संसद में पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी बोले, मैं उनकी बात से सहमत हूं, लेकिन...

Rohit Sahu | Mar 18, 2025, 15:36 IST
Share
pm modi loksabha
pm modi loksabha

लोकसभा में पीएम मोदी ने प्रयागराज महाकुंभ की सराहना की, इसे भारत की एकता का प्रतीक बताया। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी उनके बयान का समर्थन किया हालांकि उन्होंने एक शिकायत भी कर दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने मंगलवार को लोकसभा (Lok Sabha) में महाकुंभ (Mahakumbh) की भव्यता और सफलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन भारत की एकता (Unity of India) और संस्कृति को मजबूत करने का प्रतीक है। पीएम ने कहा, "जिस तरह से महाकुंभ का आयोजन हुआ, उसके लिए मैं देश के नागरिकों को नमन करता हूं। पूरी दुनिया ने भारत की भव्यता देखी।" इस पर राहुल गांधी ने भी उनकी बात का समर्थन किया लेकिन एक शिकायत कर दी।

क्या बोले थे पीएम मोदी

मोदी ने इसे सांस्कृतिक विरासत (Cultural Heritage) का महोत्सव बताया और कहा कि यह देश की सामूहिक चेतना (Collective Consciousness) को मजबूत करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ के सफल आयोजन पर कहा कि यह हमारे सामर्थ्य को लेकर कुछ लोगों के मन में रहने वाली शंकाओं का उचित जवाब है। उन्होंने महाकुंभ की तुलना भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण मील के पत्थरों से की और कहा कि यह हमारे राष्ट्र के जीवन में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो सदियों याद रखा जाएगा।

राहुल गांधी की पीएम मोदी से रही ये शिकायत

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पीएम मोदी के बयान का समर्थन किया, लेकिन साथ ही उन्होंने अपनी शिकायत भी जाहिर की। उन्होंने कहा, "हम पीएम मोदी की बात का समर्थन करते हैं। कुंभ हमारा इतिहास और संस्कृति है।" हालांकि, राहुल ने यह भी कहा कि पीएम मोदी को महाकुंभ में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देनी चाहिए थी। साथ ही उन्होंने कहा जिन युवाओं ने कुंभ में भागीदारी की उनके रोजगार की भी सरकार चिंता करे।

महाकुंभ से भारत की सोच को मिला बल

पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने भाषण में कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद, महाकुंभ ने भारत की आध्यात्मिक शक्ति को और मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि देश अगले 1000 वर्षों के लिए खुद को तैयार कर रहा है और महाकुंभ जैसी परंपराएं इस सोच को मजबूत करती हैं।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर बीजेपी ने उठाए सवाल, राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया

यह भी पढ़ें: एमपी में है मिनी ब्राजील, पीएम मोदी ने अमेरिकन पॉडकास्टर से कहा यहां हर घर में फुटबॉल प्लेयर

प्रियंका बोलीं: विपक्ष को बोलने का नहीं दिया मौका

प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने लोकसभा में महाकुंभ पर सकारात्मक बात की। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष को भी अपनी बात रखने का मौका मिलना चाहिए था, क्योंकि महाकुंभ के प्रति उनकी भी भावनाएं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष को कम से कम दो मिनट बोलने की अनुमति दी जानी चाहिए थी।

पीएम मोदी के बयान पर विपक्ष

लोकसभा में कांग्रेस (Congress) के नेताओं ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस सांसदों का कहना था कि अगर सरकार इतनी बड़ी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को बढ़ावा दे रही है, तो उसे लोगों की बुनियादी जरूरतों को भी ध्यान में रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी को भोपाल कोर्ट का समन, मानहानि मामले में 9 मई को पेशी, जानें पूरा मामला

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • PM Modi
  • Rahul Gandhi
  • राहुल गांधी
  • Loksabha
  • pm modi speech
  • प्रयागराज महाकुंभ 2025
  • pm modi speech today
  • pm modi speech in lok sabha
  • महाकुंभ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि