भारत में लोग एक दिन में खा रहे इतनी चीनी, परिणाम जानकर हो जाएंगे हैरान

Madhav Singh | Published:
Share
who report on sugar
who report on sugar

देश में लोग एक दिन में औसतन इतनी चीनी खा लेते हैं, जो कि डब्ल्यूएचओ द्वारा तय की गई सीमा से दोगुनी है। ज्यादा चीनी खाने से इसके क्या परिणाम हो सकते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

भारत में एक दिन में एक व्यक्ति औसतन 52 ग्राम चीनी खाता है। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा तय सीमा से लगभग दोगुनी है। वहीं दुनियाभर में हर व्यक्ति प्रति दिन औसतन 63 ग्राम चीनी खाता है। आंकड़ों की मानें तो अमेरिका में सबसे अधिक चीनी खाई जाती है। अमेरिकी लोग प्रति दिन औसतन 126.4 ग्राम चीनी का सेवन करते हैं। इनमें 34% रोजाना चीनी का उपयोग सुबह की कॉफी में करते हैं।

एक दिन में कितनी चीनी खानी चाहिए

डब्ल्यूएचओ की मानें तो पुरुषों को एक दिन में 30 ग्राम और महिलाओं को 25 ग्राम से अधिक चीनी का सेवन नहीं करना चाहिए। उम्र के आधार पर बच्चों के लिए ये सीमा प्रतिदिन 19 से 24 ग्राम तय की गई है।

ज्यादा मीठा खाने पर क्या होता है?

अमेरिका में करीब दो हजार लोगों पर किए गए शोध में 23% लोगों ने माना कि मीठा खाने की इच्छा होने पर वो चिंतित महसूस करते हैं। इसके अलावा 20% अधीरता, 22% चिड़चिड़ापन और 20% लोग अपने काम पर ध्यान नहीं लगा पाने का अनुभव करते हैं।

नशा हर साल लील जाता है 30 लाख जिंदगियां- Who Report

13 मिनट बाद मान लेते हैं हार

एक शोध के अनुसार व्यक्ति मीठा खाने की लालसा को औसतन 13 मिनट तक ही रोक सकता है। उसके बाद वह हार मान लेता है। वहीं 12% लोगों ने माना है कि वे अपने व्यस्त समय में से मीठा खाने के लिए समय निकाल ही लेते हैं।

2 हफ्तों तक नहीं खाई चीनी, तो क्या पड़ेगा आपकी सेहत पर असर, पढ़ें खबर

मीठा मतलब तनाव

अमेरिका में टॉकर रिसर्च के अनुसार मीठा खाने की इच्छा होने के भावनात्मक कारणों का पता लगाया गया। इसमें 39% के साथ तनाव सबसे ऊपर था। वहीं दूसरे कारणों में बोरियत 36%, थकान 24% और अकेलापन 17% शामिल है। शोध में ये भी पता चला कि मीठा खाने के 33 मिनट बाद 42% लोग थकावट, 25% पछतावा और 21% एकाग्रता में कमी महसूस करते हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • WHO Report
  • डब्ल्यूएचओ रिपोर्ट
  • who
  • डब्ल्यूएचओ
  • Health
  • Sugar
  • स्वास्थ्य
  • high blood sugar level patient
  • sugar​​​ diabetes
  • ज्यादा चीनी खाने के परिणाम
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर