RAUs कोचिंग हादसे के बाद पटना प्रशासन अलर्ट, खान सर के कोचिंग सेंटर पर पहुंची जांच टीम
Amresh Kushwaha | Jul 31, 2024, 08:31 IST
जांच की आंच खान सर तक
दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद पटना में भी प्रशासन अलर्ट हो गया है। इस बीच शहर की तमाम कोचिंग सेंटर की जांच हो रही है। वहीं खान सर के कोचिंग सेंटर पर भी जांच टीम पहुंची।
दिल्ली कोचिंग हादसे ( Delhi coaching incident ) के बाद बिहार प्रशासन भी अलर्ट है। राजधानी पटना में चल रहे सभी छोटे-बड़े कोचिंग संस्थानों की जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद मंगलवार 30 जुलाई को कई कोचिंग संस्थानों की जांच की गई। इसी कड़ी में जांच टीम पटना स्थित खान सर कोचिंग सेंटर पहुंची। खान सर से कोचिंग के बारे में डिटेल ली और संबंधित सर्टिफिकेट मांगे।
ये खबर भी पढ़िए...RAUs कोचिंग हादसे के बाद एमपी सरकार सख्त, इन बड़ी कोचिंग पर जड़े ताले
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के RAUs कोचिंग हादसे के बाद पटना के SDM श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर दल बल के साथ कई कोचिंग संस्थानों की जांच करने निकले। जांच टीम खान सर ( Khan Sir ) की कोचिंग में भी जायजा लेने पहुंची। इसके साथ ही टीम ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर भी पहुंची। आपको बता दें की जांच टीम ने इन दोनो कोचिंग सेंटर से संबंधित सर्टिफिकेट मांगे। इसके बाद दोनों ही कोचिंग सेंटर ने संबंधित सर्टिफिकेट देने के लिए कुछ वक्त मांगा है।
![खान सर के कोचिंग सेंटर में पहुंचे पटना एसडीएम.]()
ये खबर भी पढ़िए...Railway News : अब घर बैठे एक मिनट में बुक कर सकते है प्लेटफार्म टिकट, बस ये ऐप करें डाउनलोड
एसडीएम ने बताया कि इस दौरान 30 कोचिंग सेंटर्स की जांच की है, जिसमें पाया गया कि कम जगह में ज्यादा स्टूडेंट्स पढ़ रहे हैं। कई संस्थानों के पास फायर सेफ्टी के इंतजाम सही नहीं है, फायर एनओसी भी नहीं है। उन्होने बताया कि इस दौरान बिल्डिंग बायलॉज, फायर सेफ्टी नॉर्म एनओसी, कोचिंग के रजिस्ट्रेशन जैसे तमाम बिंदुओं की जांच कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए...Drishti IAS सेंटर सील होने के बाद डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने तोड़ी चुप्पी, सिस्टम पर उठाए सवाल
पटना के जिलाधिकारी ने बताया कि दिल्ली के कोचिंग संस्थान में हुई घटना को देखते हुए यहां भी सतर्कता जरूरी है, इसीलिए अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में कोचिंग संस्थानों की जांच करने का आदेश दिया गया है। छह टीमें बनाई गई हैं।
इन टीमों का नेतृत्व संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी करेंगे। टीम में संबंधित नगर परिषद या नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड या अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी, थाना प्रभारी, अग्निशमन पदाधिकारी, अंचलाधिकारी को शामिल किया गया है।
ये खबर भी पढ़िए...RAUs कोचिंग हादसे के बाद एमपी सरकार सख्त, इन बड़ी कोचिंग पर जड़े ताले
कागज दिखाने को मांगा एक दिन का समय
खान सर के कोचिंग सेंटर में पहुंचे पटना एसडीएम.
ये खबर भी पढ़िए...Railway News : अब घर बैठे एक मिनट में बुक कर सकते है प्लेटफार्म टिकट, बस ये ऐप करें डाउनलोड
जांच के समय पाई गई ये सभी सुविधाएं
ये खबर भी पढ़िए...Drishti IAS सेंटर सील होने के बाद डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने तोड़ी चुप्पी, सिस्टम पर उठाए सवाल
छह टीमों का किया गया गठन
इन टीमों का नेतृत्व संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी करेंगे। टीम में संबंधित नगर परिषद या नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड या अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी, थाना प्रभारी, अग्निशमन पदाधिकारी, अंचलाधिकारी को शामिल किया गया है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari