ऑपरेशन सिंदूर के समय भारत के खिलाफ चीन ने की थी पाक की मदद, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Abhilasha Saksena Chakraborty | Published:
China supported Pakistan during Operation Sindoor
भारतीय रक्षा मंत्रालय की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन ने पाकिस्तान को सैन्य, खुफिया और उपग्रह समर्थन दिया था। यह भी पता चला है कि चीन ने भारत की जासूसी की थी।
पहलगाम में आतंकी हमला होने के बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) में आतंकियों और उनके प्रायोजक पाकिस्तान को कड़ा जवाब देने के बीच चीन की परोक्ष भूमिका सामने आई है। भारतीय रक्षा मंत्रालय से जुड़े सेंटर फॉर जॉइंट वारफेयर स्टडीज की एक रिपोर्ट में सामने आयाहै कि चीन ने पाकिस्तान को न केवल सैन्य मदद दी, बल्कि उसकी उपग्रह निगरानी प्रणाली और रडार तैनाती में भी सहायता प्रदान की। इस कदम से चीन ने भारत के खिलाफ परोक्ष युद्ध छेड़ रखा था।
रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने पाकिस्तान की एयर डिफेंस और रडार सिस्टम को फिर से व्यवस्थित किया ताकि भारत की सैन्य तैनाती पर नजर रखी जा सके। इसके अलावा चीन ने पाकिस्तान को उपग्रह निगरानी के जरिए भारत पर बेहतर फोकस प्रदान किया। CJWS के महानिदेशक मेजर जनरल (रिटायर्ड) अशोक कुमार ने कहा कि चीन ने ऐसा रडार नेटवर्क विकसित करवाया जिससे पाकिस्तान को भारत की हवाई गतिविधियों की पूर्व जानकारी मिल जाती थी।
पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने केवल चीन से मिले हथियारों का इस्तेमाल किया, लेकिन रिपोर्ट में यह साबित हुआ कि चीन ने पाकिस्तान को रणनीतिक, खुफिया, तकनीकी और सैन्य सहायता भी प्रदान की।
ये भी पढ़ें:
ज्योति मल्होत्रा जासूसी मामला : पाक और कश्मीर दौरा व ऑपरेशन सिंदूर में भी पाक एजेंट से संपर्क
पाकिस्तान ने दिल्ली समेत कई महत्वपूर्ण शहरों पर शाहीन मिसाइल से हमला किया, जिसे भारतीय सेना के अत्याधुनिक एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही ध्वस्त कर दिया। भारतीय सेना ने इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किए।
मेजर जनरल कार्तिक शेषाद्रि ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने अमृतसर का स्वर्ण मंदिर पर ड्रोन हमले की भी कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। 8 मई को अमृतसर, जम्मू, श्रीनगर, पठानकोट, जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़ और भुज पर ड्रोन और लंबी दूरी की मिसाइल हमले हुए, जिन्हें भारतीय मिसाइल और डिफेंस सिस्टम ने पूरी तरह विफल कर दिया।
ये भी पढ़ें:
पाकिस्तान PM ने माना भारत के ऑपरेशन सिंदूर से नूरखान एयरबेस समेत कई ठिकाने हुए तबाह
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चीन की कूटनीतिक मदद से पाकिस्तान को सैन्य, खुफिया और लॉजिस्टिक सपोर्ट मिला। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि भारत और चीन के बीच भविष्य में संघर्ष हुआ, तो पाकिस्तान चीन के समर्थन में आ सकता है।
चीन की द्वैध नीति के तहत उसने अमेरिका के साथ ट्रेड युद्ध में सहयोग का दावा करते हुए भारत के खिलाफ पाला बदल रखा है। उसने भारत के खिलाफ रेयर अर्थ मैटेरियल की आपूर्ति में कमी कर आर्थिक दबाव भी बढ़ाना शुरू कर दिया है।
चीन की सैन्य और खुफिया सहायता का सच
पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने केवल चीन से मिले हथियारों का इस्तेमाल किया, लेकिन रिपोर्ट में यह साबित हुआ कि चीन ने पाकिस्तान को रणनीतिक, खुफिया, तकनीकी और सैन्य सहायता भी प्रदान की।
ये भी पढ़ें:
ज्योति मल्होत्रा जासूसी मामला : पाक और कश्मीर दौरा व ऑपरेशन सिंदूर में भी पाक एजेंट से संपर्क
भारत की जवाबी कार्रवाई और सैन्य उपलब्धियां
मेजर जनरल कार्तिक शेषाद्रि ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने अमृतसर का स्वर्ण मंदिर पर ड्रोन हमले की भी कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। 8 मई को अमृतसर, जम्मू, श्रीनगर, पठानकोट, जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़ और भुज पर ड्रोन और लंबी दूरी की मिसाइल हमले हुए, जिन्हें भारतीय मिसाइल और डिफेंस सिस्टम ने पूरी तरह विफल कर दिया।
ये भी पढ़ें:
पाकिस्तान PM ने माना भारत के ऑपरेशन सिंदूर से नूरखान एयरबेस समेत कई ठिकाने हुए तबाह
चीन की दोहरी चाल और भविष्य की आशंकाएं
चीन की द्वैध नीति के तहत उसने अमेरिका के साथ ट्रेड युद्ध में सहयोग का दावा करते हुए भारत के खिलाफ पाला बदल रखा है। उसने भारत के खिलाफ रेयर अर्थ मैटेरियल की आपूर्ति में कमी कर आर्थिक दबाव भी बढ़ाना शुरू कर दिया है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari