाइन बुकिंग के लिए वेबसाइट-https://shrimahakaleshwar.com/sheeghra-darshan

mahakal mandir
mahakal mandir


ये खबर भी पढ़िए...

जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार में आखिर क्या है

ओंकारेश्वर मंदिर, इंदौर

इंदौर के ओंकारेश्वर मंदिर ( Omkareshwar Temple ) में भी शीघ्र दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। ध्यान रहे यह सुविधा शनिवार और रविवार को उपलब्ध नहीं होती। ऑनलाइन बुकिंग के बाद, टिकट की प्रिंटेड कॉपी और आईडी प्रूफ के साथ मंदिर काउंटर पर रिपोर्ट करना होता है। टिकट बुक करते समय बुकिंग की सभी शर्तों और मंदिर के नियमों को ध्यान से पढ़ लें।

ऑनलाइन बुकिंग फीस- 300

ऑनलाइन बुकिंग के लिए वेबसाइट-https://www.shriomkareshwar.org/HOnlineTicketBooking.aspx

Omkareshwar
Omkareshwar


साईं बाबा मंदिर, शिरडी

शिरडी साईं बाबा ( Shirdi Sai Baba ) के दर्शन के लिए भी हर दिन भारी संख्या में भक्त आते हैं। ऐसे में आप VIP दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। मंदिर ट्रस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट से बुकिंग की जा सकती है। वेबसाइट पर उपलब्ध तारीखों और समय के स्लॉट की जानकारी होती है। आप उसी के आधार पर बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग के लिए आपको अपना आईडी प्रूफ भी सब्मिट करना होगा। इसके अलावा आप आरती और पूजा के लिए भी ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

ऑनलाइन बुकिंग फीस- 200

ऑनलाइन बुकिंग के लिए वेबसाइट-https://online.sai.org.in/#/paidDarshanAvailability


shirdi-sai-baba-mandir-vip-darshan
shirdi-sai-baba-mandir-vip-darshan


ये खबर भी पढ़िए...

अयोध्या के रामलला मंदिर में गूंजा नारा, छत्तीसगढ़ के भांचा राम, जय श्री राम, जय श्री राम

श्री राम मंदिर, अयोध्या

22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या राम मंदिर ( Ram Mandir ) में लगातार भक्तों का तांता लगा रहता है। ऐसे में यहां सुगमता से दर्शन कराने की व्यवस्था भी बनाई गई है। अयोध्या राम मंदिर में सुगम दर्शन और आरती पास के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग की जा सकती है। मंदिर में सुबह 10 बजे से हर दो घंटे में सुगम दर्शन स्लॉट के पास जारी किए जाते हैं।

खास बात यह है कि इस दर्शन के लिए किसी प्रकार का कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता। राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से यह साफ किया गया है कि ऑनलाइन या ऑफलाइन मंदिर में सुगम दर्शन के लिए कोई फीस नहीं ली जाती।

ऑनलाइन बुकिंग फीस- 00

ऑनलाइन बुकिंग के लिए वेबसाइट-https://ram-mandir.co.in/services/aarti-of-ramlalla-ayodhya/

ram mandir ayodhya
ram mandir ayodhya


स्वर्ण मंदिर, अमृतसर

अमृतसार के स्वर्ण मंदिर ( Golden Temple ) में भी हर दिन हजारों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। इस मंदिर की खास बात यह है कि यहां VIP दर्शन की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी तरीके से स्वर्ण मंदिर में VIP दर्शन नहीं कर सकते।

golden temple
golden temple


ये खबर भी पढ़िए...

ओंकारेश्वर मंदिर की तर्ज पर बन रहा नया रेलवे स्टेशन , 70 प्रतिशत काम पूरा , जानें कहां बन रहा और कैसी होगी सुविधाएं

जगन्नाथ मंदिर, पूरी

उड़ीसा का जगन्नाथ मंदिर ( Jagannath Mandir ) भी पूरे देश में काफी प्रसिद्ध है। यहां भी जल्दी दर्शन के लिए किसी तरह की VIP दर्शन सुविधा उपलब्ध नहीं है। यहां बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए wheelchair की सुविधा उपलब्ध है।

jagannath-mandir
jagannath-mandir


thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

shreya nakade
shreya nakade


Tags:
  • राम मंदिर
  • RAM MANDIR
  • राम मंदिर अयोध्या
  • काशी विश्वनाथ मंदिर
  • mahakaleshwar mandir
  • महाकालेश्वर मंदिर
  • golden temple
  • जगन्नाथ मंदिर
  • Shirdi Sai Baba
  • शिर्डी साईं बाबा
  • ओमकारेश्वर
  • Tirupati Temple
  • तिरुपति मंदिर
  • jagannath mandir
  • Kashi Vishwanath Mandir
  • स्वर्ण मंदिर
  • omkareshwar mandir
  • ऑनलाइन VIP दर्शन
  • मंदिर VIP दर्शन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज