PCOD
पीरियड्स के दौरान आप हो जाती हैं चिड़चिड़ी, तो हो सकता है PCOD
Anjali Dwivedi | Published:
pcod-problem-symptoms-treatment
क्या आप पीसीओडी से परेशान हैं? आइए यहां जानें PCOD के मुख्य कारण, लक्षण और उपचार। डॉक्टर की सलाह के साथ अपनी जीवनशैली में सुधार कर इस बीमारी को मात दें।
News In Short
- पीसीओडी हार्मोनल असंतुलन से जुड़ी समस्या है जो अंडाशय में छोटी गांठें पैदा करती है।
- खराब जीवनशैली, मोटापा और आनुवांशिक कारण इस बीमारी के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार हैं।
- अनियमित पीरियड्स, चेहरे पर अनचाहे बाल और अचानक वजन बढ़ना इसके प्रमुख लक्षण हैं।
- डॉक्टरों के अनुसार संतुलित आहार और नियमित व्यायाम ही इसे नियंत्रित करने का सबसे बेहतर तरीका है।
- सही समय पर ब्लड टेस्ट और अल्ट्रासाउंड करवाकर इस स्थिति का सटीक उपचार संभव है।
News In Detail
PCOD क्या है?
सामान्य तौर पर हर महीने अंडाशय से एक स्वस्थ अंडा बाहर निकलता है, लेकिन पीसीओडी में अंडे पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाते हैं। ये अधपके अंडे बाद में तरल पदार्थ से भरी छोटी थैलियां बन जाते हैं। इसी कारण से अंडाशय का आकार बढ़ जाता है और उसमें सूजन आ जाती है।
शरीर में पुरुष हार्मोन यानी 'एंड्रोजन' की मात्रा बढ़ने से पीरियड्स अनियमित होते हैं। इस स्थिति में वजन बढ़ना, बाल झड़ना और गर्भधारण में भी काफी समस्या आती है। चेहरे पर अनचाहे बाल निकलना भी हार्मोन के इसी असंतुलन का एक हिस्सा है।
क्यों बढ़ रहे हैं PCOS और PCOD के मामले?
वहीं उनकी फिजिकल एक्टिविटी कम, नींद अनियमित और डाइट में प्रोसेस्ड एंड फास्ट फूड की मात्रा ज्यादा होती है। इस तरह की स्ट्रेसफुल एंड सेडेंटरी लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट मिलकर हार्मोल बैलेंस को बिगाड़ते और इंसुलिन रेजिस्टेंस को ट्रिगर करते हैं। इस वजह से पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम और पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिजीज का जोखिम काफी बढ़ जाता है।
पीसीओडी के क्या कारण हैं?
-
परिवार में पहले से किसी को यह समस्या होना।
-
शरीर में इंसुलिन की मात्रा का बहुत अधिक बढ़ जाना।
-
गलत खान-पान और शारीरिक मेहनत की बहुत ज्यादा कमी होना।
-
शरीर में लंबे समय तक रहने वाली कोई अंदरूनी सूजन।
-
वजन का बहुत ज्यादा होना या मोटापा बढ़ना।
-
शरीर में एंड्रोजन का ज्यादा उत्पादन होना।
-
अनहेल्दी लाइफस्टाइल।
पीसीओडी के लक्षण क्या है?
-
पीरियड्स का समय पर न आना या देरी से आना।
-
पीरियड्स के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग होना।
-
चेहरे, छाती या पेट पर बहुत ज्यादा बालों का उगना।
-
बालों का बहुत पतला होना या सिर पर गंजापन आना।
-
अचानक से वजन बढ़ना और उसे कम करने में परेशानी होना।
-
स्वभाव में चिड़चिड़ापन, तनाव या बहुत ज्यादा मूड स्विंग्स होना।
-
त्वचा का काला पड़ना, खासकर गर्दन और अंडरआर्म्स के पास।
-
नींद कम आना।
-
सिर में अक्सर दर्द रहना।
-
पीरियड्स के दौरान ज्यादा दर्द होना।
pcod symptomd
Sootr Expert
पीसीओडी आज के समय में एक लाइफस्टाइल बीमारी बन चुकी है। इसे केवल दवाओं से नहीं बल्कि अनुशासन से ठीक किया जा सकता है। हर महिला को रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम जरूर करना चाहिए। संतुलित आहार और तनाव मुक्त जीवन इस बीमारी का सबसे बड़ा समाधान है।
पीसीओडी की जांच और उपचार
Sootr Knowledge
- हेल्दी डाइट: ताजे फल, सब्जियां और साबुत अनाज को भोजन में शामिल करें।
- नियमित व्यायाम: पैदल चलना या योग करना हार्मोन को संतुलित रखने में मदद करता है।
- वजन नियंत्रण: वजन कम करने से पीसीओडी के लक्षणों में सुधार आता है।
- डॉक्टरी सलाह: जरूरत पड़ने पर डॉक्टर हार्मोन को ठीक करने की दवाएं देते हैं।
हेल्थ से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...
आंखों से जानिए शरीर में होने वाले बदलाव, किस बीमारी की ओर करती हैं ये इशारा
health update नाक भी होती है सेंसेटिव, जानें कौन-कौन सी बीमारी के संकेत देती है नाक
कैसे पहचानें घर का पानी सुरक्षित है या खतरनाक?
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari