Pahalgam Terror Attack: 27 लोगों की मौत, दुबई का दौरा बीच में छोड़कर भारत रवाना हुए पीएम मोदी
Sandeep Kumar | Apr 22, 2025, 21:09 IST
Photograph: (the sootr)
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 27 लोगों के मौत हो गई है। इसमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। बताया जा रहा है पीएम मोदी दुबई का दौरा बीच में छोड़कर भारत के लिए रवाना हो गए हैं...
देश दुनिया न्यूज : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्टों पर हुए आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। इस हमले में दो विदेशी नागरिकों की भी मौत हुई है। एक इजरायल और एक इटली का नागरिक बताया जा रहा है। यह हमला उस समय हुआ जब सैलानी घुड़सवारी कर रहे थे। आतंकवादियों ने पंजाबी में टूरिस्ट से उनका धर्म पूछा और मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान लगभग 50 राउंड की फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पीएम मोदी दुबई का दौरा बीच में छोड़कर भारत के लिए रवाना हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि आतंकवादियों ने टूरिस्टों के नाम पूछते हुए उन पर गोलियां चलायीं। आतंकवादियों का मकसद सैलानियों को निशाना बनाकर जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को प्रभावित करना था। अनंतनाग जिले के बैसरन घाटी में जब यह घटना घटी, तब टूरिस्ट वहां घूम रहे थे। आतंकियों ने बेतहाशा गोलियां चलाईं और घटनास्थल से फरार हो गए। पीएम मोदी इस समय सऊदी अरब में हैं। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात कर तत्काल पहलगाम जाने का निर्देश दिया। गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंच चुके हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए... UPSC 2024 Result: इटारसी के सेल्समैन का बेटा बना IPS, छोड़ी थी लाखों की जॉब
घटना की गंभीरता को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने आईबी चीफ, जम्मू-कश्मीर के डीजी, सेना और सीआरपीएफ के उच्च अधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल मीटिंग की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मीटिंग में मौजूद थे। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी इस घटना पर गंभीर हैं। उन्होंने तुरंत पहलगाम जाने का निर्णय लिया।
ये खबर भी पढ़िए... हिंदू राष्ट्र और हिंदू गांव को लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने धीरेंद्र शास्त्री पर कसा तंज
सूत्रों के मुताबिक, इस आतंकी हमले में चार आतंकी शामिल हुए थे। इनमें से तीन आतंकी पाकिस्तान से आए थे, जबकि एक स्थानीय कश्मीरी था। आतंकियों ने इस हमले में एम4 बुलेट का इस्तेमाल किया, और उनके खोखे घटनास्थल पर मिले हैं।
ये खबर भी पढ़िए... नेशनल हेराल्ड मामला: कांग्रेस ने मोदी सरकार पर लगाया राजनीतिक साजिश और प्रतिशोध का आरोप
ये खबर भी पढ़िए... बकरियां चट कर गई पौधे , देखभाल के अभाव में उजड़े नमो उपवन
पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। इस कायराना हमले में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक व्यवसायी दिनेश मिरानिया भी आतंकियों की गोली का शिकार हुए हैं। वहीं प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट करके शोक जताया है। उन्होंने कहा है कि हम सब घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। दिवंगतों की आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करें।
![c6362340-fea]()
आतंकियों ने टूरिस्ट को निशाना बनाया
ये खबर भी पढ़िए... UPSC 2024 Result: इटारसी के सेल्समैन का बेटा बना IPS, छोड़ी थी लाखों की जॉब
गृह मंत्री और सीएम अब्दुल्ला की बैठक
ये खबर भी पढ़िए... हिंदू राष्ट्र और हिंदू गांव को लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने धीरेंद्र शास्त्री पर कसा तंज
आतंकी हमला में चार आतंकियों का हाथ
ये खबर भी पढ़िए... नेशनल हेराल्ड मामला: कांग्रेस ने मोदी सरकार पर लगाया राजनीतिक साजिश और प्रतिशोध का आरोप
ये खबर भी पढ़िए... बकरियां चट कर गई पौधे , देखभाल के अभाव में उजड़े नमो उपवन
भूपेश बघेल जताया शोक
c6362340-fea
thesootr links
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava