महाकुंभ में केवल नाव चलाकर कमाए इतने करोड़, जानें क्या है सक्सेस स्टोरी

Sandeep Kumar | Mar 05, 2025, 19:48 IST
Share
pintu-mallah-prayagraj
pintu-mallah-prayagraj

पिंटू और उनके परिवार ने 130 नावों को तैयार किया इसे चलाकर तगड़ी कमाई की। उन्होंने अपनी मां के जेवर तक गिरवी रख दिए थे, लेकिन इस फैसले के बाद उनकी खुशियां दोगुनी हो गईं।

पिंटू मल्लाह इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। पिंटू ने अपनी नावों को चलाकर लाखों रुपए कमाए और इस दौरान उनकी सफलता की कहानी ने हर किसी का दिल छू लिया। यह कहानी संघर्ष, मेहनत और परिवार की एकता की मिसाल पेश करती है। पिंटू मल्लाह ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी सक्सेस स्टोरी साझा की और बताया कि यह सफलता आसान नहीं थी, इसके लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया। दरअसल ये सक्सेस स्टोरी प्रयागराज महाकुंभ से सामने आई है...

परिवार की मेहनत और समर्पण

पिंटू मल्लाह के परिवार में लगभग 100 लोग हैं। यह परिवार कई महीनों पहले से महाकुंभ की तैयारी में जुट गया था। उनके परिवार ने कुल मिलाकर 130 नावों को तैयार किया, ताकि वे कुंभ मेला में उन नावों का इस्तेमाल कर सकें और अच्छी कमाई कर सकें। इसके लिए पिंटू ने अपनी मां के जेवर तक गिरवी रख दिए थे। इस फैसले को लेकर उनकी मां थोड़ी चिंतित थीं, लेकिन जब पिंटू को कुंभ में तगड़ी कमाई हुई, तो उनकी मां की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।

ये खबर भी पढ़िए...रमजान में मुस्लिम दुकानों से खरीदारी की अपील पर बीजेपी-कांग्रेस में घमासान

30 करोड़ रुपए की कमाई

पिंटू के परिवार ने महाकुंभ में 45 दिन तक 130 नावों के जरिए करीब 30 करोड़ रुपए की कमाई की। एक नाव को तैयार करने में करीब 50-60 हजार रुपए का खर्च आता था, लेकिन जब उन्होंने यह नावें कुंभ मेला में चलाईं, तो एक दिन में एक नाव से 50 हजार रुपए तक की कमाई की। इसका मतलब एक नाव से एक महीने में 23 लाख रुपए तक की कमाई हुई।
ये खबर भी पढ़िए...पीएम नरेंद्र मोदी की बिलासपुर में होगी आम सभा, करेंगे ये बड़े काम

सीएम योगी ने किया इस परिवार का जिक्र

सीएम योगी ने विधानसभा में इस परिवार की सफलता की कहानी बताई। उन्होंने कहा कि सपा कहती थी कि नाविकों का शोषण हो रहा है, नाविकों की देखभाल नहीं की जा रही है। मैं एक नाविक परिवार की सक्सेज स्टोरी बता रहा हूं। ये एक नाविक परिवार है, जिसके पास 130 नौकाएं थीं। 45 दिनों की अवधि में इन लोगों ने शुद्ध बचत 30 करोड़ रुपए की है। यानी एक नाव ने 45 दिनों में 23 लाख रुपए की बचत की है। प्रतिदिन की उनकी बचत देखेंगे तो एक नाव 50 से 52 हजार कमा रही थी।

ये खबर भी पढ़िए...केंद्र सरकार शुरू करेगी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस, जानें क्या सुविधाएं मिलेगी

श्रद्धालुओं से किराया और पारदर्शिता
कुंभ मेले के दौरान पिंटू के परिवार ने श्रद्धालुओं से मनमाना किराया नहीं लिया। उनका कहना था कि उन्होंने केवल सरकारी निर्धारित किराया लिया, जो 483 रुपए प्रति व्यक्ति था। हालांकि, कुछ श्रद्धालु अपनी इच्छा से उन्हें दान भी दे रहे थे। पिंटू ने कहा कि उनकी नावों का किराया फिक्स था, और वे किसी भी श्रद्धालु से अतिरिक्त पैसा नहीं ले रहे थे।

ये खबर भी पढ़िए...IPS और IFS पर वर्चस्व दिखाना चाहते हैं IAS अधिकारी, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों की यह टिप्पणी

महाकुंभ की सफलता में योगदान

पिंटू मल्लाह का मानना है कि महाकुंभ में भागीदारी से उनका परिवार आर्थिक रूप से समृद्ध हुआ है। पिंटू ने कहा, हमारे पास खुद 70 नावें हैं और हर परिवार के पास 10-20 नावें थीं। हमारे गांव के हर व्यक्ति ने इस अवसर का पूरा लाभ उठाया और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया, जिनकी वजह से इस आयोजन में नाविकों को विशेष ध्यान मिला।

Tags:
  • यूपी न्यूज
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • सीएम योगी
  • Mahakumbh
  • प्रयागराज महाकुंभ 2025
  • प्रयागराज न्यूज
  • महाकुंभ
  • hindi news
  • 2025 mahakumbh in prayagraj
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती