लोकसभा में पीएम मोदी का राहुल पर तंज 'कुछ लोगों को गरीबों की बातें बोरिंग लगती हैं'
Jitendra Shrivastava | Feb 04, 2025, 20:34 IST
pm-modi-lok-sabha Photograph: (thesootr)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। पीएम मोदी ने इस दौरान कांग्रेस, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने गरीबों के विकास के लिए कई योजनाएं लागू की हैं।
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने "बचत भी, विकास भी" का मॉडल अपनाकर गरीबों और मध्यम वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि अपने शासनकाल में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण भी रखा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन में कहा कि उनकी सरकार ने जनता को झूठे नारे नहीं दिए, बल्कि सच्चा विकास दिया है। मोदी ने यह भी कहा कि हमारा फोकस गरीबों के जीवन को बेहतर बनाने पर है। जो लोग सिर्फ फोटो सेशन के लिए गरीबों की झोपड़ियों में जाते हैं, उन्हें हमारी योजनाएं बोरिंग लगेंगी।
ये खबर भी पढ़ें...
पीएम मोदी कल जाएंगे प्रयागराज, महाकुंभ में करेंगे पवित्र स्नान, जानें और कार्यक्रम
Delhi elections : दिल्ली में एक भी झुग्गी नहीं टूटेगी: पीएम मोदी का बड़ा बयान
पीएम मोदी ने अपने 'बचत भी, विकास भी' मॉडल की चर्चा करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने जनधन, आधार और मोबाइल (जैम ट्रिनिटी) के जरिए सीधे लाभार्थियों तक पैसा पहुंचाया। उन्होंने कहा, "हमने 40 लाख करोड़ रुपए सीधे जनता के खातों में जमा किए।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके शासन में भ्रष्टाचार पर कड़ा नियंत्रण रखा गया। उन्होंने कहा, "पहले अखबारों में घोटालों की खबरें होती थीं। अब 10 साल से कोई बड़ा घोटाला नहीं हुआ है। हमने जो कदम उठाए, उससे जनता के लाखों करोड़ रुपए बचाए।"
पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने कहा, "हमारे सत्ता में आने से पहले इस क्षेत्र का बजट 1.80 लाख करोड़ रुपए था, जिसे हमने 11 लाख करोड़ रुपए तक बढ़ाया। इसी के कारण आज भारत की नींव मजबूत हो रही है।"
ये खबर भी पढ़ें...
राहुल-प्रियंका गांधी महू से पीएम मोदी-शाह को घेरेंगे, सीएम मोहन इंदौर से देंगे जवाब
पीएम मोदी ने बांटे 65 लाख संपत्ति कार्ड्स, स्वामित्व योजना से ग्रामीणों की जिंदगी होगी आसान
प्रधानमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने इथेनॉल मिश्रण और एलईडी बल्ब जैसी योजनाओं के जरिए ऊर्जा संरक्षण में सुधार किया। उन्होंने कहा, "एलईडी बल्बों की कीमत 400 रुपये से घटाकर 40 रुपये कर दी गई। इससे देशवासियों के 20,000 करोड़ रुपये की बचत हुई।"
पीएम मोदी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, "जो लोग मनोरंजन के लिए गरीबों के बीच फोटो खिंचवाने जाते हैं, उन्हें संसद में गरीबों की बात बोरिंग लगती है।" उन्होंने कहा कि गरीबों का दुख और मीडिल क्लास के सपने समझने के लिए संवेदनशीलता की जरूरत होती है।
प्रधानमंत्री मोदी ने 'शीशमहल' का जिक्र करते हुए आम आदमी पार्टी और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "कुछ लोग आलीशान घरों और स्टाइलिश बाथरूम पर फोकस करते हैं, जबकि हमारी सरकार का फोकस 'हर घर नल से जल' योजना पर है।"
प्रधानमंत्री ने अंत में कहा कि उन्हें 14वीं बार राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देने का अवसर मिला है। उन्होंने देश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विचारों का आदान-प्रदान आवश्यक है।
'गरीबों को झूठे नारे नहीं, सच्चा विकास दिया'
ये खबर भी पढ़ें...
पीएम मोदी कल जाएंगे प्रयागराज, महाकुंभ में करेंगे पवित्र स्नान, जानें और कार्यक्रम
Delhi elections : दिल्ली में एक भी झुग्गी नहीं टूटेगी: पीएम मोदी का बड़ा बयान
बचत और विकास के मॉडल पर की चर्चा
मोदी ने भ्रष्टाचार पर बोला हमला
"हमने आलीशान भवन बनाने के लिए पैसे नहीं खर्च किए, इसका उपयोग हमने देश बनाने के लिए किया" - संसद में बोले पीएम मोदी#PMModi #NarendraModi #PMModiInParliament #Trending #Parliament #LokSabha #TheSootr @narendramodi @PMOIndia pic.twitter.com/fbUE5qaRff
— TheSootr (@TheSootr) February 4, 2025
भारत की नींव हो रही है मजबूत
ये खबर भी पढ़ें...
राहुल-प्रियंका गांधी महू से पीएम मोदी-शाह को घेरेंगे, सीएम मोहन इंदौर से देंगे जवाब
पीएम मोदी ने बांटे 65 लाख संपत्ति कार्ड्स, स्वामित्व योजना से ग्रामीणों की जिंदगी होगी आसान
LED बल्ब की कीमत 40 रुपए की
राहुल गांधी पर भी किया तंज
अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना
लोकतंत्र में विचारों का आदान-प्रदान जरूरी
FAQ- संबंधित खबर के सामान्य सवाल
- पीएम मोदी ने लोकसभा में किस मुद्दे पर बात की?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस, भ्रष्टाचार, विकास योजनाओं और गरीबों के हितों पर बात की। - प्रधानमंत्री ने 'बचत भी, विकास भी' मॉडल को कैसे परिभाषित किया?
पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने जनधन, आधार और मोबाइल (जैम) के जरिए जनता के खातों में सीधे 40 लाख करोड़ रुपये जमा किए और योजनाओं के माध्यम से जनता के पैसे की बचत भी की। - प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार पर क्या कहा?
पीएम मोदी ने कहा कि उनके शासनकाल में घोटाले नहीं हुए और जनता के लाखों करोड़ रुपये बचाए गए, जिनका उपयोग देश निर्माण में किया गया।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari