ऑपरेशन सिंधु लॉन्च : ईरान से 110 भारतीय मेडिकल स्टूडेंट्स पहुंचेंगे दिल्ली
Sandeep Kumar | Jun 18, 2025, 22:06 IST
Operation Sindhu launched
ईरान और इजराइल के बीच तनावपूर्ण हालात के बीच भारत सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया। ईरान की उर्मिया मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे लगभग 110 भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकाला गया।
देश दुनिया न्यूज: ईरान और इजराइल के बीच छिड़े संघर्ष का असर न सिर्फ मिडिल ईस्ट, बल्कि दुनिया भर के देशों पर पड़ रहा है। इन देशों में रहने वाले अपने नागरिकों को लेकर सरकारें चिंतित हैं। इस बीच भारत की मोदी सरकार ने ईरान में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए हैं। सरकार ने बुधवार को ऑपरेशन सिंधु लॉन्च किया। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय दूतावास ने उत्तरी ईरान से 110 भारतीय छात्रों को निकाला।
भारत ने ऑपरेशन सिंधु लांच किया है। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, भारतीय छात्र ईरान और आर्मेनिया में भारतीय मिशनों की देखरेख में सड़क मार्ग से आर्मेनिया की राजधानी येरेवन पहुंचे। ये छात्र बुधवार (18 जून, 2025) को एक विशेष फ्लाइट से भारत के लिए रवाना हुए।
ऑपरेशन सिंधु के तहत ये छात्र गुरुवार (19 जून, 2025) की सुबह नई दिल्ली पहुंचेंगे। भारत सरकार ने इस निकासी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक चलाने के लिए ईरान और आर्मेनिया की सरकारों का आभार जताया है। भारत विदेश में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। ईरान में भारतीय दूतावास भारतीय नागरिकों को सुरक्षित क्षेत्रों में भेजने और फिर उन्हें बाहर निकालने के लिए निरंतर सहायता प्रदान कर रहा है।
ये खबर भी पढ़िए... भर्ती घोटाले रोकने के लिए ESB की अब बड़ी तैयारी, नए सिक्योरिटी फीचर्स करेंगे लागू
![bb83ef1d-43b]()
भारत सरकार ने ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच उर्मिया मेडिकल यूनिवर्सिटी के 110 छात्रों को सुरक्षित निकाला। इनमें से 90 छात्र कश्मीर से हैं। छात्रों को बसों से ईरान की नॉरदुज सीमा चौकी से आर्मेनिया भेजा गया। वहां उन्हें येरेवन शहर में ठहराया गया। फिर इंडिगो की फ्लाइट से उन्हें कतर के दोहा भेजा गया। अब उन्हें नई दिल्ली लाया जा रहा है। इस ऑपरेशन में भारत सरकार ने तेजी से ज़मीनी रास्ते से निकासी की योजना बनाई। ईरान के एयरपोर्ट संघर्ष के कारण बंद हैं। विदेश मंत्रालय ने इस ऑपरेशन की पुष्टि की थी।
ये खबर भी पढ़िए... जीतू पटवारी और लखन घनघोरिया के मामलों में फैसला सुरक्षित, संजय पाठक को मिली तारीख
ईरान से निकाले गए छात्रों को मंगलवार को बसों से ईरान-आर्मेनिया बॉर्डर के नॉरदुज सीमा चौकी के जरिए आर्मेनिया भेजा गया। आर्मेनिया की राजधानी येरेवन में इन छात्रों के ठहरने की व्यवस्था की गई, जहां वे होटलों में रुके। आर्मेनियाई प्रशासन और भारत सरकार की समन्वित कार्रवाई से यह अंतरराष्ट्रीय राहत मिशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ।
ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में कन्फेक्शनरी कारोबारी पर अब जिला कोर्ट में केस, अनसेफ मिला मैदा
छात्रों को आर्मेनिया से भारत लाने के लिए इंडिगो एयरलाइंस की विशेष उड़ान येरेवन से कतर के दोहा के लिए रवाना हुई। इसके बाद एक दूसरी उड़ान से उन्हें नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचाया जाएगा। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को जानकारी दी कि छात्रों को सुरक्षित ईरान से बाहर निकाल लिया गया है और अब उन्हें स्वदेश लाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
ये खबर भी पढ़िए... आरटीई प्रतिपूर्ति के लिए चक्कर काट रहे स्कूल संचालक
110 छात्र सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए हैं, लेकिन रिपोर्टों के अनुसार, अभी भी ईरान में करीब 10 हजार भारतीय नागरिक मौजूद हैं। इनमें 1,500 से अधिक मेडिकल स्टूडेंट्स शामिल हैं, जो विभिन्न विश्वविद्यालयों में अध्ययन कर रहे हैं। भारत सरकार उनके लिए भी एक सुनियोजित निकासी योजना पर काम कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨👩👧👦
क्या है ऑपरेशन सिंधु
ऑपरेशन सिंधु के तहत ये छात्र गुरुवार (19 जून, 2025) की सुबह नई दिल्ली पहुंचेंगे। भारत सरकार ने इस निकासी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक चलाने के लिए ईरान और आर्मेनिया की सरकारों का आभार जताया है। भारत विदेश में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। ईरान में भारतीय दूतावास भारतीय नागरिकों को सुरक्षित क्षेत्रों में भेजने और फिर उन्हें बाहर निकालने के लिए निरंतर सहायता प्रदान कर रहा है।
ये खबर भी पढ़िए... भर्ती घोटाले रोकने के लिए ESB की अब बड़ी तैयारी, नए सिक्योरिटी फीचर्स करेंगे लागू
bb83ef1d-43b
विदेश में फंसे छात्रों को राहत
ये खबर भी पढ़िए... जीतू पटवारी और लखन घनघोरिया के मामलों में फैसला सुरक्षित, संजय पाठक को मिली तारीख
आर्मेनिया में मिली अस्थायी राहत
ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में कन्फेक्शनरी कारोबारी पर अब जिला कोर्ट में केस, अनसेफ मिला मैदा
येरेवन से दोहा और फिर दिल्ली
ये खबर भी पढ़िए... आरटीई प्रतिपूर्ति के लिए चक्कर काट रहे स्कूल संचालक
ईरान में अब भी फंसे हैं हजारों भारतीय नागरिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨👩👧👦
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari